Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानभवन में संयुक्‍त सदन को किया संबोधित

UP : President Ram Nath Kovind addressed Joint House in Vidhan Bhavan

आशा सिंह, लखनऊ : अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज विधान भवन में सोमवार को संयुक्त सदन को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े राज्य के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुझे काफी हर्ष अनुभव हो रहा है।

कहा, मानस पटल से नहीं मिटेगी यह सुखद यात्रा

कहा कि दुनिया के तीन लोकतांतरिक देशों फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम की जितनी आबादी है, उतनी अकेले हमारे उत्तर प्रदेश की है।

UP : President Ram Nath Kovind addressed Joint House in Vidhan Bhavan

कहा-कबीर की समाधी पर जाना तीर्थ यात्रा जैसा

राष्ट्रपति ने कहा कि यहां 20 करोड़ से ज्यादा की आबादी अनेकता में एकता का उदाहरण है। राष्ट्रपति ने कहा कि कानपुर और गोरखपुर की यात्रा उनके मानस पटल पर हमेशा के लिए छपी रहेगी।

ये भी पढ़ें : भाजपा ने नुपुर को किया निलंबित, जिंदल को बाहर, यह है नुपुर शर्मा का पहला रिएक्शन..

कहा कि कबीर की समाधि पर जाना किसी तीर्थ से कम नहीं है। दरअसल, सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें : कानपुर हिंसा : बोतलों में उपद्रवियों को पेट्रोल देने वाले पंप का लाइसेंस निरस्त