Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में डीएम अनुराग पटेल और जलपुरुष उमा शंकर पांडे ने किया श्रमदान-पौधरोपण भी

बांदा में डीएम अनुराग पटेल और जलपुरुष उमा शंकर पांडे ने किया श्रमदान-पौधरोपण भी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को साकार करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर के सुंदरीकरण का संकल्प लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल और जल पुरुष उमा शंकर पांडे ने श्रमदान किया।   जिलाधिकारी ने साफ संदेश दिया कि यह सरोवर शुद्ध जल के एकत्रीकरण का माध्यम बनेगा। इससे आने वाले समय में सैंकड़ों-हजारों लोगों को बड़ा लाभ होगा। इतना ही नहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर के किनारे छायादार वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा उप जिला अधिकारी राघवेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा राघवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : भाजपा ने नुपुर को किया निलंबित, जिंदल को बाहर, यह है नुपुर...
Kanpur Violence : कानपुर में 40 उपद्रवियों के पोस्टर जारी, होर्डिंग लगी..

Kanpur Violence : कानपुर में 40 उपद्रवियों के पोस्टर जारी, होर्डिंग लगी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : बीते जुमे की नमाज के दिन कानपुर में परेड की नई सड़क पर हुए उपद्रव में शामिल उपद्रिवियों के पोस्टर पुलिस ने जारी कर दिए हैं। पुलिस पत्थरबाजी करने वालों पर शिकंजा कस रही है। कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसा की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित हो चुकी है। आज 40 पत्थरबाजों की फोटो वाली होर्डिंग लगाई है। बताते चलें कि पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के समय परेड में नई सड़क पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और बमबाजी के साथ गोलियां भी चलाई थीं। इसके बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। ये भी पढ़ें : कानपुर हिंसा : बोतलों में उपद्रवियों को पेट्रोल देने वाले पंप का लाइसेंस निरस्त  ...
जेल में स्पेशल चाइल्ड्स ने गीत-संगीत से बंदियों को दी बड़ी प्रेरणा

जेल में स्पेशल चाइल्ड्स ने गीत-संगीत से बंदियों को दी बड़ी प्रेरणा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में आज प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में प्रेमधाम आश्रम (नजीबाबाद) की ओर से बंदियों के नैतिक और मानसिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फादर शिबू थामस के नेतृत्व में स्पेशल चाइल्ड्स ने गीत, नृत्य, नाटिका के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर टीम के अन्य सदस्यों में फादर टीए एंटोनी, शाजू, लिंटो, रेखा मारिया ने अनकों ऐसे उदाहरण पेश किए जिनके द्वारा बंदियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। कार्यक्रम के अंत में कारागार अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बंदियों को अपनी सोच बदलते हुए और स्पेशल चाइल्ड से प्रेरणा लेते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को खुश रखना चाहिए। बताते चलें कि रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला कारागार में महिला वार्ड और अन्य परिसर में कुल 50 फलदार और छायादार वृक्ष लगाए...
UP : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानभवन में संयुक्‍त सदन को किया संबोधित

UP : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानभवन में संयुक्‍त सदन को किया संबोधित

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज विधान भवन में सोमवार को संयुक्त सदन को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े राज्य के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुझे काफी हर्ष अनुभव हो रहा है। कहा, मानस पटल से नहीं मिटेगी यह सुखद यात्रा कहा कि दुनिया के तीन लोकतांतरिक देशों फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम की जितनी आबादी है, उतनी अकेले हमारे उत्तर प्रदेश की है। कहा-कबीर की समाधी पर जाना तीर्थ यात्रा जैसा राष्ट्रपति ने कहा कि यहां 20 करोड़ से ज्यादा की आबादी अनेकता में एकता का उदाहरण है। राष्ट्रपति ने कहा कि कानपुर और गोरखपुर की यात्रा उनके मानस पटल पर हमेशा के लिए छपी रहेगी। ये भी पढ़ें : भाजपा ने नुपुर को किया निलंबित, जिंदल को बाहर, यह है नुपुर शर्मा का पहला रिएक्शन.. कहा कि कबीर की...
Bijnor News : बिजनौर में बैंक कर्मचारी से 1 लाख की नगदी, लैपटाप लूटा

Bijnor News : बिजनौर में बैंक कर्मचारी से 1 लाख की नगदी, लैपटाप लूटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : आज सोमवार को बिजनौर में दिनदहाड़े मिनी बैंक के कर्मचारी से बदमाशों ने एक लाख रुपए नगद और लैपटाप लूट लिया। लूट की इस वारदात से जिलेभर में सनसनी फैल गई। यह वारदात नूरपुर थाना क्षेत्र में हुई। बताते हैं कि नुरपुर के गांव पुरानी दुरवेशपुर के रहने वाले सरफराज ने स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव रवाना में एक मिनी बैंक शाखा खोली है। रोज की तरह वह सोमवार सुबह बाइक से बैंक शाखा खोलने जा रहा था। बदमाश 1 लाख रुपए और लैपटाप लूटकर फरार रास्ते में नूरपुर के गांव आलमपुर के पास के पास पहुंचा बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने आकर उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता। बदमाशों ने उसपर तमंचा तान दिया। बाद में बदमाश 1 लाख रुपए और लैपटाप लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी देहात रामअर्ज, सीओ चांदपुर सुनिता दहिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस सीसीटीवी फ...
UP : हाईवे पर स्कूटी सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, लखनऊ की रहने वाली थीं दोनों..

