Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

UP : अजीबो-गरीब-गर्भवती भैंस को चाकू से गोदा, आरोपी गिरफ्तार..

UP : Buffalo stabbed with knife to take revenge accused confessed to crime

समरनीति न्यूज, डेस्क : दुनिया में सिरफिरों की कोई कमी नहीं है। लोगों की घटिया और गिरती सोच ने उन्हें इतना गिरा दिया है कि ऐसे लोगों के लिए अब इंसानियत जैसे शब्द का कोई मोल नहीं रहा। उत्तर प्रदेश में हैवानियत का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक सिरफिरे ने अपनी सनक के चक्कर में बेजुबान भैंस को चाकुओं से गोद डाला। जिस भैंस को चाकूओं से गोदा, वह गर्भवती थी।

खून से लथपथ पड़ी मिली भैंस

खून से लतपत भैंस की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज खंगाले। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताते हैं कि उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेजा जा रहा है।

आपसी खुन्नस में लिया बदला

बताया जाता है कि गाजियाबाद के मुरादनगर के गांव रावली कला में एक व्यक्ति की भैंस को किसी ने चाकुओं से गोद डाला। भैंस के मालिक प्रमोद कुमार सुबह चारा डालने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी भैंस खून से लतपत हालत में पड़ी तड़प रही है। उनका कहना था कि भैंस दो दिन से पड़ोसी के घेर में बंधी थी। घटना से पूरे में चर्चा फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें : viagra overdose : वियाग्रा की ओवरडोज से बिगड़ी युवक की हालत, पत्नी भी परेशान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटैज खंगाले। इसमें गांव का दीपक नाम का व्यक्ति भैंस के पास जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी कुछ दिन पहले भैंस के मालिक प्रमोद से कहासुनी हुई थी। उसे सबक सिखाने के लिए उसने भैंस को चाकुओं से गोदकर मार डाला। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। सभी ने चाकू मारने वाले व्यक्ति की निंदा है।

ये भी पढ़ें : प्रधान समेत दो के खिलाफ टायलेट में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टायल्स लगवाने पर मुकदमा