बांदा में ठेकेदार ने की प्रधानाध्यापिका से मारपीट और छेड़खानी, FIR दर्ज
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निर्माणाधीन विद्यालय भवन की मजदूरी भुगतान को लेकर कहासुनी के बाद एक ठेकेदार ने महिला महिला प्रधानाध्यापक व उनके भाई से मारपीट करते हुए छेड़खानी कर दी। शिक्षिका ने ठेकेदार और उसके साथियों पर छेड़खानी व बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया है।
मजदूरी भुगतान को लेकर विवाद
हालांकि, दूसरे पक्ष ने भी शिक्षिका और उनके भाई पर मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने ठेकेदार के सहयोगी की ओर से शिक्षिका व उसके भाई के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लिख लिया है। अब पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। बताया जाता है कि शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली 42 साल की शिक्षिका बड़ोखर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक हैं।
ये भी पढ़ें : Banda News : 35 ...

