Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में दंगा कराना चाहते थे अखिलेश यादव, स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान

in Unnao Minister Swatantra Dev targeted Akhilesh, said, wanted to cause riot public failed
स्वतंत्र देव सिंह, अध्यक्ष शकुन सिंह व साक्षी महाराज।

समरनीति न्यूज, उन्नाव : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज उन्नाव पहुंचे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। कहा कि विधानसभा चुनाव में वोटों के लिए अखिलेश यादव दंगा कराना चाहते थे, लेकिन जनता ने उनके मंसूबे को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रवादी जनता ने बीजेपी को मजबूत करने का काम किया है।

in Unnao Minister Swatantra Dev targeted Akhilesh, said, wanted to cause riot public failed

कहा कि प्रदेश के राष्ट्रवादी नागरिकों ने उनके मंसूबे को फेल करते हुए योगी जी को दोबारा मजबूती के साथ मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कराई।

in Unnao Minister Swatantra Dev targeted Akhilesh, said, wanted to cause riot public failed

वहीं भारत के माथे पर लगा धारा 370 का कलंक हटाकर देश का स्वाभिमान बढ़ाया। कहा जिस कश्मीर में लोग सेना पर पत्थर बरसाते थे। अब फूल बरसा रहे हैं।

in Unnao Minister Swatantra Dev targeted Akhilesh, said, wanted to cause riot public failed
जिपं अध्यक्ष शकुन सिंह को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक।

जल शक्ति मंत्री ने बुधवार को नार्मल स्कूल मैदान में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनको उन्नाव पहुंचने पर सांसद, विधायक और जिपं अध्यक्षा ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, युवा भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह, जिपं सदस्य अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को दी बधाई, PCF के अध्यक्ष बने बाल्मीकि तो PCU के सुरेश