Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

चित्रकूट : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दी जान, बोर्ड परीक्षा से लौटकर..

चित्रकूट : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दी जान, बोर्ड परीक्षा से लौटकर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : यूपी सरकार में लोक निर्माण राज्यमंत्री रहे चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के बड़े भाई के पौत्र ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि वह इंटरमीडिएट का छात्र था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया। बताया जाता है कि भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन गांव के रहने वाले श्याम उपाध्याय उर्फ नन्हे पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद के बड़े भाई हैं। दो बहनों में इकलौता था राघवेंद्र उनके बेटे विमलेश के परिवार में इकलौता बेटा 18 साल का राघवेंद्र था, जो कि सोमवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए गया था। वहां लौटकर वापस घर आया। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डा देव तिवारी ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि राघवेंद्र दो बहनों में इकलौता बेटा था। इस घटना के पूरे परिवार में कोहराम मच गया है...
बड़ी खबर : बांदा में ब्लैकमेलिंग से तंग छात्रा ने 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी, खून से लिखा मां..

बड़ी खबर : बांदा में ब्लैकमेलिंग से तंग छात्रा ने 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी, खून से लिखा मां..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में महिला अपराध की एक बेहद सनसनीखेज और डरा देने वाली घटना सामने आई है। एक 19 साल की छात्रा ने एक दबंग की ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर फांसी लगा ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में खून से भी कुछ लाइन लिखी हैं, जो उसने अपनी मां को संबोधित की हैं। छात्रा ने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह मरने से डरती है, लेकिन जान देने के लिए मजबूर है। दबंग से तंग आ चुकी है। 19 साल की छात्रा ने 6 पेज में लिखा अपना दर्द व आपबीती दबंग युवक सुभाष उसे ब्लैकमेल करता है। काफी समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इसलिए वह अपनी जान दे रही है। घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुकदमा लिखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकियां देता था दबंग छात्रा दबंग युवक से किस हद तक...
UP : हैकर्स के निशाने पर यूपी की योगी सरकार, ट्विटर एकाउंट हैक..

UP : हैकर्स के निशाने पर यूपी की योगी सरकार, ट्विटर एकाउंट हैक..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकारी महकमों के कामकाज में ट्विटर की इंपोरटेंस किसी से छिपी नहीं है लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार-02 हैकर्स के निशाने पर आ गई है। सीएम योगी के आफिस के ट्विटर एकाउंट के करीब 50 घंटे बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद पूरे प्रशासन और शासन में हड़कंप मच गया। लगाकार सरकारी विभागों के एकाउंट्स हैक होने से विभागों में खलबली मची हुई है। साइबर विशेषज्ञ हैकर्स के ट्वीट हटाने में जुटे दरअसल, यूपी प्रशासन में सोमवार सुबह 11 बजे करीब तब खलबली मची जब हैकर्स ने यूपी सरकार का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद सरकार के साइबर विशेषज्ञ भी एक्टिव हो गए। साइबर विशेषज्ञ हैकर्स के ट्वीट को एक-एक करके हटा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करेगी। यूपी सरकार के साथ-साथ यूपी के के सूचना विभाग के फैक्ट चेक और कांग्रेस पार...
किम कार्दशियन ने जबरदस्त हाट लुक में फोटोज शेयर कर बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

किम कार्दशियन ने जबरदस्त हाट लुक में फोटोज शेयर कर बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : kim kardashian हाॅलीवुड की फेमस पर्सनैलिटी और मॉडल किम कार्दशियन (Model Kim Kardashian) ने जबरदस्त हाॅट लुक में फोटोज शेयर की हैं। इससे उनके फैंस काफी क्रेजी हो गए। लाखों की संख्या में लाइक्स मिल रहे हैं। इंटरनेट सनसनी किम कार्दशियन वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिर भी उनके लाखों फैंस उनकी हाॅट फोटोज को देखने के लिए क्रेजी हो जाते हैं। उनके चाहने वाले दुनियाभर में हैं। किम अपने हाॅट फिगर और सेक्सी लुक (Sexy Look) से कहर ढाती रहती हैं। दरअसल, किम अपनी असल और निजी जिंदगी में भी काफी बिंदास (Bindas) और बेबाक हैं। इसका अंदाजा तो उनको फोटोज और लुक से लग ही जाता है। अब एक बार फिर किम ने अपना बोल्ड और हाॅट-सेक्सी अंदाज लोगों को दिखाया है। उनकी नई फोटोज इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही हैं। इनमें से कुछ फोटोज में किम ने को आइवरी व्हाइट कलर...
बांदा के उमाशंकर बने नीति आयोग की समिति के सदस्य

