Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

#UPMLCElection : यूपी में 27 सीटों पर MLC चुनाव जारी, सीएम योगी ने डाला वोट

#UPMLCElection : यूपी में 27 सीटों पर MLC चुनाव जारी, सीएम योगी ने डाला वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी विधान परिषद चुनाव-2022 के लिए मतदान जारी है। कुल 27 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मतदान किया है। इनमें से 9 सीटें भारतीय जनता पार्टी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। बाकी 27 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इसके लिए कुल 95 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद रखी गई है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। ये भी पढ़ें : सीतापुर : FIR से ही निकली गर्मी, महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत ने मांगी माफी  ...
सीतापुर : FIR से ही निकली गर्मी, महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत ने मांगी माफी

सीतापुर : FIR से ही निकली गर्मी, महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत ने मांगी माफी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीतापुर जिले में नव संवत्सर के मौके विवादित बयान देने वाले खैराबाद में स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज होते ही सारी गर्मी निकल गई। महंत ने विवादित बयान में दूसरे समुदाय की महिलाओं और बेटियों से घरों से उठाकर दुष्कर्म करने का बयान दिया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बिना देरी किए एफआईआर दर्ज की। महंत के खिलाफ पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के डर ने महंत के होश ठिकाने ला दिए। उसे बता दिया कि समाज में मर्यादा से रहने कितना जरूरी है। महिलाओं से हाथ जोड़कर मांगी माफी पुलिस कार्रवाई का डंडा ठीक से उठा भी नहीं, इससे पहले ही महंत के होश ठिकाने आ गए। महंत बजरंग मुनि ने अपने बयान के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। इतना ही नहीं कहा कि वह नारी जाति का सम्मान करते हैं। सभी माताओं-बहनों से माफी मांगते हैं। दरअसल, महंत ने यह अमर्यादित बय...
बड़ी खबर : बांदा में गुटखा व्यापारी के बेटों में चले चाकू, एक घायल, संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद

बड़ी खबर : बांदा में गुटखा व्यापारी के बेटों में चले चाकू, एक घायल, संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : गुटखा व्यापार को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले भारत प्रसाद साहू का पारिवारिक झगड़ा भी आज सड़क पर आ गया। संपत्ति बंटवारे को लेकर दो बेटों के बीच चाकू-छुरियां चल गईं। बड़े भाई ने बेटों के साथ छोटे भाई पर हमला बोल दिया। बताते हैं कि पहले लाठी-डंडों से पीटा। बाद में चाकू चला दिया। इससे छोटा भाई लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुपारी से लदा एक ट्रक भी गुटखा व्यापारी के घर से बरामद किया है। उसके कागजात जांचे जा रहे हैं। बताते चलें कि गुटखे के अवैध व्यापार के आरोपों से घिरे भारत साहू के यहां कई बार छापे भी पड़ चुके हैं। संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहा भाइयों में विवाद बताते हैं कि शहर के मर्दननाका मुहल्ले में रहने वाले भारत प्रसाद साहू के बेटों स्वतंत्र साहू (46) ...
बांदा पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, कुकर्मों में हुई थी युवक की हत्या, बहन को करता था ब्लैकमेल

बांदा पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, कुकर्मों में हुई थी युवक की हत्या, बहन को करता था ब्लैकमेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक युवक की बीते दिनों हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की माने तो युवक की हत्या खुद उसके कुकर्मों के कारण हुई। ये बात एक हत्यारोपी ने अपने कबूलनामे में पुलिस को बताई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दो हत्यारोपियों में एक ने पुलिस को बताया है कि जिस युवक की हत्या की, वह उसकी पत्नी और अपनी ममेरी बहन को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। इसी अवैध संबंधों में जीजा लगने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसका कत्ल कर दिया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मीडिया के सामने किया। खुलासे से सभी हैरान हैं। अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था यौन शोषण उन्होंने बताया कि बीते दिनों बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में भदेहदू नहर पटरी के पास बीती 26 मार्च को युवक आशीष राजपूत (19) का शव मिला था। जांच में पता चला कि उ...
बांदा में पहले धारदार हथियार से हत्या, फिर बोरे में पत्थरों-लोहे की प्लेटों से बांधकर शव तालाब में फेंका

बांदा में पहले धारदार हथियार से हत्या, फिर बोरे में पत्थरों-लोहे की प्लेटों से बांधकर शव तालाब में फेंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला करके नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को पानी में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मृतक के परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पूरा मामला बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। ये भी पढ़ें : उन्नाव में अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ पहले जमकर पी शराब, फिर महिला कर्मी से छेड़छाड़, अब कार्रवाई का डंडा वहां के सिकहुला गांव के रहने वा...
फिर सुर्खियों में आसाराम, आश्रम में खड़ी कार में मिली युवती की डेडबाॅडी, 4 दिन से थी लापता..

