Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में महाराणा प्रताप चौक पर फिर स्थापित हुई प्रतिमा, सीएम योगी से अनावरण की मांग..

बांदा में महाराणा प्रताप चौक पर फिर स्थापित हुई प्रतिमा, सीएम योगी से अनावरण की मांग..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : महाराणा प्रताप चौक पर लगी प्रतिमा को दोबारा स्थापित करा दिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खुशी जाहिर की। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष श्री परिहार ने बताया कि प्रतिमा करीब 11 कुंतल वजन की है। उन्होंने बताया कि करीब साढ़ें 9 फुट ऊंची यह प्रतिमा अष्टधातु की है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। बताते चलें कि बीती 2 मार्च की रात शहर के मुख्य चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उधर, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आयुक्त से मिलकर प्रतिमा का अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ से कराने की मांग उठाई है। इस मौके पर बीएन सिंह, एसके सिंह, पतिराखन सिंह, सूर्यपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।...
कानपुर के विकास में अपनी सहभागिता बढ़ाएं सामाजिक संस्थाएं-मंत्री असीम अरुण

कानपुर के विकास में अपनी सहभागिता बढ़ाएं सामाजिक संस्थाएं-मंत्री असीम अरुण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित कर कानपुर के विकास में अपनी सहभागिता और बढ़ानी चाहिए। मुस्कुराए उत्तर प्रदेश का यह एक सराहनीय प्रयास है जब संस्थाएं अपने सीमित संसाधनों से अलग-अलग दिशा में कार्य करते हुए आगे बढ़ रही हैं। ये बातें यूपी के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरुण ने कहीं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं ने एक कॉमन प्लेटफॉर्म दिया है। साथ ही अच्छे काम में एकजुटता के साथ बड़े सपने को साकार करने की पहल की है। यह एक उत्कृष्ट एवं रचनात्मक शुरुआत है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे मंत्री दरअसल, मंत्री कानपुर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं आयोजित मुस्कुराए उत्तर प्रदेश फाउंडेशन के अधिष्ठापन समारोह एवं संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर "वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका एवं आपसी सहभागिता" का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर एमएलसी...
बांदा : मां-बेटी के डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी महुआ में छाई डर और खामोशी

बांदा : मां-बेटी के डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी महुआ में छाई डर और खामोशी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में मां-बेटी के सनसनीखेज डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी गांव में डर भरी खामोशी छाई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। गांव के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। अबतक इस दुस्साहसिक हत्या कांड में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। दरअसल, पुलिस मृतक महिला के दामाद और बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है और हत्या कांड के खुलासे में तेजी से जुटी है। हत्या यह गुत्थी काफी उलझी हुई है। फिलहाल हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद के रूप में सामने आ रहा है। पृथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि इस डबल मर्डर के पीछे मृतका मालती के नाम 54 बीघा जमीन कारण है। इसी जमीन को लेकर दामाद और बेटे के बीच विवाद चला आ रहा था। यह है पूरा मामला बताते चलें कि शनिवार शाम करीब 5 बजे के आसपास गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में दिनदहाड़े एक 55 वर्षीय महिला उर्मिला पांडे और उनकी मां मालती की कुल्हाड़ी से ताबड़...
कानपुर में बड़ी घटना, पुलिस पर फायरिंग में दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, विवाद सुलटाने गया था फोर्स

कानपुर में बड़ी घटना, पुलिस पर फायरिंग में दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, विवाद सुलटाने गया था फोर्स

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज रविवार को बड़ी घटना हो गई। पारिवारिक विवाद के मामले को सुलटाने पहुंची पुलिस पार्टी पर एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली लगने से एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। सूचना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। जल्द ही फोर्स मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक आपरेशन चलाकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। उसकी बंदूक को कब्जे में लिया। आरोपी को जेल भेजने कार्रवाई की जा रही है। उससे लगातार पूछताछ हो रही है। वहीं घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। चकेरी के श्यामनगर इलाके में घटना यह मामला चकेरी के श्यामनगर का है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज रविवार दोपहर बाद पारिवारिक विवाद की सूचना पर चकेरी के श्यामनगर सी ब्लाक में रहने वाले रामकुमार दुबे के घर पुलिस गई थी। पुलिस पहुंचकर कुछ कर पाती इससे पहले ह...
जीजा को डंडा मारकर भागे साले की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

जीजा को डंडा मारकर भागे साले की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास कालोनी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की बहन और जीजा ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पृथमदृष्टया मामला जीजा को डंडा मारते वक्त युवक की गिरकर हुई मौत का लग रहा है। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरअसल, पूरा मामला दो भाईयों में आपसी विवाद से जुड़ा है। बताया जाता है कि आवास विकास में रहने वाले गौरव सिंह और सौरभ सिंह सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी राकेश सिंह का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। छोटी सी बात पर भिड़े दो भाइयों के परिवार दोनों के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। परिवार की महिलाओं से शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। मारपीट भी होने लगी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह का कहना है कि सौरभ के साले बड़ोखर खुर्द निवासी म...
सीतापुर सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में अमृत महोत्सव पर श्रमदान, योग दिवस की तैयारियां

