खबर का असर : बांदा के खनिज अधिकारी को शासन ने हटाया, मरौली में अवैध खनन पर एक्शन
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : शासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बांदा के खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को हटा दिया। बताते हैं कि यह कार्रवाई जिले की मरौली खदान समेत अन्य जगहों पर लगातार चल रहे अवैध खनन की पुष्टि होने पर की गई है। बताते चलें कि 'समरनीति न्यूज' ने मरौली और आसपास के क्षेत्र में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन का मामला कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही मरौली में मशीनों से अवैध की खबरों को भी कई बार प्रमुखता दी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शासन ने निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य में लापरवाही पकड़ी।
'समरनीति न्यूज' में लगातार उठ रहा था अवैध खनन का मुद्दा
इसके बाद बुधवार को बांदा के खान अधिकारी सौरभ गुप्ता को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। निदेशक खनन डॉ. रोशन जैकब ने हाल ही में बांदा के खान अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
संबंधित खबर पढ़ें : तीन BJ...


