Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : मां-बेटी के डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी महुआ में छाई डर और खामोशी

Brutal murder of woman by entering house in broad daylight in Banda, killed old mother, son-in-law under suspicion

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में मां-बेटी के सनसनीखेज डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी गांव में डर भरी खामोशी छाई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। गांव के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। अबतक इस दुस्साहसिक हत्या कांड में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। दरअसल, पुलिस मृतक महिला के दामाद और बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है और हत्या कांड के खुलासे में तेजी से जुटी है। हत्या यह गुत्थी काफी उलझी हुई है। फिलहाल हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद के रूप में सामने आ रहा है। पृथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि इस डबल मर्डर के पीछे मृतका मालती के नाम 54 बीघा जमीन कारण है। इसी जमीन को लेकर दामाद और बेटे के बीच विवाद चला आ रहा था।

यह है पूरा मामला

बताते चलें कि शनिवार शाम करीब 5 बजे के आसपास गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में दिनदहाड़े एक 55 वर्षीय महिला उर्मिला पांडे और उनकी मां मालती की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई थी।

संबंधित खबर भी पढ़ें : बांदा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या, बूढ़ी मां को किया मरणासन्न, शक के घेरे में दामाद-बेटा

उर्मिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं उनकी मां को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

वारदात से हर कोई स्तब्ध

दिनदहाड़े हुए इस दुस्साहसिक डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। गांव के लोग भी दहशत में दिखाई दिए। दरअसल, घर के भीतर आकर कौन हत्या कांड को अंजाम देकर चला गया, ये सवाल सभी के दिमाग में उठ रहा है। दामाद महिला के बेटे पर और बेटा अपने जीजा पर आरोप लगा रहे हैं। अब हत्याकांड को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। फिर भी वहां लोगों में खामोशी के बीच डर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें : Intresting : 43 साल की उम्र में पिता 10वीं पास, मगर बेटा दो सब्जेक्ट में फेल