Wednesday, May 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पहुंचीं BJP प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

BJP State Vice President Kamalavati Singh reached Banda, filled enthusiasm among workers

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज बीजेपी बूथ सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यालय में एक कार्याशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिला प्रभारी एवं पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति कमलावती सिंह और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला शामिल हुए।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति सिंह ने इस मौके पर कहा कि बीते 8 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।

बूथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला

उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ देश आज विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कहा कि पीएम मोदी ने 8 वर्षों में इतिहास रच दिया है।

उन्होंने पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। कहा कि सभी लोग सदस्यता अभियान में पूरी तरह से जुट जाएं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पटेल..जिस बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर नेता बने, उसी के झंडे तले शरणागत