Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में सीएम योगी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, दीर्घायु की प्रार्थना

बांदा में सीएम योगी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, दीर्घायु की प्रार्थना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन विश्व हिंदू महासंघ की ओर से मनाया गया। इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में हवन-पूजन किया गया। सभी ने भगवान संकटमोचन से हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शुक्ला, मुकेश शिवहरे, महा प्रसाद गुप्ता, पंकज दीक्षित, नीलेश सिंह, आरसी योगा, मातादीन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजू हरनाम सिंह तथा अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : गंदी बात का विरोध करने पर पत्नी को दिया 3 तलाक, मुकदमा  ...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, जल संरक्षण-पौधरोपण से आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, जल संरक्षण-पौधरोपण से आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विकासखंड महुआ की ग्राम पंचायत बालसखा में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अमृत सरोवर तालाब का शिलान्यास किया। इस मौके पर नरैनी के पूर्व विधायक राजकरण कबीर, ब्लाक प्रमुख उर्मिला कबीर आदि मौजूद रहीं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सदर विधायक ने पौधरोपण भी किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पूरी दुनिया मानती है कि पर्यावरण के बिना कुछ भी संभव नहीं है। विधायक ने कहा कि उनकी सभी से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। वर्षा के जल का संरक्षण करें। पौधरोपण और जल संरक्षण करके आने वाली पीढ़ियों के जीवन को भी सुरक्षित करें। विधायक ने सभी ग्रामीणों से यह भी अपील की, कि वे अपने-अपने स्तर से वर्षा के जल का संरक्षण करें। किसी भी तरह जल संरक्षण के लिए आगे आएं। ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। विधायक ने तालाब के लिए भूमि पूजन भी किया। ये भी प...
UFfi Javed ने बोरी से बनी स्टाइलिश ड्रेस में लगाया गलैमर का तड़का

UFfi Javed ने बोरी से बनी स्टाइलिश ड्रेस में लगाया गलैमर का तड़का

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम सुनते ही एक ऐसी शख्सियत दिलो-दिमाग में छा जाती है जो कटे-पुराने कपड़ों में ग्लैमर का तड़का लगा रही हो। खूबसूरत और बिंदास माडल उर्फी जावेद ने अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के चलते ही सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी की आए दिन नए-नए स्टाइल की ड्रेस में फोटोज देखने को मिल जाएंगी। उनकी फैंस लिस्ट बताती है कि उनके चाहते वाले कम नहीं हैं। अब उर्फी का एक नया लुक सामने आया है। इसे देखकर उनके फैंस भी दांतों तले ऊंगली दबा रहे हैं। हालांकि, तारीफ किए बिना भी नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल, उर्फी ने बोरे से बनी ड्रेस पहनी हैं। इंस्टाग्राम पर इसे share भी किया है। ऐसा करके उर्फी जावेद ने अपने चाहने वालों को चौंका दिया है। सभी हैरत में हैं। मगर फिर भी पसंद कर रहे हैं। कहा जा सकता है कि ऐसा करके बिंदास उर्फी एक बार फिर से फैंस के दिलों में ...
विश्व पर्यावरण दिवस : बांदा में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस : बांदा में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया पर्यावरण दिवस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बांदा में एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी सहभागिता की। इस मौके पर चीफ आफिसर मंगल प्रसाद ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वर्ष 1972 में वैश्विक पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी गई थी। इसकी शुरूआत स्वीडन की राजधानी स्टाक होम से हुई थी। वहां दुनिया का पहले पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 119 देश शामिल हुए थे। स्वीडन से शुरू हुई थी यह परंपरा भारत की ओर से इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने नेतृत्व किया था। इसी के बाद से दुनियाभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ये भी पढ़ें : मां की दोस्त पर आया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का दिल बांदा में भी आज बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मिथलेश पांडे के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स अनामिका गुप्ता, मानसी ...
सड़क पर पालतू कुत्ता टहलाना पड़ेगा भारी, मालिकों पर कार्रवाई..

सड़क पर पालतू कुत्ता टहलाना पड़ेगा भारी, मालिकों पर कार्रवाई..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुत्तों को सड़क पर घुमाना स्टेटस सिंबल बन चुका है। मगर अब कुत्तों के मालिकों को ऐसा करना भारी पड़ सकता है। अगर पालतू कुत्तों को टहलाते समय गंदगी हुई तो उनके मालिकों पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद प्रयागराज नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कुत्तों का रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। सीएम योगी ने अपने आदेशों में कहा था कि अगर पालतू कुत्तों ने सड़कों पर गंदगी फैलाई तो मालिकों पर जुर्माने की सख्त कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें : Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टर माइंड हयात जफर लखनऊ में गिरफ्तार, पीएफआइ से कनेक्शन.....
UP : गंदी बात का विरोध करने पर पत्नी को दिया 3 तलाक, मुकदमा

