बरेली में CM Yogi को गोली चलने की धमकी देने वाले सपा MLA शहजील के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोलियां चलने की धमकी देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजील इस्लाम के पेट्रोल पंप पर भी बुलडोजर चल गया है। हाल ही में बरेली सपा विधायक शहजील इस्लाम ने सीएम को लेकर विवादित बयान दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से बोली निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली निकलेगी। इस बयान की काफी निंदा हुई थी। विपक्षी दलों ने कहा था कि सपा के नेता सिर्फ मरने-मारने की बातें करते हैं।
बिना नक्शा पास कराए बना रखा था पेट्रोल पंप
सपा विधायक शहजील के खिलाफ हिंदू वाहिनी के नेता की ओर से एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हालांकि, सपा नेताओं और विधायकों के विवाविद बयान कोई नई बात नहीं हैं। कभी गोलियां चलाने की बात करना तो कभी अधिकारियों से हिसाब चुकाने की बातें सपा नेता करते रहे हैं।
ये भी पढ़ें : खौफनाक : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए संबंध....