UP : हाईवे पर स्कूटी सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, लखनऊ की रहने वाली थीं दोनों..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : हाईवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में आज लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुई है। बताते हैं कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। लखनऊ से कानपुर आ रही थीं दोनों वाहन ने दोनों बहनों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। एसओ अमित सिंह का कहना है कि मरने वाली बहनों में एक का नाम चांदनी गंगवार (22) और दूसरी बहन का नाम पूर्वशा गंगवार (20) है। दोनों के पिता का नाम अशोक कुमार है। वह लखनऊ के गोमतीनगर सहारा हॉस्पिटल दूरदर्शन कॉलोनी के रहने वाले हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनें लखनऊ से कानपुर जा...
कानपुर हिंसा : बोतलों में उपद्रवियों को पेट्रोल देने वाले पंप का लाइसेंस निरस्त

कानपुर हिंसा : बोतलों में उपद्रवियों को पेट्रोल देने वाले पंप का लाइसेंस निरस्त

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : परेड में नई सड़क पर जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में पेट्रोल बम भी चले थे। इसका खुलासा होने पर जांच के बाद क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस पंप से किसी भी तरह की बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पंप की सीसीटीवी फुटेज देखी और बाद में पुलिस को सौंप दी। ताकि हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान हो सके। हिंसा से पहले बोतलों में बेचा था पेट्रोल दरअसल, अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हिंसा से पहले वाली रात और उसी दिन सुबह इस पंप से बोतलों में पेट्रोल दिया गया था। बताते हैं कि डीएम नेहा शर्मा को इसकी जानकारी मिली थी। डीएम ने सूचना मिलने के बाद डिप्टी पड़ाव चौराहे के पास स्थित बीपीसीएल के रामलाल एंड संस फर्म के नाम से चलने वाले पेट्रोल पंप पर कार्रवाई के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि भी हुई। बताया जा रहा ...
भाजपा ने नुपुर को किया निलंबित, जिंदल को बाहर, यह है नुपुर शर्मा का पहला रिएक्शन..

भाजपा ने नुपुर को किया निलंबित, जिंदल को बाहर, यह है नुपुर शर्मा का पहला रिएक्शन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्त नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए कथित विवादित बयान के लिए निलंबित कर दिया है। नुपुर को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित किया गया है। वहीं भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को पार्टी से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही नुपुर का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात कही है। https://twitter.com/NupurSharmaBJP/status/1533409262809927680 पार्टी का कहना है कि उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का काम किया है। उधर, नुपुर का भी पहला रिएक्शन सामने आ गया है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर ने सभी मीडिया हाउस और लोगों से गुजारिश की है कि उनके घर का पता कहीं भी सार्वजनिक न करें। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाला गया है तो अब सुरक्षा और अहम हो गई हैं। नुपुर के प...
Kanpur Violence : जेल भेजा गया कानपुर उपद्रव का मास्टरमाइंड हयात और 3 साथी भी, 7 और गिरफ्तार

Kanpur Violence : जेल भेजा गया कानपुर उपद्रव का मास्टरमाइंड हयात और 3 साथी भी, 7 और गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव का मास्टरमाइंड आज जेल भेज दिया गया है। उसके साथ उसके साथियों को भी पुलिस ने जेल बेजा है। इतना ही नहीं 7 और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी उपद्रवियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, उपद्रवियों के पीएफआई से संबंधों की जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं। बताते हैं कि परेड में नई सड़क पर दादा मियां हाता में उपद्रव का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी और उसके 3 साथियों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से चारों को जेल भेज दिया गया। 7 अन्य को गिरफ्तार किया है। लखनऊ से किया था पुलिस ने गिरफ्तार, 7 और दबोचे इस तरह इस उपद्रव मामले में पुलिस कुल 29 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर ...
बांदा में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया वृक्षारोपण, यह अपील भी..

बांदा में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने किया वृक्षारोपण, यह अपील भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भी वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में वृक्षारोपण करते हुए लोगों से अपील भी की। कहा कि सभी लोगों को वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष लगाकर हम अपना और अपनी आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी सुरक्षित करते हैं। कैंप कार्यालय, पुलिस लाइन्स और पुलिस आफिस में पौधरोपण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने यह भी कहा कि उनकी सभी लोगों से अपील कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें और उनको संरक्षित भी करें। इस दौरान एसपी के पीआरओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कैंप कार्यालय के अलावा, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन्स में भी पौधरोपण किया है। ये भी पढ़ें : बांदा SP का तगड़ा एक्शन, खुद सड़क पर फोर्स लेकर उतरे, वाहन माफियाओं पर चला ...