Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

#Accident : बांदा में कार-मोपेड में टक्कर से बच्चे की मौत, 3 घायल

#Accident : Child killed, three injured due to collision between car and moped in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दोपहर हुए हादसे में कार और मोपेड की टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर कमासिन-ओरन मार्ग पर हुआ है। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। खबर मिलते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#Accident : Child killed, three injured due to collision between car and moped in Banda

बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र के ओरा गांव के रहने वाले कल्लू यादव की पत्नी सुशीला अपने बेटे अजय (6) के साथ मर्का क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। रिश्तेदार धर्मराज का बेटा विजय बहादुर मोपेड से उनको वापस घर छोड़ने जा रहा था। साथ में एक बच्ची सुमन (14) पुत्री राम मिलन भी थी। बताते हैं कि रास्ते में ओरन मार्ग पर साड़ासानी गांव के पास कार ने उनको टक्कर मार दी।

#Accident : Child killed, three injured due to collision between car and moped in Banda

मोपेड सवार सभी चार लोग गिरकर तड़पने लगे। हालांकि, राहगीरों ने कार चालक को भी पकड़ लिया है। स्वास्थ केंद्र में अजय को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुमन, विजय बहादुर और सुमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक तिलौसा का रहने वाला अमित है। वह नशे में कार चला रहा था। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : लिव-इन में रहने वाली महिला का शव घर की छत पर मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका