Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Update : बांदा जेल में बंदियों ने किया योग, अधिकारी बने अतिथि

Update : बांदा जेल में बंदियों ने किया योग, अधिकारी बने अतिथि

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला कारागार बांदा में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कुल 1062 पुरुष और 46 महिला बंदी रक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा की मौजूदगी में योग प्रशिक्षक नीलम पाल ने महिला बंदियों को योग कराया। दीप जलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ इसी से साथ 14 से 20 जून तक जिला कारागार बांदा में अमृत योग सप्ताह का आयोजन भी किया गया। आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग की ओर से डा. नीरज सोनी, डा. भरत लाल बारी ने सभी बंदियों को लगातार एक सप्ताह तक योग प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंदु गुप्ता, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एसडीएम सुधीर कुमार, श्वेता साहू, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा रहे। ये भी पढ़ें : लिव-इन में रहने वाली महिला का शव घर ...
Inter National Yoga Day : सीएम योगी ने कहा 75 हजार जगहों पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ जुड़े

Inter National Yoga Day : सीएम योगी ने कहा 75 हजार जगहों पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ जुड़े

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मौके पर आज राजधानी लखनऊ में स पर 75 हजार जगहों पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ जुड़े हुए हैं। यह बड़ी बात है। कहा कि भारत को अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि योगा फॉर ह्यूमैनिटी की थीम पर योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान दुनिया ने देखा कि योग से इम्युनिटी बढ़ी है और योग ने ही बचाया भी है। कहा, योग अनुशासन में बांधकर निरोगी बनाता सीएम योगी ने कहा कि यूपी के हर गांव और हर वार्ड में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। सीएम ने सभी योग साधको का ह्रदय से आभार जताया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत की ऋषि परंपरा को दुनिया के अंदर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि योग अनुशासन में बांधकर निरोग की ओर ले जाता है। कहा कि यह वर्ष भारत की आजादी का अमृत महोत्सव है। ये भी पढ़ें : UP : जुलाई मे...
International Yoga Day 2022 : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में संगम तट पर किया योग

International Yoga Day 2022 : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में संगम तट पर किया योग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रयाग में रहे। मंगलवार सुबह उन्होंने संगम के पावन तट पर गंगा आरती की। पूरा तट ओम के मधुर उच्चारण से गूंज उठा। हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। संस्कृति को समृद्ध करता है योग योग करें, स्वस्थ रहें और मस्त रहें। उन्होंने कहा कि योग से आप निरोगी रहेंगे। हमेशा स्वस्थ रहेंगे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने वाली एक परंपरा है। कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का भाव भी इसी में समाहित है। बताते चलें कि डिप्टी सीएम आज प्रयागराज में मौजूद रहे। उनके साथ सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : जुलाई में जालौन आएंगे PM Modi, तैयारियां तेज...
अयोध्या : राम मंदिर को दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस, जांच शुरू

अयोध्या : राम मंदिर को दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस, जांच शुरू

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के लिए दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस होने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, मंदिर निर्माण के लिए अबतक कुल 5457.94 करोड़ की धनराशि इकट्ठा हो चुकी है। हालाकि, अभी यह धनराशि बढ़ भी सकती है, क्योंकि जिलेवार आडिट अभी चल ही रहा है। मंदिर निर्माण के लिए संचालित निधि समर्पण अभियान में दान में मिले 22 करोड़ रुपए के चेक बाउंस हो गए हैं। इसकी जांच शुरू हो गई है। चेक किन कारणों से बाउंस हुए। क्या तकनीकि कारण थे। इन बातों का पता लगाया जा रहा है। 1167 जिलों में चला था अभियान ऐसे कई चेक हैं। अब टीम इसकी जांच में जुट गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि चेक बाउंस क्यों हुए हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल माध्यमों से 2753.97 करोड़ और एसबीआई, बीओबी और पीएनबी बैंक के बचत खातों में करीब 450 करोड़ की धनराशि जमा हुई है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर ...
UP : जुलाई में जालौन आएंगे PM Modi, तैयारियां तेज

UP : जुलाई में जालौन आएंगे PM Modi, तैयारियां तेज

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुंदलेखंड आएंगे। दरअसल, जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री मोदी जालौन आने वाले हैं। विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि वहां पीएम मोदी 'बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालौन में पीएम मोदी का 13 जुलाई को संभावित कार्यक्रम है। इसकी चर्चा तेज है। प्रशासनिक अमला तेजी से सभी काम पूरा करने में जुट गया है। कमियां दूर की जा रही हैं। हर काम को समय से पूरा करने के लिए प्रशासन और विभाग जुट गए हैं। तेजी से सभी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। अधूरा काम पूरा करने में जुटे अफसर अधूरे काम समय से पूरे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्री और अधिकारी भी होंगे। विश्वस्त्र सूत्रों की माने तो पीएम औरैया से जालौन में एंट्री करेंगे। पूरा प्रशासनिक अमला इस बात पर मंथ...
महिलाओं की रार : विहिप जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR

