Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, सोनभद्र के डीएम सस्पेंड, यह है वजह

सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, सोनभद्र के डीएम सस्पेंड, यह है वजह

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दोबारा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड पर आ गए हैं। सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने सोनभद्र के डीएम टीके शिबू को खनन मामले में अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। उनके उपर खनन मामले में घोर अनियमितता के आरोप थे। साथ ही पूरे मामले की जांच वाराणसी के कमिश्नर को सौंप दी गई है। पूरी जांच के बाद आगे की सच्चाई और सामने आएगी। डीएम के निलंबन से अफसरों में खलबली मच गई है। दिनभर अधिकारियों में इसे लेकर चर्चा होती रही। दरअसल, सोनभद्र जिलाधिकारी टीके शिबू के खिलाफ जिले में खनन और अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनियमितताओं की शिकायतें की थीं। इतना ही नहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उनपर जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। ये भी पढ़ें : महाराजगंज क...
बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की प्रापर्टी पर चल सकता है बुलडोजर, बीडीए ने दिया नोटिस..

बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की प्रापर्टी पर चल सकता है बुलडोजर, बीडीए ने दिया नोटिस..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बांदा विकास प्राधिकरण ने तिंदवारी के पूर्व विधायक को नोटिस देकर बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण मामले में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस नोटिस में बीडीए ने पूर्व विधायक को उनके 4 मंजिला मकान और कार्यालय के अवैध निर्माण का ब्यौरा दिया है। खबर सामने आने के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है। बताते चलें कि बीडीए ने अभी हाल ही में कुछ दुकानों को सील भी किया है। पूर्व विधायक ने खुद अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर किया नोटिस साथ ही 7 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर वह अपने निर्माण के संबंध में सही जानकारी नहीं दे सके, तो बिल्डिंग को ढहा दिया जाएगा। बीडीए ने 7 अप्रैल को पेश होने को कहा, बिना नक्शे निर्माण का मामला बीडीए के इस नोटिस को पूर्व विध...
जालौन में तैनात लखनऊ की महिला प्रोफेसर ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

जालौन में तैनात लखनऊ की महिला प्रोफेसर ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उरई : उरई के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में एक महिला प्रोफेसर ने फांसील लगाकर जान दे दी। वह स्थानीय दयानंद वैदिक कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर तैनात थीं। मूलरूप से वह लखनऊ की रहने वाली थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। अविवाहित थीं प्रोफेसर सौम्या, 2017 में हुई थी नियुक्ति बताया जाता है कि दयानंद वैदिक कालेज में मनोविज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या बघेल (30) ने गुरुवार को अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। कमरे की छत में हुक के सहारे उनका शव लटकता मिला। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : चेकिंग कर रहे दारोगा पर बाइक चढ़ाई, अस्पताल में मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि सौम्या लखनऊ...
बांदा में करंट से झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए परिवार व भीड़ ने लगाया जाम

बांदा में करंट से झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए परिवार व भीड़ ने लगाया जाम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक युवक की हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक बवाल और हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। मुआवजे का आश्वासन दिया। तब भीड़ शांत हुई। मामला जिले के बबेरू का है। बताया जाता है कि बबेरू के मुरवल गांव के प्रीतम वर्मा (30) ट्रैक्टर चलाकर अपना पालन-पोषण करते थे। झूलते विद्युत तारों की चपेट में आया युवक आज वह क्षेत्र में थ्रेसरिंग का काम करने गए थे। इसी बीच रास्ते झूलते विद्युत तारों की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। बाद में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने वहां पहुंचकर जाम लगा दिया। सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसडीएम दिनेश कुमार तथा पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाया। मुआवजे का आश...
बांदा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बांदा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कीमतें बढ़ा रही है। जनता परेशान हो रही है। इस सांकेतिक धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, बीलाल, संकठा प्रसाद त्रिपाठी, कैलाश बाजपेई बल्देव वर्मा आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों में पेट्रो पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय तबका बुरी तरह से परेशान हैं। विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की प्रापर्टी पर चल सकता है बुलडोजर, बीडीए ने दिया नोटिस.....
जयपुर से कानपुर पहुंचे सिरफिरे प्रेमी ने खुद को पेट्रोल डालकर फूंका, फिर प्रेमिका को गले लगाया, अब..

