समरनीति न्यूज, लखनऊ : डांसर सपना चौधरी अपनी जमानत के लिए कोर्ट में पेश हुईं। उन्हें एसीजेएम शांतनु त्यागी ने 60 हजार की दो जमानत व इतनी ही धनराशि के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामला सपना चौधरी द्वारा डांस का कार्यक्रम रद्द करने और टिकट का पैसा नहीं लौटाने का है। इसी मामले में सपना ने अदालत में जमानत की अर्जी दी थी। बताते हैं कि बीती 10 मई से अभियुक्ता सपना चौधरी इस मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहीं थीं।
यह है पूरा मामला
बीती 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक सपना चौधरी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपए में आनलाइन और आफलाइन टिकट बेचे गए थे। हजारों लोगों ने टिकट खरीदे। सपना कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो वहां हंगामा हुआ। फिर 14 अक्टूबर, 2018 को इस मामले की नामजद रिपोर्ट एसआइ फिरोज खान ने आशियाना पुलिस थाने में लिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।
ये भी पढ़ें : अबकी बार ब्लैक साड़ी में छा गईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, यूजर्स ने दिए ऐसे कमेंट्स..