Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Breaking : चित्रकूट से बांदा बहन की इंगेजमेंट में आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, दो घायल

Breaking : चित्रकूट से बांदा बहन की इंगेजमेंट में आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, दो घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट से अपनी बहन की इंगेजमेंट में शामिल होने बांदा आ रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और उसके दोस्त बाइक से थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दो दोस्त भी घायल बताया जाता है कि चित्रकूट के ग्राम सेमरिया के रहने वाले सूरज भवन के बेटे रामचंद्र (27) बाइक से बांदा आ रहे थे। उनके साथ दो दोस्त भी बाइक पर सवार थे। यहां रामचंद्र को अपनी मौसेरी बहन की इंगेजमेंट में अतर्रा के मुरलिया पुरवा गांव पहुंचना था। बाइक पर दोस्त रज्जू (27) व सुशील (24) भी सवार थे। ये भी पढ़ें : बांदा में हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, 2 घायल बताते हैं कि अतर्रा गोखिया रोड पर फौजदारपुरवा नहर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो ग...
बांदा में हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

बांदा में हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर से एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी है। बताया जाता है कि महोबा जिले के कबरई से एक ट्रक गिट्टी लादकर कौशांबी जिले के सैनी कस्बे जा रहा था। रायबरेली का रहने वाला था मृतक रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरही के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया। ट्रक का खलासी रायबरेली के परवतपुर का रहने वाला कमलेश मौर्य टायर बदलने लगा। इसी दौरान से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें आकर टक्कर मार दी। ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर खलासी कमलेश की मौत हो गई। वहीं रामबरन, रज्जू (37) तथा मुन्ना (30) घायल हो गए। कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये भी पढ़ें : #Accidents : बांदा में...
मेरठ में भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

मेरठ में भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मेरठ-बागपत रोड पर उस समय हुआ जब एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। मरने वालों में मां और बेटे भी शामिल हैं। मृतक सभी लोग बागपत जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मरने वाले सभी बागपत के रहने वाले बताते हैं कि मेरठ बागपत रोड पर कुराली गांव के साईं मंदिर है। मंदिर के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ये भी पढ़ें : सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर मरन वालों में बागपत जिले के अमीनगर सराय के रहने वाले भूषण, बाला देवी, मगन देवी आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार चांदी नगर थाना क्षेत्र के मुकरी गांव ...
#रामनवमी : अयोध्या में आज एक क्विंटल पंचामृत से होगा रामलला का अभिषेक

#रामनवमी : अयोध्या में आज एक क्विंटल पंचामृत से होगा रामलला का अभिषेक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज राम नवमी का त्यौहार बड़े भव्य ढंग से मनाया जा रहा है। व्यापक स्तर पर तैयारियां हुई हैं। चैत्र नवरात्र में मनाए जाने वाला यह पावन पर्व भक्तगणों के बीच उल्लास का विषय है। मठ- मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग चुका है। आज तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान शुरू कर दिया है। अब दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से कड़ी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। लाखों में पहुंचेगी श्रद्धालुओं की संख्या बताते चलें कि सामान्य दिनों में 10 हजार के आसपास रहने वाली भक्तों की संख्या बीती शाम तक करीब 50 हजार से ज्यादा हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह संख्या 1 लाख के पार जाएगी। बताया जा रहा है कि आज राम जन्मोत्सव के मौके पर रामलला का एक क्विंटल पंचामृत से अभिषेक होगा। इसके बाद र...
बांदा में विधायक ने लिखा आयुक्त को पत्र, स्कूली वाहन असुरक्षित

बांदा में विधायक ने लिखा आयुक्त को पत्र, स्कूली वाहन असुरक्षित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : स्कूली बच्चों के जीवन के साथ निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा अनफिट वाहनों के माध्यम की जाने वाली अनदेखी किसी से छिपी नहीं है। इस मामले में बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है। सदर विधायक ने कमिश्नर को भेजा 15 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि स्कूली वाहन में प्रतिदिन जाने वाले छात्रों को सीट नंबर आवंटित हो। 15 बिंदुओं पर हो काम, नियमित होती रहे चेकिंग स्कूली वाहन में ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्रवाई होगी। स्कूली वाहनों की नियमित चेकिंग हो। ताकि गड़बड़ियों पर नजर रखी जा सके। स्कूली छात्राओं को वाहन में महिला कर्मी चढ़ाने-उतारने का काम करें। सदर विधायक ने कहा कि ज्यादातर स्कूलों में पुराने व अनफिट वाहन बच्चों को लाने ले जाने के काम में लगे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ये भी पढ़ें : सीओ को भारी पड़ी मह...
MLC Elections : यूपी एमएलसी चुनाव में 98.11 % मतदान, रिजल्ट 12 को..

