Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा : रेस्टोरेंट में आग से झुलसे 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बर्गर रेस्टोरेट में सिलेंडर फटने पर गंभीर रूप से झुलसे रेस्टोरेंट संचालक और उसके बेटे समेत 5 लोग गंभीर हालत में कानपुर रेफर हो गए हैं। रेफर होने वालों में संचालक बद्रीनाथ अग्रवाल, उनका बेटा आयुष अग्रवाल, संतोष सिंह तोमर, संदीप राज साहू और किशन शामिल हैं। वहीं अन्य झुलसे लोगों में सचिन साहू, सोनू, मोहसिन, सिद्दीक अहमद, संतोष सिंह और अखिलेश आदि का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कालेज में डा. सोमेश त्रिपाठी की निगरानी में इलाज चल रहा है। डाक्टर ने बताया कि बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जन न होने से 40 फीसदी से ज्यादा झुलसे मरीजों को रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में बर्गर शाॅप में सिलेंडर फटने से भीषण आग, 13 झुलसे, दो की हालत गंभीर...
आज पीएम मोदी लखनऊ और कानपुर में, राष्ट्रपति के गांव में करेंगे जनसभा

आज पीएम मोदी लखनऊ और कानपुर में, राष्ट्रपति के गांव में करेंगे जनसभा

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। फिर सीधे कानपुर देहात जाएंगे। वहां राष्ट्रपति के गांव परौंख में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इंवेस्टर्स समिट 3 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बीते 18 दिनों में दूसरी बार लखनऊ आ रहे हैं। पीएम के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैयार तैनात कर दिया गया है। 2 बजे कानपुर देहात के परौंख गांव पहुंचेंगे पीएम मोदी जानकारी के अनुसार पीएम का विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहां से पीएम मोदी दिन में करीब 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर करीब पौन...
बांदा पहुंचीं BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बांदा पहुंचीं BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज बीजेपी बूथ सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यालय में एक कार्याशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिला प्रभारी एवं पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति कमलावती सिंह और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सिंह ने इस मौके पर कहा कि बीते 8 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। बूथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ देश आज विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कहा कि पीएम मोदी ने 8 वर्षों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। कहा कि सभी लोग सदस्यता अभियान में पूरी तरह से जुट जाएं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और...
UP : बेटे की हत्या में 17 साल जेल काटकर लौटे पिता ने खुद को गोली से उड़ाया

UP : बेटे की हत्या में 17 साल जेल काटकर लौटे पिता ने खुद को गोली से उड़ाया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : बेटे की हत्या में 17 साल की जेल काटकर घर लौटे व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। बाद में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों में रोना-पीटना मचा है। परिजनों का कहना है कि जेल से आने के बाद से ही वह तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरा मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के लाखीपुर मनकहड़ी गांव का है। 7 मई को जेल से हुआ था रिहा, 2003 में की थी बेटे की हत्या बताते हैं कि गांव के वीरेंद्र ने ट्यूबवेल के पास एक पेड़ के नीचे खुद को तमंचे से गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भी वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ वीरेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे देव कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उ...
बांदा सर्किट हाउस में अब गंगा, केन और चंद्रावल भी, डीएम की पहल को नेताओं ने सराहा

बांदा सर्किट हाउस में अब गंगा, केन और चंद्रावल भी, डीएम की पहल को नेताओं ने सराहा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जल शक्त राज्य मंत्री, सांसद और सदर विधायक मौजूद रहे। सभी ने पूजन करते हुए सर्किट हाउस के कक्षों का नदियों के नामों पर नामांकरण किया। इन कक्षों को गंगा, केन, बागेन, चंबल, मंदाकिनी, डेल्टा, यमुना, रंज, बेतवा, धसान, चंद्रावल नाम दिया गया। नवेली-बुंदेली अभियान संबंधित पुस्तक का विमोचन भी मिशन शक्ति के तहत नवेली-बुंदेली अभियान (कन्या जन्मोत्सव) संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की इस पहल की जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। सांसद ने कहा कि जिला बांदा की प्रशासनिक टीम अच्छा कार्य कर रही है। सांसद ने कहा, बांदा के जिलाधिकारी हैं बधाई के पात्र जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामकेश निषाद के अलावा सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवे...
हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे तले शरणागत

हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे तले शरणागत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : राजनीतिक में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। यह तो आपने कई बार सुना होगा। साथ ही नेताओं की कोई स्थाई विचारधारा नहीं होती, यह भी सच साबित होने लगा है। हम बात कर रहे हैं गुजरात में पाटीदार आंदोलन खड़ा करने वाले हार्दिक पटेल की। दरअसल, हार्दिक जिस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आंदोलन करके नेता बने, आज उसी बीजेपी के झंडे तले शरणागत हो गए। पुराने ट्वीट हो रहे वायरल, ट्रोलर्स ले रहे चुटकियां गो पूजा के साथ उन्होंने भगवा टोपी पहने के साथ ही बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इसके साथ ही ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उनके पुराने ट्रविट शेयर कर ट्रोलर्स हार्दिक को जमकर निशाने पर ले रहे हैं। खूब चुटकी भी ले रहे हैं। बताते चलें कि बीजेपी नेतृत्व को हार्दिक पहले गुंडा कहकर संबोधित करते थे। ट्विटर पर उनके कई पुराने ट्विट वायरल हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं हार...
UP Constable Murder : कानपुर में सिपाही की गला काटकर हत्या, कमरे में ताला लगाकर हत्यारा फरार

UP Constable Murder : कानपुर में सिपाही की गला काटकर हत्या, कमरे में ताला लगाकर हत्यारा फरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर कस्बे के ब्रह्मनगर में आज गुरुवार को एक सिपाही की हत्या से सनसनी फैल गई। कमरे में बाहर से ताला लगा था और अंदर सिपाही का शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मूलरूप से फिरोजाबाद के दयापुर पोस्ट पहाड़न के रहने वाले सिपाही देश दीपक (30) बिल्हौर कोतवाली में तैनात थे। वह थाने के पास ही ब्रह्मनगर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। बुधवार रात रोज की तरह ही कमरे पर पहुंचे थे। थाने से चंद कदमों की दूरी पर वारदात बताते हैं कि 2019 से थाने में तैनात सिपाही देश दीपक अच्छे स्वभाव के थे। चौकी इंचार्ज आलोक तिवारी का कहना है कि गुरुवार सुबह सिपाही के परिजन ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसपर कोतवाली से करीब 100 मीटर दू...
Ayodhya Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी ने रखी गर्भगृह की आधार शिला, बोले-यह देश का राष्ट्रीय मंदिर होगा

Ayodhya Ram Mandir : मुख्यमंत्री योगी ने रखी गर्भगृह की आधार शिला, बोले-यह देश का राष्ट्रीय मंदिर होगा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में आज भव्य राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक दिन है। आज से श्री राम मंदिर गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रख दी है। 29 मई से शुरू हुआ सर्वदेव अनुष्ठान का समापन भी आधार शिला रखने के साथ ही हो गया। कार्यक्रम में कई प्रांतों के जजमानों को आमंत्रित किया गया। श्री राम मंदिर के दिव्य गर्भगृह के निर्माण कार्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली आधार शिला रखी। इस मौके पर महंत नृत्य गोपाल दास, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गोविंद देव गिरि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन किए। पूजन करने के बाद रामलला के दर्शन करने पहुंचे। अयोध्यना में जश्न का माहौल रहा। श मुख्यमंत्री योगी ने कही ये बातें इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि गर्भगृह का शिला पूजन ...
सनसनीखेज : महिला की गला काटकर हत्या, हत्यारोपी प्रेमी का भी लटकता मिला शव

सनसनीखेज : महिला की गला काटकर हत्या, हत्यारोपी प्रेमी का भी लटकता मिला शव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और सीओ सिटी राकेश सिंह भी पहुंचे और जांच की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि कुछ घंटों बाद पता चला कि नामजद आरोपी यानी महिला के प्रेमी का शव भी जसपुरा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटक रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति ने प्रेमी के खिलाफ लिखाया मुकदमा मामला काफी उलझ गया है। हालांकि, पृथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद सुसाइड कर ली होगी। हालांकि, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। बताते हैं कि शहर कोतवाली क...
बांदा : आशीष सागर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा, विरोध में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से हाथापाई भी, गिरफ्तार

बांदा : आशीष सागर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा, विरोध में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से हाथापाई भी, गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कथित रूप से समाजसेवी आशीष सागर दीक्षित के खिलाफ महिलाओं ने सामूहिक रूप से छेड़छाड़, एससी/एसटी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को दर्ज हुए मुकदमे की पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच आज बुधवार को पुलिस आफिस में एक और घटनाक्रम हो गया। किसी तरह पुलिस ने बचाया पैलानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आशीष सागर से मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए खुद पर तेल छिड़कर आत्मदाह प्रयास किया। सीओ सिटी राकेश सिंह ने बताया कि महिला ने उप निरीक्षक और आरक्षियों से हाथापाई भी की। पुलिस पर दवाब बनाया। इसलिए उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। सीओ सिटी ने बताया सीओ सिटी राकेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आशीष सागर दीक्षित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसकी जांच च...