Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

महिलाओं की रार : विहिप जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR

UP : fraud case against 4 including DIG in Lucknow

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : शहर में महिलाओं के विवाद में विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर का मामला सामने आया है। दरअसल, यह विवाद दुकान लगाने को लेकर हुआ है। एक पक्ष की महिला ने विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष बेदी और उनके पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, दोनों पक्षों से रिपोर्ट होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस बोली, मामले की हो रही जांच

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि पड़ोसी महिला दुकानदार ने भी दूसरे पक्ष के 10 के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया जाता है कि कोतवाली नगर में सुनारी गली के पास मुचियाना की रहने वाली महिला संगीता और कृष्णा के बीच विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

दोनों महिलाएं फुटपाथ पर दोना-पत्तल की दुकान करती हैं। दोनों के बीच विवाद हो गया।

दोनों पक्षों से दर्ज हुई है एफआईआर

महिला संगीता का आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार महिला और विहिप जिलाध्यक्ष और उनके बेटे ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की है। कोतवाली प्रभारी श्री राजावत का कहना है कि विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, उनके बेटे और महिला दुकानदार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी पक्ष की महिला कृष्णा की तहरीर पर भी 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।

ये भी पढ़ें : बांदा : मां-बेटी के डबल मर्डर के 30 घंटे बाद भी महुआ में छाई डर और खामोशी