महिलाओं की रार : विहिप जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : शहर में महिलाओं के विवाद में विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर का मामला सामने आया है। दरअसल, यह विवाद दुकान लगाने को लेकर हुआ है। एक पक्ष की महिला ने विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष बेदी और उनके पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, दोनों पक्षों से रिपोर्ट होने की बात सामने आ रही है। पुलिस बोली, मामले की हो रही जांच कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि पड़ोसी महिला दुकानदार ने भी दूसरे पक्ष के 10 के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया जाता है कि कोतवाली नगर में सुनारी गली के पास मुचियाना की रहने वाली महिला संगीता और कृष्णा के बीच विवाद हो गया। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर दोनों महिलाएं फुटपाथ पर दोना-पत...
कानपुर में पुलिस पर 40 राउंड गोली चलाने वाला राजकुमार दुबे, पत्नी समेत गया जेल

कानपुर में पुलिस पर 40 राउंड गोली चलाने वाला राजकुमार दुबे, पत्नी समेत गया जेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के चकेरी में पुलिस पार्टी पर 40 राउंड गोलियां चलाने वाले राजकुमार दुबे को पत्नी समेत जेल भेज दिया गया है। इस सनकी आदमी को सरेंडर कराने में पुलिस को 2 घंटे तक मशक्त करनी पड़ी थी। तबतक दरोगा समेत 3 पुलिस कर्मी इसकी गोलियों से घायल हो गए थे। चकेरी के श्यामनगर में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। पुलिस ने शेयर कारोबारी सनकी राजकुमार दुबे को जेल भेज दिया है। साथ में उसे पुलिस पर फायरिंग के दौरान कारतूस ला-लाकर देने वाली उसकी पत्नी को भी जेल भेजा गया है। यह था पूरा मामला दरअसल, रविवार को चकेरी पुलिस पारिवारिक विवाद सुलटाने के लिए श्यामनगर के सी ब्लाक में रहने वाले शेयर कारोबारी राजकुमार दुबे के घर पहुंची थी। दुबे ने अपने बेटे और बहू को कमरे ...
बांदा डीएम अनुराग पटेल की दरियादिली से खिले गरीब बेसहारों के चेहरे

बांदा डीएम अनुराग पटेल की दरियादिली से खिले गरीब बेसहारों के चेहरे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : जिलाधिकारी अनुराग पटेल की दरियादिली ने आज एक गरीब दिव्यांग दंपती के चेहरों पर हमेशा के लिए मुस्कुराहट ला दी। उनको वो दे दिया, जो हर इंसान के जीवन का बड़ा सपना होता है। जी हां, बांदा डीएम अनुराग पटेल ने एक एक दिव्यांग दंपती राधा कुशवाहा तथा उनके पति राजबहादुर को घर आवंटन के कागज सौंपे। दर-दर भटक रहा था दिव्यांग दंपती दरअसल, इस दंपती पर जिलाधिकारी की खुद नजर गई। उनकी पीढ़ा को डीएम श्री पटेल ने समझा और महसूस किया। इसके बाद डीपीआरओ राकेश जैन से बात कर आवास की व्यवस्था करने को कहा। ये भी पढ़ें : बांदा में अजब-गजब : सांप के काटने से गुस्साए किसान ने उसे गाजर-मूली की तरह खाया, फिर बजा उल्टा ढोल डीपीआरओ ने तत्काल एक्शन लेते हुए चंद दिनों में काशीराम कालोनी में एक आवास चिह्नित किया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित दिव्यांग दंपती को जिलाधिकारी श्री पटेल ने अप...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से पूर्व अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत योगभ्यास कार्यकम का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी मंगल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, कृष्ण स्वरूप मिश्र, रविशंकर पाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में एनससी कैडेट्स ने योगभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये भी पढ़ें : बांदा : मां-बेटी के डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी महुआ में छाई डर और खामोशी    ...
Breaking News : बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

Breaking News : बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को अभी कुछ देर पहले एक अज्ञात ट्रैक्टर ने करछा गांव मोड़ के पहले दुरेड़ी रोड पर मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को उठाकर किनारे किए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस भी वहां पहुंच गई। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा गया। लोगों का कहना है कि संभवतः ट्रैक्टर मध्यप्रदेश के गौरिहार का था। घायलों में एक हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहां से गुजर रहे रत्नेश गुप्ता ने बताया कि एक के पास हमीरपुर का आधार कार्ड मिला है। संभवतः वह हमीरपुर का रहने वाला होगा। ये भी पढ़ें : बांदा : मां-बेटी के डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी महुआ में छाई डर और खामोशी...