Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी ! भाई से मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा

10-year-old girl hanged in Banda ! Had fight with brother over mobile

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों का झगड़ा इतना बढ़ा कि बाद में बहन का शव घर में मां की साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि बच्ची ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इंकार किया है। बताते हैं कि पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के सिविल लाइन का है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि इतनी छोटी बच्ची सुसाइड कर सकती है।

मोबाइल को लेकर हुआ था भाई से झगड़ा

वहां रहने वाले पूरन वर्मा की 10 साल की बेटी लक्ष्मी आज मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी बीच उसका भाई वहां पहुंचा और खुद खेलने के लिए मोबाइल छीनने लगा।

ये भी पढ़ें : निक्की तंबोली का थाई हाई लिस्ट ड्रेस में हाॅट फिगर, सिजलिंग लुक पर फैंस मदहोश..

इसपर दोनों भाई-बहन के बीच झगड़ा होने लगा। परिवार के लोगों का कहना है कि इसके बाद बच्ची लक्षमी घर के दूसरे कमरे में चली गई। बाद में उसका शव मां की साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

घटना के समय मां-पिता नहीं थे घर पर

परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उठाकर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की बड़ी बहन निशा ने बताया कि लक्ष्मी कक्षा-5 में पढ़ती थी। घटना के समय मां खरीददारी करने गई हुई थी। पिता प्राइवेट चालक हैं। वह भी घर पर नहीं थे। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि उनको घटना की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें : #Accident : बांदा में कार-मोपेड में टक्कर से बच्चे की मौत, 3 घायल