viagra overdose : वियाग्रा की ओवरडोज से बिगड़ी युवक की हालत, पत्नी भी परेशान
समरनीति न्यूज, डेस्क : यौन क्षमता बढ़ाने वाली वियाग्रा दवा का नाम तो आपने सुना ही होगा। यूपी के प्रयागराज में एक युवक को इसकी ओवरडोज का गहरा खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल, इस युवक की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। दोस्तों की सलाह पर एक युवक ने शादी के बाद वियाग्रा लेना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने ओवरडोज लेना शुरू किया। इसका साइड इफैक्ट हुआ और युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया।
3 घंटे दो बार आपरेशन से गुजरा युवक
उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां आपरेशन के बाद उसकी हालत सुधरी। युवक को करीब 3 घंटे तक दो बार आपरेशन से गुजरना पड़ा। डाक्टरों ने युवक के गुप्तांग में पेनाइल प्रोस्थेसिस (मेडिकल उपकरण) प्रत्यारोपित कर दिया। अब उसकी हालत पहले से बेहतर है। उधर, डाक्टरों ने भी इस नई चिकित्सा पद्धति का सफल उदाहरण पेश किया...