फिर सुर्खियों में आसाराम, आश्रम में खड़ी कार में मिली युवती की डेडबाॅडी, 4 दिन से थी लापता..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : करीब 9 साल से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, यूपी के गोंडा में शुक्रवार को आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार में लड़की की डेड बाॅडी मिली है। बताते हैं कि यह लड़की युवती चार दिन से लापता चल रही थी। अब उसकी डेड बाॅडी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के साथ ही आसाराम के पूरे आश्रम को सील कर दिया है। गोंडा में आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में मिली लड़की की लाश बताते हैं कि गोंडा में बीती 5 अप्रेल को देर शाम से एक लगभग 22 साल की लड़की गायब हो गई थी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। आज उसकी डेडबाडी गोंडा-बहराइच मार्ग पर विमौर गांव में बने आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार से बरामद हुई। 5 अप्रैल को घर से लापता, 7 को 3 लोगों के खिलाफ ह...
‘लाउडस्पीकर से अजान पर बैन’ अनुराधा पौडवाल का बड़ा बयान, बोलीं-जब मुस्लिम देशों में रोक तो भारत में क्यों नहीं..

‘लाउडस्पीकर से अजान पर बैन’ अनुराधा पौडवाल का बड़ा बयान, बोलीं-जब मुस्लिम देशों में रोक तो भारत में क्यों नहीं..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारत की महान गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने अजान पर उठे विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में जब जगराते बंद हो गए हैं तो फिर लाउडस्पीकर से अजान पर बैन क्यों नहीं लग रहा। गायिका ने लाउडस्पीकर से अजान पर बैन लगाने की मांग करते हुए कहा है कि देश का कानून सभी के लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की प्रैक्टिस की जरूरत नहीं है। अनुराधा पौडवाल ने कहा है कि वह कई देशों में घूम चुकी हैं। कहा-जगराते बंद हो गए तो अजान क्यों नहीं यहां तक कि मुस्लिम देशों में भी लाउडस्पीकर पर अजान देने पर रोक है। फिर भारत में इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर क्यों किया जा रहा है। पौडवाल ने कहा कि अगर यह जारी रहा तो लोग लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा भी पढ़ेंगे। बता दें कि अनुराधा पौडवाल से पहले बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग उ...
कानपुर में अभिनेत्री कंगना रनौत पर परिवाद दर्ज, सिखों पर की थी टिप्पणी

कानपुर में अभिनेत्री कंगना रनौत पर परिवाद दर्ज, सिखों पर की थी टिप्पणी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, कंगना द्वारा सिख समुदाय को खालिस्तानी कहने के मामले में कानपुर में मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने परिवाद दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। दरअसल, मामले में गोविंदनगर लेबर कालोनी के रहने वाले सरदार रंजीत सिंह खालसा ने अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। आने वाले समय में अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 30 अप्रैल को होगी मामले पर सुनवाई उन्होंने कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी थी। उनका आरोप है कि अभिनेत्री ने इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस संबंध में कंगना ने 20 नवंबर 2021 को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। कहा कि कंगना ने सिख समुदाय को खालिस्तान...
चित्रकूट के थाने में RSS पदाधिकारी से भिड़े दरोगा और 3 सिपाही, चारों सस्पेंड

चित्रकूट के थाने में RSS पदाधिकारी से भिड़े दरोगा और 3 सिपाही, चारों सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : जिले की कर्वी कोतवाली में एक विवाद के मामले में जानकारी करने पहुंचे आरएसएस पदाधिकारी के साथ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता, मारपीट और गाली-गलौज कर दी। परिचय देने के बावजूद थाने में पुलिसिया रुआब कम नहीं हुआ। बहरहाल मामले ने तूल पकड़ा। अन्य भाजपा नेता और संघ पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। बताते हैं कि इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौके की नजाकत को समझा और दरोगा व तीनों सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले की जिले में काफी चर्चा है। वहीं जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्वी कोतवाली का मामला, एएसपी को जांच पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है कि एक व्यक्ति से मारपीट, अभद्रता के मामले में कर्वी कोतवाली के दरोगा चंद्रमणि पांडे, सिपाही हरिओम, शरद, अभिषेक को निलंबित किया गया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मामले...
उन्नाव में अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ पहले जमकर पी शराब, फिर महिला कर्मी से छेड़छाड़, अब कार्रवाई का डंडा

उन्नाव में अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ पहले जमकर पी शराब, फिर महिला कर्मी से छेड़छाड़, अब कार्रवाई का डंडा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के उप निदेशक सूचना के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा उन्नाव कोतवाली में दर्ज हुआ है। बताते हैं कि आरोपी उप निदेशक सूचना उन्नाव जिले में आहरण वितरण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। बताते हैं कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर हुई है। नगर मजिस्ट्रेट ने पीड़िता को साथ में कोतवाली ले जाकर तहरीर दिलाई। जिलाधिकारी ने उप निदेशक सूचना के साथ उन्नाव के विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई का डंडा चलने से सरकारी महकमों में खलबली मची हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी अधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। उन्नाव में उप निदेशक सूचना है आरोपी सुधीर कुमार गुप्ता बताया जाता है कि आरोपी सुधीर कुमार गुप्ता कानपुर में उप निदेशक सूचना के पद पर कार्यरत है। उसके पास उन्नाव जिले के आहरण-वितरण अधिकारी ...