समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में दो मासूमों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे भैंस नहलाते समय एक गड्ढे में गहरे पानी में चले गए। दोनों का पैर फिसल गया। वे डूब गए। उनके साथ तीसरा बालक मुन्नू भी डूब गया। हालांकि, उसे बाहर निकाल लिया गया।
नहाते समय मासूमों के साथ हादसा
गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि ग्राम गुरेह के रामगुलाम का पुरवा में भैंस नहलाने के लिए गांव के दो बच्चे पास के खेत में बने गहरे गड्ढे पर गए थे।
खेत में बने गड्ढे में डूबे दोनों बालक
गड्ढे में पानी भरा था तो बच्चे उसमें नहाने लगे। दोनों भैंस पर बैठे थे। गहरे पानी में जाकर भैंस लौटने लगी। इससे बच्चे गिरकर डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो बचाव के लिए शोर मचाया। लेकिन तबतक दोनों बच्चे डूब चुके थे। बाद में सीओ सिटी राकेश सिंह थाना पुलिस और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों 8 साल के धीरू यादव और 14 साल के मुन्नू यादव के शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : नाबालिग छात्र ने बनाए ट्यूशन टीचर के अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा