Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

जब मंत्री पहुंचे अस्पताल, 24 घंटे से बत्ती गुल और जमीन पर मिली महिला

जब मंत्री पहुंचे अस्पताल, 24 घंटे से बत्ती गुल और जमीन पर मिली महिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल प्रभारी एवं मतस्य पालन मंत्री संजय निषाद ने आज रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलती थी कि यहां बिजली नहीं है। इसलिए यहां व्यवस्था देखने आए हैं। वहां प्रभारी मंत्री को तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। 24 घंटे बिजली न मिलने की शिकायत पर सीएमएस ने मंत्री को बताया कि केबल कट गई थी। इस मौके पर आईएएस अधिकारी बांदा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। ओटी में गंदगी और दूसरी अव्यवस्थाएं मिलीं मैनुअल जनरेटर चलने में देरी की बात पर मंत्री ने निर्देश दिए कि जल्द जनरेटर चलवाया जाए। ओटी में गंदगी और दूसरी अव्यवस्थाओं पर फटकार भी लगाई। मंत्री संजय निषाद ने सबसे पहले ट्रामा सेंटर की व्यवस्था देखी। फिर टीबी की बीमारी के इलाज के लिए भर्ती युवती पूजा से बातचीत की।वहां सीएमएस डा. एसएन मिश्रा को निर्देशित किए कि ऐसे मरीजों का इल...
Murder in Love Story : कानपुर में प्रेमिका के मौसा की साजिश का शिकार बना प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

Murder in Love Story : कानपुर में प्रेमिका के मौसा की साजिश का शिकार बना प्रेमी, पीट-पीटकर हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात से एक चौंकाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक उस समय गांव की एक किशोरी को लेकर जा रहा था। साथ में लड़की का मौसा भी था। लोगों का कहना है कि जिस समय प्रेमी युवक को पीटा जा रहा था। युवती और उसका मौसा झाड़ियों में जाकर छिप गए। पुलिस ने मौसा और किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया है। प्रेमिका को लेकर बाइक से भाग रहा था युवक बताया जाता है कि कानपुर देहात के शिवली के बैरी सवाई के रहने वाले अंकित के रसूलाबाद गांव में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम संबंध थे। बताते हैं कि शनिवार रात अंकित किशोरी को लेकर निकला और बाइक पर साथ ले जाने लगा। इस दौरान युवती का मौसा विनोद भी बाइक पर बैठा था। इसी बीच भनक लगने पर घर वाल...
UP : चित्रकूट में ट्रेन से पानी लेने उतरे 3 यात्रियों की कटकर मौत, एक गंभीर

UP : चित्रकूट में ट्रेन से पानी लेने उतरे 3 यात्रियों की कटकर मौत, एक गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। चित्रकूट में दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों ट्रेन के रुकने पर पानी लेने उतरे थे, जो कि वापस चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान मारे गए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरभंगा एक्सप्रेस से हुआ हादसा बताते हैं कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा कर रहे बिहार के दरभंगा के मुकेश ने बताया कि थाना मुड़िया के अंद्री का विकास पासवान (31), तेलहन क्षेत्र के आमीतेदीन के दीपक (24) और मधुबनी के गंगाधर धमाड़ी के मुन्नू साहू (23) की हादसे में मौत हो गई। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में लूटपाट और महिला की इज्जत पर डाका भी, बदमाशों की तलाश में जुटी पु...
कानपुर : सपा MLC पर एक और मुकदमा, अभद्र धार्मिक टिप्पणी बनी गले की फांस

कानपुर : सपा MLC पर एक और मुकदमा, अभद्र धार्मिक टिप्पणी बनी गले की फांस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : इस समय अभद्र धार्मिक टिप्पणियों का ऐसा दौर चल रहा है कि अच्छे-अच्छे राजनीतिक योद्धा अपना आपा खो रहे हैं। फिर कानून के लपेटे में फंस रहे हैं। ऐसा ही हुआ सपा एमएलसी नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के साथ। कानपुर के रायपुरवा थाने में उनके खिलाफ अभद्र धार्मिक टिप्पणी को लेकर एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर के रायपुरवा थाने में मुकदमा दरअसल, रायपुरवा देवनगर के रहने वाले अंकित बाजपेई ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह एक न्यूज चैनल में वाराणसी से सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव नेता प्रतिपक्ष का इंटरव्यू देख रहे थे। ये भी पढ़ें : प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी की JNU वाली बेटी भी रडार पर, 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद इसी दौरान सपा एमएलसी श्री यादव ने अभद्र धार्मिक टिप्पणी की। इससे उनकी व समस्त समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। रायपुरवा थाना प्रभारी विनय शर्मा का कहना ...
बांदा में भू-माफियाओं का बड़ा खेल, शहर के चारों ओर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर सरकार को लगा रहे करोड़ों का चूना

बांदा में भू-माफियाओं का बड़ा खेल, शहर के चारों ओर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर सरकार को लगा रहे करोड़ों का चूना

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : अवैध कब्जों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में बुल्डोजर गरज रहा है। बुंदेलखंड के मंडल मुख्यालय बांदा में उल्टी हवा चल रही है। अवैध खनन के लिए बदनाम इस क्षेत्र में इस समय भू-माफियाओं की दखल बढ़ गई है। अवैध रूप से प्लाटिंग का ऐसा खेल चल रहा है जिसमें भू-माफिया बड़े पैमाने पर धांधली कर रहे हैं। हजारों-लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों की स्टांप चोरी कर सरकार को बड़ी राजस्व हानि पहुंचा रहे हैं। किसान से 100 रुपए के स्टांप पर जमीन लिखवाकर सीधे खरीददार को बेच रहे हैं। यह इतना बड़ा खेल है कि अगर सरकार जांच करा ले तो अधिकारियों से लेकर कई सफेदपोश तक नप जाएंगे। सरकार ध्यान दे तो करोड़ों की स्टांप चोरी खुलेगी यह इतना बड़ी धांधली है कि अगर सरकार ध्यान दे, तो प्रदेश में एक बड़ा घोटाला खुलेगा। साथ ही सरकार की आमदनी के रा...
Breaking : बांदा में लूटपाट और महिला की इज्जत पर डाका भी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Breaking : बांदा में लूटपाट और महिला की इज्जत पर डाका भी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक घर में घुसे बदमाशों ने घर में लूटपाट की। साथ ही वहां मौजूद महिला की इज्जत पर भी डाका डाला। छप्पर के रास्ते घर के अंदर कूदे तीन लोगों ने महिला का मुंह दबाते हुए दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की। इतना ही नहीं उसके बेहोश होने पर आरोपित बक्शे में रखे 50 हजार नकद व जेवर भी ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात का यह है पूरा मामला वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र की है। बताते हैं कि देहात कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 32 साल की महिला के पति सूरत में एक फैक्ट्री में रहकर काम करते हैं। वह घर में तीन छोटे बच्चों साथ अकेले रहती हैं। महिला का कहना है कि बीती 6 जून की रात 2 बजे के आसपास वह आंगन में सो रही थीं। इसी दौरान गांव के रज्जू याद...
Actress नम्रता मल्ला ने बिकनी पर चूड़ी-झुमका पहन लगाया देशी तड़का

Actress नम्रता मल्ला ने बिकनी पर चूड़ी-झुमका पहन लगाया देशी तड़का

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : Bhojpur Actress Namrata Mall भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) एक ऐसी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने फैंस के दिल में अलग मुकाम बनाया है। गजब की फिटनेस और सेक्सी लुक के चलते नम्रता मल्ला के फैंस भी लाखों में हैं। आप बस नम्रता मल्ला को याद भर कर लीजिए, फिर एक के बाद एक उनके वीडियो और फोटोज आंखों के सामने आने लगते हैं। वैसे नम्रता मल्ला की फोटोज होश उड़ाने वाली होती हैं। इस बार भी यही हुआ है। दो घूंट गाने की एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। साथ ही वह अपने सेक्सी लुक के साथ-साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट भी करती दिखाई देती हैं। इस बार नम्रता ने ऐसा ही करते हुए बिकनी के साथ इंडियन ज्वैलरी पहनकर अंग्रेजी लुक में देशी तड़का लगाने का काम किया है। दरअसल, नम्रता ने गोल्डन कलर की बिकन...
प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी की JNU वाली बेटी भी रडार पर, 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद

प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी की JNU वाली बेटी भी रडार पर, 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रयागराज में शुक्रवार को भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। वहीं उसकी दिल्ली में जेएनयू में पढ़ने वाली बेटी भी रडार पर है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी भूमिका की भी जांच होगी। अगर शामिल हुई तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज के अटाला में जबरदस्त हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने पीएसी के वाहन समेत कई गाड़ियों को फूंक डाला था। साथ ही पथराव में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। दिल्ली जेएनयू में पढ़ती है मुख्य आरोपी की बेटी अटाला चौराहे पर भड़की हिंसा को लेकर एएसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि खुल्दाबाद थाने में 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। वहीं सैकड़ों अज्ञात भी आरोपी हैं। डीएम संजय खत्री ने बताया कि 70 लोगों को गिरफ्तार भी...
तेज रफ्तार बाइक खंती में पलटी, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत-दो घायल

तेज रफ्तार बाइक खंती में पलटी, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत-दो घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक वैवाहिक समारोहम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, चार युवक एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार के साथ खंती में उनकी बाइक जा पलटी। इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बांदा की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे सभी बताते हैं कि नरैनी के मोटिहारी गांव से सीमावर्ती मध्य प्रदेश के नरादहा (सतना) एक युवक की बारात गई थी। इसी बीच रात करीब 3 बजे चार युवक एक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक कस्बे के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में खंती में जा पलटी। इससे दूल्हे के चचेरे भाई विष्णु यादव (20) और पड़ोसी पुत्तू पाल (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के नरेश व बबुआ उर्फ नितेश घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को...
खुलासा : ट्यूशन टीचर के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने ही किया था कत्ल

खुलासा : ट्यूशन टीचर के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने ही किया था कत्ल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के खटान में बीती 28 मई को हुए एक नाबालिग लड़की के सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लड़की का शव पड़ा मिला था। दरअसल, पुलिस की माने तो लड़की की हत्या उसी के पिता ने की थी। पिता ने बेटी को उसकी ट्यूशन टीचर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस कारण बेटी को 12 बोर के तमंचे से गोली मार दी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। पुलिस मामले के खुलासे में लगी थी। आखिरकार पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पिता और ट्यूशन टीचर गिरफ्तार पुलिस ने लड़की के पिता और ट्यूशन टीचर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। यह है हत्या का पूरा मामला जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के गांव खटान में पुलिस को बीती 28 मई को एक ल...