समरनीति न्यूज, बांदा : घर की छत पर सो रहा व्यक्ति रात में लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान छत के उपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव के रहने वाले अश्वनी कुमार (40) मंगलवार को गांव के कृष्ण कुमार के बबेरू कस्बे में स्थित प्लाट पर गए थे।
नींद में जागने के बाद हुआ हादसा
रात में खाना खाने के बाद दोनों छत पर सोने चले गए। बताते हैं कि अश्वनी लघुशंका के लिए जागे। नींद में होने के कारण लघुशंका करते समय वह 11000 की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। इससे वह बुरी तरह से झुलस गए। साथी ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें एंबुलेस से अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सरोज कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : अजब-गजब : सांप के काटने से गुस्साए किसान ने उसे गाजर-मूली की तरह खाया, फिर बजा उल्टा ढोल