यूपी : मेरठ पुलिस ने एके-47 के साथ पकड़ा खतरनाक बदमाश, दो भाग निकले
समरनीति न्यूज, डेस्क : गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आतंकी हमले के यूपी में एक और बड़ा मामला सामने आया है। एक बदमाश को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एके-47 राइफल के साथ पकड़ा है। बताते हैं कि बदमाश को घेराबंदी करके पकड़ा गया है। इस दौरान उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उसने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू निवासी गांव हडोली शहाबुद्दीनपुर, थाना भोरा कला जिला शामली बताया है। पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर और खतरनाक बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके फरार साथियों की भी तलाश जारी है।
बदमाश से पूछताछ में जुटी है पुलिस
पुलिस का कहना है कि वह संजीव गैंग का सदस्य है। दरअसल, मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश कार से मुजफ्फरनगर से कादरगढ़ होते हरियाणा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ...