जयपुर से कानपुर पहुंचे सिरफिरे प्रेमी ने खुद को पेट्रोल डालकर फूंका, फिर प्रेमिका को गले लगाया, अब..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, लेकिन कानपुर में एक गूंगे और बहरे सिरफिर प्रेमी ने बेहद खौफनाक कदम उठाया। जयपुर से प्यार में कानपुर आए इस मूक-बधिर प्रेमी ने प्रेमिका के घर पहुंचकर पहले खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाई। फिर प्रेमिका को भी गले लगा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। खास बात यह है कि प्रेमिका भी मूक-बधिर यानी गूंगी और बहरी है। मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। फेसबुक से शुरू हुई जान-पहचान बताया जाता है कि नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर परिवार में एक बेटा और और बेटी हैं। बेटी 22 साल की है और मूक-बधिर है। पांच महीने पहले मां का निधन हो गया। बेटी ने बीए की पढ़ाई छोड़ दी। बेटा अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर मैनपुरी चला गया। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र क...
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में डीआईओएस और पत्रकार समेत 17 गिरफ्तार

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में डीआईओएस और पत्रकार समेत 17 गिरफ्तार

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ ब्यूरो : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिए परीक्षा का अंग्रेजी पर्चा लीक होने के बाद 24 जिलों में यह परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) बृजेश मिश्र को निलंबित करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ जांच में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ की गई है। एसटीएफ मामले में जांच कर रही है। एसटीएफ इस मामले में शामिल सभी लोगों का सुराग लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि जल्द ही और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी पुलिस ने डीआइओएस तथा एक स्थानीय पत्रकार समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू की है। डीआईओएस और पत्रकार को जेल भेजा गया है। दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस...
#Accidente : बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

#Accidente : बांदा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : ढाबे से काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे बाइक सवारों को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसा बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुआ। व्यक्ति की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल की हालत गंभीर बताया जाता है कि अतर्रा क्षेत्र के लखन कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र (45) पुत्र गौरीशंकर खुद का ढाबा का संचालन करते थे। वह रात को ढाबे से काम निपटाने के बाद अपने साथी सुरेश (40) पुत्र पन्नालाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चित्रकूट की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो...
यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक, परीक्षा रद्द-डीआईओएस निलंबित

यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक, परीक्षा रद्द-डीआईओएस निलंबित

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज बुधवार दोपहर 2 बजे से होने वाली अंग्रेजी विषय की इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही परीक्षा का पेपर लीक हो गया। मामला की जानकारी होते ही शासन ने यूपी के कुल 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी। विभागीय सचिव आराधना शुक्‍ला ने अंग्रेजी का प्रश्‍न पत्र लीक होने की जानकारी दी है। उधर, हजारों परीक्षार्थियों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह चिंता से घिरे नजर आए। हालांकि, शासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा अगली तारीख में कराई जाएगी। साथ ही पेपर लीक कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच एसटीएफ को अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। उधर, अपर मुख्य सचिव होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम तथा एसपी से मामले में रिपोर्ट मांगी है। उधर, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक...
UP : सपा ने पार्टी से निकाले पूर्व एमएलसी समेत 4 नेता

UP : सपा ने पार्टी से निकाले पूर्व एमएलसी समेत 4 नेता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के खिलाफ काम करने पर पूर्व एमएलसी समेत चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। बताते हैं कि पार्टी विरोध में काम करने के मामले में सपा शीर्ष नेतृत्व ने गाजीपुर के पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह समेत 4 नेताओं निकाल दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से की गई है। इस कार्रवाई से सपाइयों में खलबली मची हुई है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा नए सिरे से 2024 की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष ने किया पत्र जारी इस संबंध में श्री पटेल ने पत्र भी जारी किया है। पत्र में साफ लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। पार्टी से निकाले गए नेताओं में गाजीपुर के पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रमेश ...