बांदा के उमाशंकर बने नीति आयोग की समिति के सदस्य

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित नीति आयोग की भू-जल संरक्षण समिति में बांदा के उमाशंकर पांडे सदस्य नामित हुए हैं। नीति आयोग के जल एवं भूमि सलाहकार अविनाश कुमार मिश्रा ने उनके जलसंरक्षण के अभूतपूर्व प्रयासों को देखते हुए यह कदम उठाया है। इससे पूरे जिले ही नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के लोगों में खुशी की लहर है। जखनी गांव के रहने वाले उमाशंकर को जलसंरक्षण में महारथ दरअसल, बांदा के जखनी गांव के रहने वाले पांडेय ने जल संरक्षण की दिशा में कई उत्कृष्ट कार्य किए। ग्रामीणों को जागरूक किया। जलसंरक्षण की महत्ता बताई। खास बात यह है कि उन्होंने यह सबकुछ बिना किसी सरकारी मदद के किया। इसके लिए उनको कई बार सम्मान भी मिल चुका है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में ब्लैकमेलिंग से तंग छात्रा ने 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी, खून से लिखा मां.....
बड़ी खबर : बांदा में महिला की कुएं में गिरकर मौत, खबर सुनकर देखने आ रहे दामाद की हादसे में गई जान, दो गंभीर

बड़ी खबर : बांदा में महिला की कुएं में गिरकर मौत, खबर सुनकर देखने आ रहे दामाद की हादसे में गई जान, दो गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : खेत पर काम करते हुए एक महिला जानवरों को हांकते समय सूखे कुएं में जा गिरीं। उनको बचाने के प्रयास में दो और लोग गिर गए। दोनों घायल हो गए। वहीं मृतक महिला को देखने आ रहे दामाद की भी हादसे में मौत हो गई। परिवार में सास-दामाद की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में दो मौत और दो लोगों के घायल होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव के लोग भी परिजनों को संभालने में जुटे रहे। फतेहपुर से आ रहा था दामाद बीती रात हुई इस घटना की जानकारी होने पर सोमवार सुबह मृतक महिला के दामाद फतेहपुर के असोथर के ग्राम कौहन के रहने वाले मंगल (26) वहां पहुंच रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...
बांदा में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अतर्रा कस्बे का रहने वाला था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि नरैनी रोड के रहने वाले जगदीश गुप्ता का बेटा अतुल (26) उर्फ शुभम ने देर रात महोतरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। अतर्रा का रहने वाला था युवक सोमवार सुबह रेलवे प्वाइंट मैन कमलेश की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई। तब परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के मौसा राजकुमार गुप्ता का कहना है कि रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने की बात कहकर युवक घर से निकला था। उधर, थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में ब्लैकमेलिंग ...
लखनऊ : कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का समय बदला, अब सुबह..

लखनऊ : कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का समय बदला, अब सुबह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भीषण गर्मी और लू की तपन को देखते हुए लखनऊ के सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक कक्षाएं चलाएंगे। इसे लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आदेश जारी किया है। परिषदीय स्कूलों के लिए पहले ही हो चुका आदेश बताते चलें कि इससे पहले शासन ने प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के लिए सोमवार को यही आदेश जारी किया था। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और प्राइवेट के साथ प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालित सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदलाजा रहा है। ये भी पढ़ें : Intresting News : लगातार 16 दिन तक 16 लड़कों के साथ डेट पर गई यह लड़की, वजह कर देगी हैरान.....
Breaking : बांदा में बदमाशों ने बिजलीकर्मी बनकर घर में लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Breaking : बांदा में बदमाशों ने बिजलीकर्मी बनकर घर में लाखों की नगदी-जेवर लूटे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बदमाश एक घर में बिजलीकर्मी बनकर घुस गए। बदमाशों ने खुद को मीटर रीडर बताया। बाद में गृहस्वामी पर तमंचा तान दिया। डरा-धमकाकर बदमाश घर से डेढ़ लाख रुपए नगद और 50 हजार की कीमत के जेवर लूट ले गए। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के खंजाबाबा का पुरवा (पुनाहुर) के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि शनिवार दोपहर वह घर पर थे। उनके साथ उनकी पत्नी रमा देवी भी थीं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले बिजली के तार और मीटर जांचा, फिर तमंचा ताना मकान निर्माणाधीन है। उनका आरोप है कि तभी दो लोग बाइक से आए और खुद को मीटर रीडर बताकर घर में घुस गए। पहले मीटर चेक करने का ड्रामा किया। फिर इससे पहले कि वे लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनपर तमंचा तान दिया। ये भी पढ़ें : रामनवमी पर भगवामय हुआ बां...
रामनवमी पर भगवामय हुआ बांदा, जय श्री राम के नारों की गूंज, शोभा यात्रा में उमड़ा हुजूम

रामनवमी पर भगवामय हुआ बांदा, जय श्री राम के नारों की गूंज, शोभा यात्रा में उमड़ा हुजूम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य राम भक्तों ने जय श्री राम के साथ जुलूस निकाला। इस तरह पूरे जिले में भव्य रूप से राम नवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा शहर भगवामय नजर आया। हर और राम नाम की गूंज सुनाई दे रही थी। रामभक्तों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भगवान श्रीराम की झांकियों के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली। फूलों की बरसात हुई। जय श्री राम के नारों की गूंज हर और सुनाई दी। गलियों, स़ड़कों पर जय श्री राम, राम-राम ही सुनाई दे रहा था। भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय सा नजर आया। शोभायात्रा में भक्तों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि लोगों को संभालना मुश्किल हो रहा था। जाम से सड़कें बंद हो गईं। भगवा झंडों से पूरा शहर भगवामय हो गया। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने भी पगड़ी बांधकर शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। महिला मोर्चा की नेता पूरे उत्...