Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

कानपुर में दो इकलौते बेटों की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे लाइन पर खेल रहे थे मोबाइल गेम

कानपुर में दो इकलौते बेटों की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे लाइन पर खेल रहे थे मोबाइल गेम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में आज एक ऐसा दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया, जिससे हर किसी की आंखों को नम कर दिया। दो भाई हाथ में मोबाइल लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेलने लगे। इसी बीच दोनों वहां से निकली ट्रेन की चेपट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं दोनों अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे। जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं पुलिस ने पहुंचकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया। मौसेरे भाई थे आपस में दोनों किशोर बताया जाता है कि चकेरी गांव के रामदेव कुरील का 15 वर्षीय बेटा आर्यन 8वीं में पढ़ता था। परिवार में उनकी पत्नी और छोटी बेटी मीठी भी है। बताते हैं कि रामदेव की पत्नी की बहन सुमन भी वहीं पड़ोस में रहती ...
#Accident : बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

#Accident : बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक हादसे में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह के पास हुआ। वहां बिसंडी गांव का बुल्लू यादव का बेटा राजू (28) घर से दूध बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। बताते हैं कि कुछ दूर तक युवक और उसकी बाइक ट्रक में फंसी घिसटती चली गई। गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगा दिया। बाद में कोतवाली निरीक्षक बृजेश यादव ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी अंकिता गुप्ता ने झांसी में किया नाम रोशन  ...
बांदा : होने वाले पति ने फोन पर नहीं की बात, तो फांसी पर झूली युवती

बांदा : होने वाले पति ने फोन पर नहीं की बात, तो फांसी पर झूली युवती

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ गया। लगभग दो महीने बाद एक युवती की शादी होनी थी। सबकुछ तय हो चुका था। होने वाले पति से फोन पर बातचीत भी हो रही थी। बताते हैं कि गत दिवस युवती और मंगेतर में फोन पर बात हो रही थी। इसी बीच तबियत खराब होने पर मंगेतर ने बात करने में असमर्थता जताई। लेकिन युवती बात करने की जिद्द पर अड़ी रही। मंगेतर नहीं माना तो फोन कट हो गया। आहत होकर युवती ने फांसी लगा ली। इस पूरे मामले की जानकारी खुद युवती के मामा चुन्ना ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। कभी-कभी ज्यादा बिगड़ जाता था। मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। यह है पूरा मामला वहां जमुना तिवारी का पुरवा अंश पुनाहुर की रहने वाले कामता प्रसाद की बेटी सुधा (19) ने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोग उस समय घर पर नहीं थे। वापस लौटे तो बेटी का शव फांसी पर लटक...
एसटीएफ की लखनऊ टीम ने पकड़ा गोरखपुर हत्याकांड का 50 हजार का ईनामी बदमाश

एसटीएफ की लखनऊ टीम ने पकड़ा गोरखपुर हत्याकांड का 50 हजार का ईनामी बदमाश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ लखनऊ की टीम ने एक 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश गोरखपुर के हरपुर बुदहट के रानीपुर में 13 नवंबर 20219 में हत्या करके फरार हो गया था। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। हर बार बड़ी चालाकी से यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। बाद में इस मामले में एसटीएफ को लगाया गया था। एसटीएफ एएसपी राकेश मिश्रा के निर्देशन में तेज तर्रार छवि के उप निरीक्षक घनश्याम यादव इस मामले में लगातार काम कर रहे थे। 2019 में गोरखपुर में दिया था हत्याकांड को अंजाम उप निरीक्षक श्री यादव के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने बदमाश जय प्रकाश यादव को भीटी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। ईनामी बदमाश जय प्रकाश ने अशोक सिंह (45) निवासी हरपुर बुदहट के रानीपुर की हत्या की थी। इसी के बाद से वह फरार था। एसटीएफ ने उसे सहजनवां थाने की पुलिस के सिपुर्द कर दिया। इसके बाद उसे शुक्रवार को...
कानपुर में भाई की डांट से नाराज लड़का पानी की टंकी से कूदा, मौत

कानपुर में भाई की डांट से नाराज लड़का पानी की टंकी से कूदा, मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : बर्रा के जरौली में भाई की डांट से नाराज होकर एक 17 साल का लड़का पानी की टंकी पर जा चढ़ा। इससे पहले कि लोग उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार पाते, उसने छलांग लगा दी। आसपास के लोगों के साथ परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज था प्रांशु बताते हैं कि जरौली में रहने वाले सुरेंद्र दीक्षित फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी अंजू के साथ घर में दो बेटे अंकुर और प्रांशु उर्फ बेटू रहते थे। बताते हैं कि बेटू को बड़े भाई अंकुर ने पढ़ाई के लिए डांट दिया। इससे नाराज होकर वह पास में पानी की टंकी पर जा चढ़ा। वहां उसने नीचे छलांग लगा दी। परिजन आसपास के लोगों की मदद से नौबस्ता में स्थित निजी अस्पताल ले गए। उसे एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी दीन...
सुनो सरकार : समीकरणों से बुलंदी पर मंत्री रामकेश, क्या खुद को कर पाएंगे साबित..?