MLC Elections : यूपी एमएलसी चुनाव में 98.11 % मतदान, रिजल्ट 12 को..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य (MLC) का चुनाव आज संपन्न हो गया। आज हुए चुनाव में कुल 27 सीटों पर मतदान शाम को 4 बजे तक हुआ। इस दौरान कुल 98.11 % मतदान हुआ। मतदान रिजल्ट अब 12 अप्रैल को आएगा। आज मतदान के साथ ही यूपी के 58 जिलों के 95 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो गई है। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। हालांकि, 9 सीटें बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इसलिए 27 सीटों पर ही चुनाव हुए। इनमें भी बीजेपी का पलड़ा कई सीटों पर भारी है। अब 12 अप्रैल को चलेगा पता कौन जीता-कौन हारा कौन जीता और कौन हारा, इसका पता 12 अप्रैल को होगा। इस दौरान लगभग एक लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। 58 जिलों में 739 पो...
Intresting News : लगातार 16 दिन तक 16 लड़कों के साथ डेट पर गई यह लड़की, वजह कर देगी हैरान..

Intresting News : लगातार 16 दिन तक 16 लड़कों के साथ डेट पर गई यह लड़की, वजह कर देगी हैरान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक महिला ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा वाक्या शेयर किया है जो सभी को हैरान कर रहा है। अपने टिकटॉक (TikTok) अकाउंट पर इस महिला ने हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने कहा कि अपने कालेज लाइफ में एक समय ऐसा आया, जब वह एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ अलग-अलग 16 लड़कों के साथ लगातार 16 दिन तक वह डेट पर गईं। हालांकि, अगर यह बात कोई और कहता तो यकीन करना सभी के लिए मुश्किल होता। पेट भरने के लिए उठाया यह कदम लेकिन खुद उसी महिला ने अपनी बात शेयर की है तो लोगों का हैरान होना लाजमी है। अक्सर कालेज के दिनों में लड़के-लड़कियां ऐसी अजीबो-गरीब हरकतें करते भी रहते हैं। ये भी पढ़ें : दुनिया को Cut+Copy+Paste देने वाले वैज्ञानिक का निधन  बहरहाल,  मैक्काल ब्राक (Mccall Brock) इस महिला ने अपने कालेज के दिनों के बारे में ऐसी बातें शेयर की हैं जिनको जानकर उनके ...
सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर

सीओ को भारी पड़ी महिला सिपाही संग होटल में रंगरलियां, डिमोशन होकर फिर बने इंस्पेक्टर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ रंगरलियां मनाते पकड़े गए उन्नाव जिले में तैनात एक सीओ को मौज-मस्ती भारी पड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर आचरणहीनता के आरोपी सीओ कृपा शंकर कन्नौजिया का डिमोशन करते हुए उन्हें दोबारा इंस्पेक्टर बना दिया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला जुलाई 2021 में उस समय चर्चा में आया था जब उन्नाव में सीओ कन्नौजिया कानपुर के मालरोड पर स्थित एक होटल में महिला सिपाही के साथ रंगरलियां मनाते हुए आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। पूरे महकमे में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना रहा था। अधिकारियों ने विभागीय जांच शुरू की थी। उन्नाव में थी तैनाती, कानपुर के होटल में पकड़े गए हालांकि, वह एक दिन की छुट्टी लेकर निकले थे। बाद में महिला सिपाही को लेकर कानपुर के होटल जा पहुंचे। इसी बीच पत्नी ने फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ कर लिया। घबराई पत्नी ने मो...
बड़ी खबर : बांदा में एसओ मटौंध सस्पेंड, कई और थानेदार इधर से उधर

बड़ी खबर : बांदा में एसओ मटौंध सस्पेंड, कई और थानेदार इधर से उधर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध एसओ को एक बच्चे के लापता होने के मामले में कर्तव्यहीनता और लापरवाही काफी भारी पड़ी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एसओ को निलंबित कर दिया है। मटौंध थाना क्षेत्र में एक 13 साल के बच्चे संदीप कुशवाह की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। कई और थानेदारों के तबादले किए हैं। परिजनों से कहा, सुबह आना फोटो लेकर बताते हैं कि मटौंध में बच्चे के माता-पिता रात में ही थाने पर मासूम के लापता की सूचना लेकर पहुंचे थे, लेकिन थानाध्यक्ष गौर ने गैरजिम्मेदारी दिखाते हुए उनको यह कहकर लौटा दिया कि सुबह फोटो लेकर आना। तब कार्रवाई होगी। सुबह बच्चे का शव मिला था। मामले में एसपी ने एसओ की लापरवाही पकड़ी। बाद में उसे सस्पेंड कर दिया। बदौसा, बबेरू-तिंदवारी के भी थानेदार बदले बच्चे के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिक...
#Accidents : बांदा में 6 महीने में दूसरे बेटे की मौत से परिवार बेहाल, एक और व्यक्ति की मौत

#Accidents : बांदा में 6 महीने में दूसरे बेटे की मौत से परिवार बेहाल, एक और व्यक्ति की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए हादसों में दो युवकों की मौत से हड़कंप मच गया। दो परिवारों के चिराग बुझने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहला हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ। वहां निवाइच गांव के पास यशवंत (25) पुत्र राम प्रसाद की कालेश्वर चौराहे के पास ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह ई-रिक्शा चलाते थे। इसी बीच कालेश्वर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक यशवंत उनके साथी मृत्युंजय और भाई जन्मेजय भी सवार थे। ई-रिक्शा पलटने से गई एक की जान साथ में एक महिला भी बैठी थीं। सभी लोग ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को रिक्शे के नीचे से निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक दो भाई थे। बड़े भाई की लगभग 5 महीने पहले मौ...