खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जिला मुख्यालय पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रकाशित 'समरनीति न्यूज' (Samarneetinews.com) की खबर का बड़ा असर सामने आया है। दरअसल, समरनीति न्यूज की एक खास खबर के बाद बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जिला मुख्यालय पर धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग को लेकर नींद टूट गई है। इतना ही नहीं बीडीए के अधिकारी पुलिस फोर्स लेकर तिंदवारी रोड बाईपास चिल्ला रोड पर पहुंचे। वहां अवैध प्लाटिंग के एक स्पाट को ध्वस्त कराया। बीडीए की ओर से दो लोगों को नोटिस भी दी गई है। आरोप है कि यही दो लोग अवैध रूप से प्लाटिंग करा रहे थे। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
'समरनीति न्यूज' ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
बीडीए अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध प्लाटिंग नदीम खान और नितेश अग्रवाल नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई जा रही थी। बीडीए अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही व्यक्ति बीडी...