सुनो सरकार : समीकरणों से बुलंदी पर मंत्री रामकेश, क्या खुद को कर पाएंगे साबित..?

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बेहद कम समय में अधिवक्ता से भारतीय जनता पार्टी का बांदा जिलाध्यक्ष बनना। फिर विधायक और अब मंत्री बन जाना। यहां कोई चमत्कार नहीं, बल्कि बांदा के राज्यमंत्री रामकेश निषाद की सफलता की कहानी है। बुंदेलखंड की वीपी सिंह वाली वीआईपी सीट कही जाने वाली तिंदवारी विधानसभा-232 से जीत दर्ज कराने वाले रामकेश, योगी सरकार-02 में राज्यमंत्री बनाए गए हैं। बेहद कम समय में राजनैतिक एवं जातीय समीकरणों के चलते एक के बाद एक कामयाबी की बुलंदी छूने वाले रामकेश निषाद पर सभी की नजरें टिकी हैं। पार्टी के भरोसे पर कितना खरे उतरेंगे, यह बड़ा सवाल वह पार्टी के भरोसे को कितना संजो पाएंगे या कितना खरे उतरेंगे आज यह सवाल बुंदेलखंड, खासतौर पर बांदा में हर किसी के दिलो-दिमाग में चल रहा है। दरअसल, क्षेत्र की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं। वह जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए हैं। हालांकि, प्रध...
Breaking : बांदा में केन नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

Breaking : बांदा में केन नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में केन नदी से एक शव बरामद हुआ है। शव लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। इसलिए मृतक की पहचान भी नहीं हो पा रही है। बताते हैं कि आज कुत्ते शव को नदी से बाहर खींच लाए। इसके बाद राहगीरों की उसपर नजर पड़ी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मामला केन नदी कनवारा बाईपास के पास पुल के नीचे का है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत का कहना है कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक पेंट और शर्ट पहने हुए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें : एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप.....
UP : पुलिस अधिकारी के कमरे में मेडिकल छात्रा पत्नी का शव लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

UP : पुलिस अधिकारी के कमरे में मेडिकल छात्रा पत्नी का शव लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुल्तानपुर में तैनात प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी शिवम मिश्र के कमरे में शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी का शव लटकता मिला। वह मेडिकल छात्रा थीं। मृतका की पहचान मोनिका पांडेय के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के गोलागोकर्णनाथ की रहने वाली थीं। इस समय लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कालेज से पढ़ाई भी कर रही थीं। बताया जाता है कि प्रयागराज निवासी शिवम मिश्रा का चयन पीपीएस में हुआ था। ट्रेनी पीपीएस हैं शिवम मिश्रा वह ट्रेनिंग के तौर पर सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हैं। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया है कि छात्रा के परिवार में भाई और उनकी मां हैं। पिता का देहांत हो चुका है। फारेंसिक टीम जांच करने में जुटी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है। उलझी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते हैं कि दोनों ने लगभग एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। ये भी पढ़ें : ...
एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप..

एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी से गुरुवार को आज एक और बड़ी खबर सामने आई। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड पर है। सोनभद्र के डीएम टीके शिबू के निलंबन के थोड़ी ही देर बाद गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को भी सस्पेंड हो गए हैं। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन कुमार को ड्यूटी में लापरवाही, अपराध नियंत्रण में विफलता के कारण सस्पेंड किया गया है। बताते हैं कि उनके बारे में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में उनको प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इस कारण उनको निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग में इसी बात की चर्चा होती रही। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। ये भी पढ़ें : सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, सोनभद्र के डीएम सस्पेंड, यह है वजह...
यूपी की बड़ी खबर : चेकिंग कर रहे दारोगा पर बाइक चढ़ाई, अस्पताल में मौत

यूपी की बड़ी खबर : चेकिंग कर रहे दारोगा पर बाइक चढ़ाई, अस्पताल में मौत

Uncategorized
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : फतेहपुर जिले में बेहद दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा पर एक व्यक्ति ने बाइक चढ़ा दी। इससे दरोगा बुरी तरह घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि इस दौरान बाइक चढ़ाने वाला व्यक्ति और उसका बेटा भी घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत दरोगा जी के परिवार को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अधिकारियों ने सलामी देकर उनको अंतिम विदाई दी। वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस बताया जाता है कि फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने के गेट पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सुअर लादकर जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकन...