Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा पहुंचे IAS बने यशार्थ, नानी ने दुलारा-मामाओं ने किया प्यार..

बांदा पहुंचे IAS बने यशार्थ, नानी ने दुलारा-मामाओं ने किया प्यार..

Uncategorized
समरनीति न्यूज  बांदा  :यूपीएससी सिविल सेवा में 12वीं रेंक पाकर बांदा का नाम रोशन करने वाले यशार्थ कल बांदा में रहे। यहां उनकी ननिहाल में उनका बड़े ही दुलार और प्यार के साथ स्वागत हुआ। आपको बताते चलें कि शहर की बजरंग कालोनी (बजरंग इंटर कालेज के पास) में उनके मामा अधिवक्ता विमल सिंह और प्रफुल्ल सिंह रहते हैं। उनका बचपन काफी समय बांदा में गुजरा है। यशार्थ हमीरपुर के सिजवाही के रहने वाले बलरामपुर के जिला जज के बेटे हैं। उनके बांदा पहुंचने पर नानी केतकी देवी ने उन्हें गले लगाकर दुलार किया। साथ में उनकी मां शांति सिंह भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : बांदा पहुंचे IPS बने ऋषभ त्रिवेदी, ASP मामा पीएम त्रिपाठी से लिया आशीर्वाद...
यूपी उप चुनाव 2022 : रामपुर और आजमगढ़ में वोटिंग जारी, पढ़िए-यूपी लोकसभा उप चुनाव की ताजा खबर

यूपी उप चुनाव 2022 : रामपुर और आजमगढ़ में वोटिंग जारी, पढ़िए-यूपी लोकसभा उप चुनाव की ताजा खबर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की दो लोकसभा सीटों पर उप चुनाव जारी हैं। इनमें एक आजगढ़ लोकसभा सीट है तो दूसरी रामपुर। एक सीट अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई है। वहीं दूसरी रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हो गई थी। इन दोनों सीटों आज गुरुवार को समय से वोटिंग शुरू हो गई है। शुरूआती दो घंटों की बात करें तो कुल 8.56 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रामपुर में जहां 7.86% तो वहीं आजमगढ़ में 9.21% वोटिंग हुई है। बता दें कि आज होने वाले चुनावों का नतीजे 26 जून को आने हैं। रामपुर में बीजेपी और सपा की टक्कर, आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला रामपुर में सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा के घनश्याम लोधी यहां आसिम रजा को टक्कर दे रहे हैं। आसिम रजा सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी माने जाते हैं। वहीं आजमगढ़ में लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। मुकाबला काफी रौचक है। भाजपा ने जहां दिनेश ल...
बांदा : शादियों में महिलाओं पर खुजली पाउडर डालकर करते थे लूट, लाखों की ज्वैलरी-कैश के साथ 5 गिरफ्तार

बांदा : शादियों में महिलाओं पर खुजली पाउडर डालकर करते थे लूट, लाखों की ज्वैलरी-कैश के साथ 5 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में चल रहे पुलिस के आपरेशन क्लीन में महकमे को बड़ी सफलता मिली है। शादी समारोह में महिलाओं पर खुजली वाला पाउडर डालकर नगदी जेवर उड़ाने वाले गिरोह के पांच शातिर अपराधी पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा गैंग है जो ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बांदा में इन बदमाशों ने दो घटनाएं की थीं। बताते हैं कि बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल किया है। अतर्रा पुलिस ने किया पांचों को गिरफ्तार पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पांचों को अतर्रा पुलिस ने पकड़ा है। बताते हैं कि चारों ने अतर्रा कस्बे के एक मैरेज हाल में शादी में शामिल होकर दुल्हन की मां पर खुजली वाला पाउडर डाला। जब वह बाथरूम चली गईं तो बदमाशों ने उनका बैग पा...
अपडेट : हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटो-पिकअप की टक्कर में बाप-बेटी समेत 8 की मौत, 8 की हालत गंभीर

अपडेट : हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटो-पिकअप की टक्कर में बाप-बेटी समेत 8 की मौत, 8 की हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में हमीरपुर जिले में आज बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप और आटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में बाप और बेटी भी शामिल हैं। सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख बताया जाता है कि एनएच 34 पर पिकअप और आटो की जोरदार टक्कर में मौदहा थाना क्षेत्र के मकरांव गांव के सामने हुई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौदहा अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरा दुख जत...
बांदा में घर की छत पर करंट लगने से व्यक्ति की मौत

बांदा में घर की छत पर करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : घर की छत पर सो रहा व्यक्ति रात में लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान छत के उपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के रहने वाले अश्वनी कुमार (40) मंगलवार को गांव के कृष्ण कुमार के बबेरू कस्बे में स्थित प्लाट पर गए थे। नींद में जागने के बाद हुआ हादसा रात में खाना खाने के बाद दोनों छत पर सोने चले गए। बताते हैं कि अश्वनी लघुशंका के लिए जागे। नींद में होने के कारण लघुशंका करते समय वह 11000 की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। इससे वह बुरी तरह से झुलस गए। साथी ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें एंबुलेस से अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सरोज कुमार सम...
कानपुर हिंसा : बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार हुआ गिरफ्तार, टारगेट पर और भी..

कानपुर हिंसा : बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार हुआ गिरफ्तार, टारगेट पर और भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की कानपुर में मौजूदगी के समय बीती 3 जून को हुई हिंसा के मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने इस हिंसा के लिए फंडिंग करने वाले बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो मुख्तार बाबा उन लोगों में एक है जिन्होंने इस हिंसा के लिए इस मामले के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग की थी। हिंसा के लिए मास्टरमाइंड हयात को की थी फंडिंग हयात मुख्तार बाबा से अपनी संस्था के लिए फंड की व्यवस्था करता था। हालांकि, एसआईटी के टारगेट पर अभी कुछ और भी लोग हैं। दरअसल, पुलिस पूछताछ में हयात ने इस हिंसा में फंडिग करने वालों कई बड़ों के नाम उगले थे। बताते चलें कि मुख्तार बाबा और बाबा बिरयानी का नाम शत्रु संपत्ति और प्राचीन मंदिर के एक हिस्से पर कब्जा कर बिरयानी की दुकान खोलने को लेकर भी सामने आ चुका है। अ...
बांदा पहुंचे IPS बने ऋषभ त्रिवेदी, ASP मामा पीएम त्रिपाठी से लिया आशीर्वाद

बांदा पहुंचे IPS बने ऋषभ त्रिवेदी, ASP मामा पीएम त्रिपाठी से लिया आशीर्वाद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में यूपीएससी परीक्षा (UPSC 2021) पास कर आईपीएस बने बांदा के गिरवां के रहने वाले ऋषभ त्रिवेदी एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने घर पहुंचे। समारोह में उन्होंने अपने मामा पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी और मामी अर्चना त्रिपाठी से भी आशीर्वाद भी लिया। समारोह में जुटे अपनों ने दीं शुभकामनाएं इस मौके पर ऋषभ की माता जी प्रतिमा त्रिवेदी, उनकी बहन सुरभि त्रिवेदी भी मौजूद रहीं। पारिवारिक आयोजन में सभी ने उनको बधाईयां दीं। मुंह मीठा कराया। इससे समारोह की खुशियां दोगुनी हो गईं। होनहार ऋषभ ने मामा के मार्गदर्शन में पूरी की पढ़ाई खुशनुमा माहौल में एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। बताते चलें कि ऋषभ की पढ़ाई अपने मामा एएसपी श्री त्रिपाठी के घर रहकर ही हुई है। या कहिए कि एएसपी मामा के निर्देशन में ही उन्होंने सफलता का मार्ग तय किया है। उधर, एएसपी श्री त्रिप...
योगा दिवस 2022 : बांदा में योगा दिवस की धूम, जीआईसी मैदान से लेकर जेल तक ‘योग ही योग’

योगा दिवस 2022 : बांदा में योगा दिवस की धूम, जीआईसी मैदान से लेकर जेल तक ‘योग ही योग’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही उत्सुकता और धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन शहर के जीआईसी मैदान में हुआ। वहां प्राणायाम शिविर लगा। इसमें सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, यूपी सरकार के नगर विकास सचिव अनिल कुमार, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ योग किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में समाजसेवी व जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस योग शिवर में सचिव नगर विकास मुख्य अतिथि रहे। योग शिविर में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला सूचना कार्यालय प्रभारी शारदा निषाद भी मौजूद रहीं। इसके अलावा अधिकारियों ने जिला कारागार पहुंचकर भी योग किया। वहां प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी बंदियों को योग की महत्ता बताई। बंदियों को योग कराया। इस मौके पर विधिक सेवा ...
योगा दिवस : बिजनौर जेल में 5 स्पाट पर बंदियों ने किया योगासन

योगा दिवस : बिजनौर जेल में 5 स्पाट पर बंदियों ने किया योगासन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : आज आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिजनौर जेल में 5 स्पाट पर बंदियों को योग कराया गया। दरअसल, जिला कारागार के प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में योग दिवस बड़ी ही उत्सुकता के साथ मनाया गया। जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने बंदियों को योग की महत्ता बताई। आज योग दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता, सीजेएम विमल त्रिपाठी के साथ पैनल लायर मो. सारिक, रविंद्र सिंह आदि भी योग कार्यक्रम में मौजूद रहे। आर्ट आफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक सुबोध भारद्वाज, शुभम शर्मा, सर्वेश कश्यप व हितेश ने बंदियों को योग, प्राणायाम और आसन कराए। वहीं महिला योग प्रशिक्षक अंजलि गुप्ता, रश्मि गुप्ता ने महिला बंदियों को योग कराया। प्राकृतिक चिकित्सक ओपी शर्मा, नरेंद्र सिंह, सोमदत्त शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह तथा आनंद स्वरूप आदि ने बंद...
योग दिवस : सीतापुर ATC में पुलिस अफसरों संग जवानों ने भी किया योग

योग दिवस : सीतापुर ATC में पुलिस अफसरों संग जवानों ने भी किया योग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : International Yoga Day 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज सीतापुर के सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (ATC) में एडीजी सुजीत पांडे के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने योगा किया। एसपी बोले, योग को बनाएं जीवन का हिस्सा साथ में सैंकड़ों पुलिस जवानों ने भी योग की बारीकियां सीखीं। एसपी श्री विजेता ने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। तनावपूर्ण जीवन में योग बेहद जरूरी एसपी श्री विजेता ने कहा कि आजकल की भागमभाग और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग काफी महत्वपूर्ण और जरूरी हैं। यह हमें तमाम तरह की बीमारियों और मानसिक दिक्कतों से दूर रखता है। कहा कि योग को हर हाल में सभी को प्रतिदिन करना चाहिए। तभी इसके फायदे दिखाई देंगे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी...