Sunday, June 2सही समय पर सच्ची खबर...

#रामनवमी : अयोध्या में आज एक क्विंटल पंचामृत से होगा रामलला का अभिषेक

Prime Minister Narendra Modi announced a trust for the construction of Lord Ram temple in Parliament

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज राम नवमी का त्यौहार बड़े भव्य ढंग से मनाया जा रहा है। व्यापक स्तर पर तैयारियां हुई हैं। चैत्र नवरात्र में मनाए जाने वाला यह पावन पर्व भक्तगणों के बीच उल्लास का विषय है। मठ- मंदिर और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग चुका है। आज तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान शुरू कर दिया है। अब दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से कड़ी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

लाखों में पहुंचेगी श्रद्धालुओं की संख्या

बताते चलें कि सामान्य दिनों में 10 हजार के आसपास रहने वाली भक्तों की संख्या बीती शाम तक करीब 50 हजार से ज्यादा हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह संख्या 1 लाख के पार जाएगी। बताया जा रहा है कि आज राम जन्मोत्सव के मौके पर रामलला का एक क्विंटल पंचामृत से अभिषेक होगा। इसके बाद रामलला को पीले रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे। फिर सूखी धनिया, रामदाना और सिंघाड़े व कुट्टू के आटे से बनी ढाई क्विंटल पंजीरी आदि के 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : ऐतिहासिकः 492 साल बाद रामनवमी पर दर्शन देंगे प्रभु श्री रामलला