सीतापुर सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में अमृत महोत्सव पर श्रमदान, योग दिवस की तैयारियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव 2022 की धूम हर ओर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं। सीतापुर के सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता के निर्देशन में आज इन्हीं तैयारियों को लेकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। कोविड प्रोटोकाल पर भी चर्चा हुई। साथ ही योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक श्री विजेता ने कहा कि योग जीवन का अभिन्न हिस्सा है। हर किसी को योग करना चाहिए। खासकर फोर्स से जुड़े लोगों को अपनी दिनचर्या में योग जरूर शामिल करना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. दिनेश यादव, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अनिल राणा, अनिल सोनकर, आरआई दिलीप द्विवेदी, राकेश उपाध्याय आद...
बांदा पुलिस का आपरेशन क्लीन, 2 अंतरजनपदीय अपराधी अरेस्ट

बांदा पुलिस का आपरेशन क्लीन, 2 अंतरजनपदीय अपराधी अरेस्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में जिला पुलिस का अपराधियों का आपरेशन क्लीन जारी है। इसी क्रम में चिल्ला थाना पुलिस ने आज दो अतंरजनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि यह दोनों अपराधी बड़े स्तर पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एएसपी श्री मिश्रा ने जानकारी दी है कि इनके कब्जे से चोरी की 8 सोलर बैट्रियां, 13 सोलर प्लेटें और तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों अपराधियों से चोरी की अन्य घटनाएं भी खुलने की संभावना है। ये भी पढ़ें : कानपुर में बड़ी घटना, पुलिस पर फायरिंग में दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, विवाद सुलटाने गया था फोर्स  ...
सीएम योगी बोले, राहु-केतु हैं सपा और बसपा, जितनी दूर रहोगे उतना विकास

सीएम योगी बोले, राहु-केतु हैं सपा और बसपा, जितनी दूर रहोगे उतना विकास

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वहां एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राहु और केतु की तरह हैं। इनसे जितना दूर रहेंगे, उतना ही ज्यादा विकास होगा। कहा, दुनिया कर रही अग्निपथ योजना का स्वागत दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आज भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना की पूरी दुनिया आज स्वागत कर रही है। वहीं विपक्ष लगातार इसपर निशासा साध रहा है। कहा कि कोरोना काल में अखिलेश यादव यहां नहीं आए थे, जबकि वह तीन बार आजमगढ़ पहुंचे। ये भी पढ़ें : अग्निपथ पर देशभर में बबाल, दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशन बंद, गुरुग्राम में धारा 144, यूपी में भारी बवाल...
Intresting : 43 साल की उम्र में पिता 10वीं पास, मगर बेटा दो सब्जेक्ट में फेल

Intresting : 43 साल की उम्र में पिता 10वीं पास, मगर बेटा दो सब्जेक्ट में फेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक व्यक्ति ने अपनी लगन के बल पर 43 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली। परिवार में मुखिया की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर उनका बेटा 10वीं की परीक्षा में दो सब्जेक्ट में फेल हो गया है। इससे परिवार के लोग थोड़ा दुखी भी हैं। हालांकि, दोनों पिता-पुत्र से जब मीडिया ने बात की तो उनके जवाब काफी प्रभावित करने वाले थे। दरअसल, 43 साल की उम्र में दसवीं पास करने वाले शख्स का कहना है कि कम उम्र में पारिवारिक वजह से उनको पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। उम्र के इस दौर में फिर पढ़ने की ठानी फिर कम उम्र में ही वह काम-धंधा करने लगे। परिवार के पालन-पोषण में उनको दोबारा पढ़ाई का फिर मौका ही नहीं मिला। दरअसल, यह पूरा सराहनीय मामला महाराष्ट्र का है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड आफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 17 जून को रिजल्ट घोषित किया है। ये भी पढ़ें : अग्निपथ पर देशभर ...
मां के हाथ का खाना खाते ही बेटी की मौत, बेटा गंभीर, सच्चाई से उड़े सबके होश..

मां के हाथ का खाना खाते ही बेटी की मौत, बेटा गंभीर, सच्चाई से उड़े सबके होश..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : मां के हाथ का खाना खाते ही भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। बहन ने दम तोड़ दिया। वहीं भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पूरे मामले की सच्चाई सामने आई तो सभी के होश उड़ गए। मां को भी जब पता चला तो खुद को कोसती हुई नजर आई। दरअसल, यह पूरा मामला बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव का है। बताते हैं कि गुगौली गांव के रहने वाले इंसाफ अली की पत्नी ने रोज की तरह घर में खाना बनाया था। बताते हैं कि खाना खाते ही 12 साल की बेटी नाजिया की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती भाई की हालत गंभीर कुछ ही देर बाद बेटे 7 साल के अरमान की भी वहीं हालत हो गई। दोनों को बेहोशी छाने लगी। गंभीर हालत में दोनों को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बहन ने दम तोड़ दिया। भाई की हालत गंभीर है। दोनों के बीमार होने के बाद परिवार के लोगों ने खाने वाले बर्तन ठीक से देखे तो उसमें एक म...