Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बिजनौर जेल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय का नैतिक प्रवचन कार्यक्रम

बिजनौर जेल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय का नैतिक प्रवचन कार्यक्रम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जेल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय का प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जेल के प्रभारी अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंद बंदियों की मानसिक दशा सुधारना रहा। इस मौके पर संस्था की बीके सुनीता, बीके अनीता, बीके अक्षय ने बंदियों को ध्यान के बारे में बताया। मेडिटेशन के बारे में दी जानकारी बंदियों को बताया गया कि ध्यान यानी मेडिटेशन के दौरान किन बातों का ध्यान रखें। साथ ही बंदियों से आह्वान किया कि वे नशे और दूसरी बुराइयों का त्याग करें। उन्होंने कहा कि शांति के लिए नशा कोई मार्ग नहीं है, बल्कि यह है बुराई है। उन्होंने कहा कि नशा एक कायर मन का पलायन है। जीवन से विमुखता है। इस मौके पर उप जेलर अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे त...
PM Modi in Kanpur : पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद की मौजूदगी में ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना परौंख

PM Modi in Kanpur : पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद की मौजूदगी में ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना परौंख

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर देहात स्थित गांव परौंख शुक्रवार को कई ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बन गया। राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परौंख में रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री साथ-साथ घूमते दिखाई दिए। लोगों से मिले, बातचीत की। बच्चों से मिलकर उन्हें दुलारा भी। पीएम मोदी ने कहा, परिवारवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह परिवारवाद के खिलाफ हैं और देश के कोने-कोने में परिवारवादी उनके खिलाफ एकजुट हैं। कहा कि परिवारवादी डरे हुए हैं कि देश के युवा मोदी के साथ खड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी किसी दल या व्यक्ति से कोई नाराजगी नहीं है। ये भी पढ़ें : UPSC Results 2021 : यूपीएससी में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने किया टाॅप, इतिहास रचा.. बता दें कि दोपहर 1.35 बजे के...
UP : प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही की हत्या, 24 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा

UP : प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही की हत्या, 24 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : दो दिन पहले कानपुर के बिल्हौर में सिपाही की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस की माने तो सिपाही की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। करीब दो महीने पहले सिपाही की शादी हुई थी। वहीं एक अन्य महिला से भी सिपाही का प्रेम प्रसंग था। बिहार की रहने वाली यह महिला उससे शादी करना चाहती थी। सिपाही की शादी दूसरी जगह होने के चलते खुन्नस खाकर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरी जगह शादी से खुन्नस में प्रेमिका ने कराया कत्ल बताते चलें कि कानपुर में बिल्हौर में थाने से चंद कदमों की दूरी पर किराए के कमरे में रहने वाले सिपाही देश दीपक की बीते बुधवार को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव मिला था। एडीजी ने पुलिस की छह टीम...
Kanpur Violence : कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा, पत्‍थरबाजी में कई घायल, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Kanpur Violence : कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा, पत्‍थरबाजी में कई घायल, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई। बताते हैं कि हिंसा पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर हुई। शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन को लोग उतरे। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद प्रदर्शन किया गया। दुकानें बंद कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच विवाद होने लगा। उपद्रवियों ने की पथराव के साथ बमबाजी-फायरिंग भी फिर भी कुछ लोग महिलाओं और बच्चों को आगे करके भीड़ के रूप में घुस आए और प्रदर्शन करने लगे। बात तब बिगड़ी जब मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों की दुकानें बंद कराने लगे। दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते पत्थरबाजी के बीच बमबाजी और फायरिंग भी होने लगी। भीड़ बढ़ती गई और पथराव में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा ...
UP : दरोगा ने बार डांसर के साथ चिपक-चिपक कर किया डांस, सस्पेंड

UP : दरोगा ने बार डांसर के साथ चिपक-चिपक कर किया डांस, सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस के एक दरोगा का बार बाला के साथ डांस का वीडियो वायरल हुआ है। गाना चल रहा है छम्मक छल्लों धीरे चलो..बार बाला ठुमके लगा रही है और दरोगा की भावनाएं इस कदर बेकाबू हो गईं कि उसने भी ठुमकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दरोगा स्टेज पर पहुंचा और सारी मर्यादाएं लांघते हुए बार बाला के साथ चिपक-चिपक कर नाचने लगा। वहां बैठे लोग जहां हैरान रह गए, वहीं बार बाला के चेहरे से भी हवाइयां उड़ने लगीं। हालांकि, दरोगा के डांस का यह सिलसिला काफी देर तक चला। बाद में साथ के लोगों ने किसी तरह उसे समझा कर रोकने की कोशिश की। बाद में दरोगा को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने गंभीर से लिया मामला इसकी वजह थी कि सभी हैरान थे कि दरोगा जी को अचानक क्या हो गया। मामला यूपी के प्रताप जिले का है। दरोगा का नाम राजेश यादव है और अब एसपी ने उनको सस्पेंड कर दिया है। ये भी पढ़ें : Breaking : तमंचा ल...
UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..

UP : गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर वीडियो बनाता था सिरफिरा, ऐसे आया पकड़ में..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : एक सिरफिरे की हरकत ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यह व्यक्ति गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरे लगाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। उनको देखता और शक है कि ऐसे वीडियो अश्लीली साइटों पर बेचता भी हो। हालांकि, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। मामला प्रयागराज का है। बताते हैं कि शहर के म्योहाल चौराहे के पास एक गर्ल्स हास्टल है। वहां का संचालक आशीष खरे है जो कि एक डाक्टर का बेटा है। लड़कियां खुद शिकायत लेकर पहुंचीं थाने खुलासा हुआ है कि उसने अपने यहां गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा रखा था। उसपर लड़कियों के वीडियो रिकार्ड करता था। इसका खुलासा हुआ तो प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस ने आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें : लखनऊ के छात्र ने कानपुर में छात्रा से किया होटल में रेप, अ...
चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव 9 जून को..

चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव 9 जून को..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका आयोजन गंगा दशहरा पर्व के दिन 9 जून गुरुवार को होगा। इसकी जानकारी नंद किशोर त्रिपाठी उर्फ भोले महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन रामायणी कुटी चित्रकूटधाम में होगा। कार्यक्रम के क्रम में सुबह 8 बजे रामायणी कुटी से शोभा यात्रा निकलेगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन होगा। गंगा में नौकाओं में राम नाम संकीर्तन और पूजन होगा। फिर प्रसाद बांटा जाएगा। शाम को भंडारे का आयोजन होगा। ये भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी ने रखी गर्भगृह की आधार शिला, बोले-यह देश का राष्ट्रीय मंदिर होगा...
बांदा : खेल-खेल में मासूम के गले में फंदा कसा, सांसें थमी और मौत

बांदा : खेल-खेल में मासूम के गले में फंदा कसा, सांसें थमी और मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है। एक 10 साल के मासूम की खेल-खेल में जान चली गई। परिवार में कोहराम मच गया। मासूम कक्षा 5 में पढ़ रहा था। घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि बिसंडा के देवी नगर में रज्जू का बेटा मोहित (10) मां की साड़ी से बने झूले में अपनी सात माह की बहन अंकिता के साथ खेल रहा था। ये भी पढ़े : बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर खेल-खेल में झूले की साड़ी का फंदा उसके गले में फंस गया। फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद चचेरा भाई टिंकू कमरे में पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने भाई का शव लटकते देखा। किसी तरह शव को नीचे उतारा है। बताते हैं कि मासूम की मां सावित्री खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पति मानसिक रूप से कमजोर हैं। ये भी पढ़े : UP...
Banda News : बांदा में नर्सिंग छात्रा की पति ने की सोते समय पीटकर हत्या

Banda News : बांदा में नर्सिंग छात्रा की पति ने की सोते समय पीटकर हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक नर्सिंग छात्रा की उसी के पति ने सोते समय पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, बताते हैं कि आरोपी पहले भी इस तरह हमला कर चुका है। सोते समय पत्नी पर डंडों से हमला घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बबेरू के अछाह गांव में तड़के सुबह रसना (20) अपने घर में सो रही थीं। इसी बीच उसके पति असित पटेल ने सोते समय डंडे से रसना पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। समरनीति न्यूज, बांदा : एक नर्सिंग छात्रा की उसी के पति ने सोते समय पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, बताते हैं कि आरोपी पहले भी इस तरह हमला कर चुका है। सोते समय पत्नी प...
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद उनकी बेटी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पाॅजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हल्के लक्षण के साथ वह कोरोना पॉजिटिव आई हैं। खुद ट्वीट कर दी प्रियंका गांधी ने जानकारी कहा कि सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे भी अपनी जांच करा लें। उधर, सोनिया गांधी का डाक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा है। वहीं कांग्रेस के कई और नेता भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। ये भी पढ़ें : हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे तले शरणागत...