Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा की बेटी : हाईस्कूल जिला टाॅपर प्रांशी गुप्ता की ऊंची छलांग

बांदा की बेटी : हाईस्कूल जिला टाॅपर प्रांशी गुप्ता की ऊंची छलांग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल रिजल्ट 2022 में पूरे जिले को टाॅप करने वाली बांदा की बेटी प्रांशी गुप्ता ने ऊंची छलांग लगाई है। प्रांशी ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टाॅप करके अपनी काबलियत को साबित कर दिया। शहर के संतोषी नगर में रहने वाली प्रांशी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 93.33% अंक हासिल किए। उनका लक्ष्य आईआईटी की परीक्षा पास करते हुए इंजीनियर बनने का है। दरअसल, प्रांशी अपनी मां रैना देवी गुप्ता की देख-रेख में ही पली-बढ़ी हैं। उनकी पिता का देहांत हो चुका है। उनकी चाची आकांक्षा और चचेरे भाई आशीष भी उनकी सफलता से बेहद उत्साहित हैं। प्रांशी को बधाइयां मिल रही हैं। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, अभी-अभी घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काट डाला  ...
यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी टाॅपर, दूसरे नंबर पर प्रयागराज की अंशिका..

यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी टाॅपर, दूसरे नंबर पर प्रयागराज की अंशिका..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : UP Board 12th Result 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आज शाम घोषित हो गया। 10वीं की परीक्षा में जहां कानपुर का दबदबा रहा, वहीं 12वीं में फतेहपुर की छात्रा दिव्यांशी ने टाप किया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दिव्यांशी ने 12वीं में 95.40% अंक हासिल किए। वहीं प्रयागराज की अंशिका यादव 95.40% प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर ही बाराबंकी के श्री साईं इंटर कालेज लखपेड़ाबाग के छात्र योगेश प्रताप सिंह रहे। उनको भी 95.40% अंक मिले। यूपी बोर्ड 12वीं में आज उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का कुल प्रतिशत 85.33% है। छात्रों ने जमकर खुशियां मनाईं। परिवारों में भी जश्न सा माहौल रहा। बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। ये भी पढ़ें : कानपुर का प्रिंस यूपी बोर्ड हाईस्कूल टाॅपर, मुरादाबाद की संस्कृति दूसरे नंबर पर.....
कानपुर का प्रिंस यूपी बोर्ड हाईस्कूल टाॅपर, मुरादाबाद की संस्कृति दूसरे नंबर पर..

कानपुर का प्रिंस यूपी बोर्ड हाईस्कूल टाॅपर, मुरादाबाद की संस्कृति दूसरे नंबर पर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : UP Board Result 2022 Today : विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा यानी यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ पूरे प्रदेश में टाप किया है। दूसरे नंबर पर मुरादाबाद की छात्रा संस्कृति ठाकुर 97.50% अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं तीसरे नंबर पर कानपुर ही छात्रा किरण कुशवाह 97.67% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई हैं। लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार इसी के साथ खत्म हो गया। पास हुए छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। ये भी पढ़ें : बस कुछ देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर देखें.. वहीं कुल टाप टेन की बात करें तो 7 बेटियां और 3 बेटों ने इसमें बाजी मारी है। ओवरआल में देखें तो बेटियां फिर बेटों से आगे रहीं हैं। बेटियों का प्रतिशत 91.69 % है। वहीं बेटों का प्रतिशत 85.25% है। यूपी माध्यमिक ...
बांदा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या, बूढ़ी मां को किया मरणासन्न, शक के घेरे में दामाद-बेटा

बांदा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या, बूढ़ी मां को किया मरणासन्न, शक के घेरे में दामाद-बेटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमलाकर नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। वहीं महिला की बूढ़ी मां को भी कुल्हाड़ी मारकर जान लेने की कोशिश की। वह मरणासन्न हैं और उनका इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिवार में चल रहा है प्रापर्टी का विवाद साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द मामले के खुलाने के निर्देश दिए। हालांकि, पुलिस के शक की सुईं महिला के दामाद और बेटे पर घूम रही है। वारदात से पूरे इलाके में फैली सनसनी बताया जाता है कि महुआ गांव में आज शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास उर्मिला पांडे पत्नी स्व. नत्थु पांडे अपनी मां के साथ घर के बाहरी कमरे में सो ...
Breaking : बांदा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, अभी-अभी घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काट डाला

Breaking : बांदा में दिनदहाड़े महिला की हत्या, अभी-अभी घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काट डाला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में दो महिलाओं पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। हत्याकांड की यह वारदात अभी शनिवार शाम कुछ देर पहले महुआ गांव में हुई है। इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की कर रही है। महिला का नाम उर्मिला पांडे (55) है, दूसरी उनकी मां हैं। घर में घुसकर दोनों मां बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला गया है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि एक महिला की मौत हो गई है। वहीं दूसरी को अस्पताल भेजा गया है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस...
Lucknow : लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-6 गंभीर

Lucknow : लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-6 गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ :बंथरा के बनी मोहन मार्ग पर बीती देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में टैंकर से जा टकराई। बताते हैं कि सभी मृतक हरदोई जिले के रहने वाले हैं। बंथरा के थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि रात करीब ढाई बजे मोहन रोड पर लतीफ नगर के पास पिकअप और टैंकर की टक्कर हो गई। तेज धमाके के साथ हुआ हादसा दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसलिए गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हरदोई जिले के अतरौली के रहने वाले शैलेंद्र, राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण शामिल हैं। घायलों ने बताया कि इनमें संभर और जयकरण सगे भाई हैं। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि हादसा इतना जबरदस्त था कि शव बुरी तरह जर्जर गाड़िय...
बस कुछ देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर देखें..

बस कुछ देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर देखें..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज कुछ देर में आने वाला है। साथ ही लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य तय हो जाएगा। दोनों ही रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाने वाले हैं। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92, 616 परीक्षार्थी हैं। आप सभी इन परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.. upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। लाखोंं परीक्षार्थियों को इस रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार है। ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस   ...
Banda News : समरकैंप में बच्चों ने सीखीं बैडमिंटन की बारीकियां

Banda News : समरकैंप में बच्चों ने सीखीं बैडमिंटन की बारीकियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : हार्पर क्लब में समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को बैडमिंटन की बारीकियां सिखाई गईं। कैंप के आखिरी दिन सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। समर कैंप का आयोजन 15 जून तक हुआ। बच्चों ने बैडमिंटन के गुर सीखते हुए अपनी परफारमेंस में सुधार किया। कैंप पूरा होने पर उनको सर्टिफिकेट देते हुए आगे भी प्रैक्टिस जारी रखने को कहा गया। इस मौके पर क्लब के सीरजध्वज सिंह और रामेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। दोनों ने बताया कि बच्चों को बैडमिंडन में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया है, ताकि आगे चलकर बांदा का नाम रोशन करें। ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस...
खास खबर : यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट आज..

खास खबर : यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट आज..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट आज यानी 18 जून को आएगा। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे आएगा। इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92, 616 परीक्षार्थी हैं। आप सभी इन परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। ये भी पढ़ें : Agnipath Yojana Protest : बिहार से यूपी पहुंची विरोध की चिंगारी, बलिया में फूंकी ट्रेन, कई जगह पत्थरबाजी  ये भी पढ़ें : खबर का असर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ BDA जागा, ध्वस्तिकरण के साथ दो को नोटिस...
अग्निपथ पर देशभर में बबाल, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन बंद, गुरुग्राम में धारा 144, यूपी में भारी बवाल

अग्निपथ पर देशभर में बबाल, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन बंद, गुरुग्राम में धारा 144, यूपी में भारी बवाल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : Agnipath Scheme केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। दिल्ली में जहां विरोध के चलते 3 मेट्रो रेल स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यूपी में कई जगहों पर प्रदर्शन और आगजनी हुई। वहीं गुरुग्राम में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं यूपी में बलिया में ट्रेन फूंक दी गई। वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर आग लगाने की कोशिश की गई। कई जगहों पर हालात काबू से बाहर होते नजर आए। हालांकि, अधिकारियों और फोर्स ने समझदारी दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। उधर, यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि इनपुट मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मथुरा, अलीगढ़ और नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है। वहीं अलीगढ़ में कई जगहों पर हंगामा हो रहा है। वह...