Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : खेल-खेल में मासूम के गले में फंदा कसा, सांसें थमी और मौत

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आ रही है। एक 10 साल के मासूम की खेल-खेल में जान चली गई। परिवार में कोहराम मच गया। मासूम कक्षा 5 में पढ़ रहा था। घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र की है।
बताते हैं कि बिसंडा के देवी नगर में रज्जू का बेटा मोहित (10) मां की साड़ी से बने झूले में अपनी सात माह की बहन अंकिता के साथ खेल रहा था।

ये भी पढ़े : बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर

खेल-खेल में झूले की साड़ी का फंदा उसके गले में फंस गया। फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद चचेरा भाई टिंकू कमरे में पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने भाई का शव लटकते देखा। किसी तरह शव को नीचे उतारा है। बताते हैं कि मासूम की मां सावित्री खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके पति मानसिक रूप से कमजोर हैं।

ये भी पढ़े : UP : बेटे की हत्या में 17 साल जेल काटकर लौटे पिता ने खुद को गोली से उड़ाया