Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव 9 जून को..

On Hindu Unity Mahakumbh 15 in Chitrakoot, more than 5 lakh people will take resolution

समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में 20वां मंदाकिनी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसका आयोजन गंगा दशहरा पर्व के दिन 9 जून गुरुवार को होगा। इसकी जानकारी नंद किशोर त्रिपाठी उर्फ भोले महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन रामायणी कुटी चित्रकूटधाम में होगा। कार्यक्रम के क्रम में सुबह 8 बजे रामायणी कुटी से शोभा यात्रा निकलेगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन होगा। गंगा में नौकाओं में राम नाम संकीर्तन और पूजन होगा। फिर प्रसाद बांटा जाएगा। शाम को भंडारे का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी ने रखी गर्भगृह की आधार शिला, बोले-यह देश का राष्ट्रीय मंदिर होगा