UP : गंदी बात का विरोध करने पर पत्नी को दिया 3 तलाक, मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक महिला ने पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध किया। इसपर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस आफिस पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि 6 साल पूर्व उनका निकाह संडीला कस्बे के एक युवक से हुआ था। एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा महिला ने आरोप लगाया कि पति उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। उनको प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर पीटता था। 3 साल पहले भी उसने शिकायत की थी। तब पति ने पुलिस के डर से समझौता कर लिया। मगर बाद में फिर यही हरकतें करने लगा। विरोध पर मायके छोड़ आया। फिर फोन करके तीन तलाक दे दिया। सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की क...
Chitrakoot News : गैंगरेप की शिकार लड़की ने तोड़ा दम, चित्रकूट से किया था दरिंदों ने अगवा

Chitrakoot News : गैंगरेप की शिकार लड़की ने तोड़ा दम, चित्रकूट से किया था दरिंदों ने अगवा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में एक नाबालिग 13 साल की लड़की को अगवा करके गैंगरेप के मामले में पीड़िता ने दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लड़की को उसके घर से सोते समय अगवा किया गया था। बाद में वह बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके हाथ बंधे थे। परिजनों के तलाशने पर नाले के पास बेहोश मिली युवती ने होश आने पर अपनी आपबीती बताई थी। सोते समय अगवा कर ले गए थे दरिंदे बताते हैं कि बुधवार रात को पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर में सो रही थी। परिवार के लोगों का कहना है कि हंडिया प्रयागराज का रहने वाला नदीम बरेठी रोड पर पीडब्ल्यूडी के प्लांट में मजदूरी का काम करता है। वह अपने साथी देवरिया के आदर्श पांडेय के साथ उनके घर पहुंचा और बेटी को मुंह में कपड़ा ठूंसकर खेतों में उठा ले गया। वहां होने ने उसके साथ बार...
बांदा डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, गैरहाजिर दो एक्सईएन समेत 9 लेखपालों का वेतन रोका

बांदा डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, गैरहाजिर दो एक्सईएन समेत 9 लेखपालों का वेतन रोका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त रुख अपनाया। गैरहाजिर बिजली विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं व 9 लेखपालों का वेतन रोक दिया। डीएम अनुराग पटेल ने सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कुल 97 शिकायतें सुनीं। 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। सदर तहसील में शनिवार को डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए। 11 जून को आ रहा मंत्रीमंडल समूह विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रभु प्रसाद और अतर्रा के एक्सईएन राम सिंह और नौ लेखपाल गैरहाजिर रहे। डीएम ने इन सभी का जून महीने का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 11 जून से मंत्रीमंडल समूह बांदा आ रहा है। सभी तैयारी पूरी की जाएं। विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा...
Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टर माइंड हयात जफर लखनऊ में गिरफ्तार, पीएफआइ से कनेक्शन..

Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टर माइंड हयात जफर लखनऊ में गिरफ्तार, पीएफआइ से कनेक्शन..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : जुमे की नमाज के बाद कानपुर में परेड में नई सड़क पर हुई हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जाफर हाशमी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसके साथ चार और साथियों को दबोचा है। हयात हिंसा के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बताते हैं कि हयात और उसके साथी राजधानी लखनऊ में एक यूट्यूब चैनल के कार्यालय में छिपे हुए थे। पुलिस ने सटीक सूचना पर दबिश दी। कानपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने हयात समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पीएफआई से कनेक्शन तलाश रही पुलिस अब पुलिस हिंसा का खाका तैयार करने वाले शातिर हयात के पीएफआई से कनेक्शन भी खंगाल रही है। बताते हैं कि कानपुर का रहने वाला हयात जफर हाशमी मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष है। पहले भी शहर का माहौल बिगाड़ने में उसका नाम सामने आ चुका है। पत्रकारवार्ता में पुलिस आयुक्त बोले.. आज शनिवार को पुलिस लाइन म...
Breaking : बांदा में ननिहाल जा रहे युवक को दबंगो ने मारी गोली, एक गिरफ्तार

Breaking : बांदा में ननिहाल जा रहे युवक को दबंगो ने मारी गोली, एक गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में ननिहाल जा रहे युवक को दबंगो ने सरेआम रास्ते में गोली मार दी। बताते हैं कि दबंगों के परिवार की एक लड़की दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। आरोपियों को अंदेशा था कि युवक को इसकी जानकारी है कि उनके परिवार की लड़की कहां है। इसी बात को लेकर दबंगों ने युवक को गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती वह अपने नाना को लेकर ननिहाल जा रहे थे। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायल को अस्पताल लाया गया। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के तराया गांव का है। घायल युवक का नाम दीपक सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक मोहित सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की कर रही है। वहीं घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज चल रहा है। ये भ...