Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

योगा दिवस 2022 : बांदा में योगा दिवस की धूम, जीआईसी मैदान से लेकर जेल तक ‘योग ही योग’

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही उत्सुकता और धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन शहर के जीआईसी मैदान में हुआ। वहां प्राणायाम शिविर लगा।

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

इसमें सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, यूपी सरकार के नगर विकास सचिव अनिल कुमार, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ योग किया।

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में समाजसेवी व जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

इस योग शिवर में सचिव नगर विकास मुख्य अतिथि रहे।

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

योग शिविर में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला सूचना कार्यालय प्रभारी शारदा निषाद भी मौजूद रहीं।

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

इसके अलावा अधिकारियों ने जिला कारागार पहुंचकर भी योग किया। वहां प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी बंदियों को योग की महत्ता बताई।

Yoga Day 2022 : Yoga Day celebrated in Banda, Yoga is Yoga from GIC ground to Jail

बंदियों को योग कराया। इस मौके पर विधिक सेवा के अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि योग जीवन के लिए बेहद जरूरी है। शरीर के साथ-साथ यह मन की शक्ति के लिए भी बड़ा कारगारी है। वक्ताओं ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग हमें परेशानियों से लड़ने की शक्ति देता है।

ये भी पढ़ें : Inter National Yoga Day : सीएम योगी ने कहा 75 हजार जगहों पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ जुड़े