Tuesday, September 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा-चित्रकूट में सुरक्षित चुनाव के लिए ऐसी बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षाकर्मी

बांदा-चित्रकूट में सुरक्षित चुनाव के लिए ऐसी बनी रणनीति, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे सुरक्षाकर्मी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर बांदा में सुरक्षा की दृष्टि से जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 10 लाख मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। चुनावों को सकुशल कराने के लिए आयोग के निर्देश पर 10 हजार पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही दस्यु प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील बूथों की सुरक्षा को दो दिन पहले से ही अर्द्धसैनिक बल पहुंच चुके हैं। चुनावी तैयारियों के क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन्स में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी एके राय, एसपी गणेश प्रसाद साहा, डीएम हीरा लाल तथा एएसपी एलबीके पाल ने बैठक के साथ ही जवानों की ब्रीफिंग भी की। उच्चाधिकारियों ने बैठक में की व्यवस्था की समीक्षा  एएसपी श्री पाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि रविवार सुबह से सभी जवान अपने पोलिंग सेंटरों के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जाता है क...
महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः यूपी के बुंदेलखंड में महोबा जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान गायब हुई ईवीएम के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में इलाके के चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि चरखारी क्षेत्र के एआरओ अरविंद कुमार की शिकायत पर महोबा सदर कोतवाली में फदना गांव के मतदान केंद्र संख्या-92 की बूथ संख्या 127 में ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों व चौकीदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौथे चरण के मतदान के बाद गायब हुआ था ईवीएम कंट्रोलर  बताया जाता है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार, मतदान अधिकारी (प्रथम) शरद कुमार, रजिया बेगम, अमरेंद...
बांदा में रात में घर से गायब हुआ युवक, सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला शव

बांदा में रात में घर से गायब हुआ युवक, सुबह रेलवे पटरी पर पड़ा मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को बांदा-मानिकपुर रेल ट्रैक पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव के मजरा दुबरिया निवासी पिंटू (24) का शव शनिवार सुबह बांदा-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। भाई ने कहा, मानसिक संतुलन था खराब  ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रामकेश ने बताया कि पिंटू मजदूरी करता था। वहां उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और कुछ दिन पहले परिवार के लोग उसे घर ले आए थे। शुक्रवार रात वह घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच बिना बताए कहीं चला गया। सुबह उसका शव मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सास की डा...
बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो मासूम भाईयों की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नदी में शव उतराते दिखने पर परिवार के लोगों की इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बांदा के मर्का जिले के मिर्जापुर गांव के मजरा लउवा डेरा की है। वहां रहने वाले गुड्डू (7) पुत्र विनोद तथा बच्छराज (9) पुत्र राजेंद्र, दोनों चचरे भाई हैं और शुक्रवार को दोनों गांव के पास से निकली यमुना नदी में नहाने गए थे। अन्य युवकों के पहुंचने पर हुई जानकारी   लहरों की चपेट में आकर बच्छराज गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए गुड्डू ने भी नदी में छलांग लगा दी। बाद में दोनों ही नदी में डूब गए। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब गांव के दो युवक वहां नहाने पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चों के शवों को नदी में उतराते हुए...
अब फिल्मों में यादें बनकर रह जाएगा राजकपूर का आरके स्टूडियो, गोदरेज बनाएगा वहां लग्जरी फ्लैट्स..

अब फिल्मों में यादें बनकर रह जाएगा राजकपूर का आरके स्टूडियो, गोदरेज बनाएगा वहां लग्जरी फ्लैट्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज स्टार राज कपूर की यादों से जुड़ा आर के फिल्म स्टूडियो बिक गया। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने माने जाने आरके स्टूडियो को खरीद लिया। रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर के पास इस स्टूडियो का साझा मालिकाना हक था और आरके फिल्म की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हुई थी, लेकिन वक्त के साथ मुंबई से दूरी के चलते यहां फिल्मों की शूटिंग का काम कम होता चला गया। कई यादगार फिल्मों की शूटिंग का रहा गवाह  मालूम हो दो साल पहले जब आरके स्टूडियो में अचानक आग लग गई थी उसके बाद कपूर खानदान ने इस ऐतिहासिक धरोहर को बेचने का मन बना लिया था। पिछले एक साल से वह किसी ऐसे खरीददार की तलाश कर रहे थे, जो स्टूडियो की अच्छी कीमत दे सके। इसे गोदरेज समूह की फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने जरूर दी है, लेकिन उन्होने डील की वैल्यू के...
चिदंबरम ने कहा- मोदी और शाह के डर से बाहर निकलता दिख रहा है चुनाव आयोग

चिदंबरम ने कहा- मोदी और शाह के डर से बाहर निकलता दिख रहा है चुनाव आयोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने आज ट्वीट कर चुनाव अयोग के साथ-साथ मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के डर से बाहर निकल रहा है। मोदी-शाह का डर कमजोर पड़ रहा है। इसलिए चुनाव आयोग 19 मई तक मोदी और शाह को फटकार लगा सकता है। ट्विटर पर लिखते हुए चिदंबरम ने चुनाव आयोग को भी लपेटे में लिया। उन्होंने आयोग पर तंज कसते हुए कहा, 'आखिरकार चुनाव आयोग के एक सदस्य द्वारा मोदी-शाह के भाषणों में गलती पकडऩे और अन्य दो सदस्यों के फैसले से असंतोष दिखाने से, चुनाव आयोग में कुछ जान पड़ती दिखाई दी है'। कहा- आयोग में कुछ जान पड़ती दिख रही   मालूम हो चुनाव आयोग ने अब तक पीएम मोदी को पांच मामलों में क्लीन चिट दे चुकी है लेकिन दो मामले ऐसे थे, जिनमें कुछ सदस्यों ने क्लीन चिट दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। इन मामलो...
हद कर दी! बीजेपी सांसद से युवक ने पूछा 5 साल में क्या किया..? जवाब मिला- ‘बोलो, भारत माता की जय’

हद कर दी! बीजेपी सांसद से युवक ने पूछा 5 साल में क्या किया..? जवाब मिला- ‘बोलो, भारत माता की जय’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम में सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। नेताओं से मीडिया से लेकर जनता तक सवाल पूछ रही है। नेता अपनी उपलब्धि गिना रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को जवाब नहीं सूझ रहा तो 'भारत माता की जय' का नारा ही लगा दे रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया पश्चिमी दिल्ली में हुआ है। बीजेपी के लोकसभा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से जब एक युवक ने सवाल पूछा कि आपने पिछले पांच साल में क्या किया है, तो जवाब में सांसद जी ने 'भारत माता की जय' नारा लगा दिया। सांसद महोदय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपलब्धि नहीं बता पाए सांसद   पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं और अपना प्रचार कर रहे हैं। सांसद एक गांव में प्रचार करने पहुंचे हुए थे और गांववालों से बात कर रहे थे। जब वो गांव वालों से बात करने के लिए उठे तो भीड़ में से एक युवक ने सांसद...
रेप आरोपी बसपा नेता अतुल राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पकड़ने को रवाना हुईं पुलिस की 3 टीमें

रेप आरोपी बसपा नेता अतुल राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पकड़ने को रवाना हुईं पुलिस की 3 टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः रेप के आरोपी बसपा नेता अतुल राय के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। वारंट के जारी होते ही बसपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। बताते हैं कि पुलिस टीमें पूर्वांचल के बसपा नेता की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की कुल 3 टीमें गाजीपुर और मऊ गई हैं। बताते चलें कि बसपा प्रतयाशी अतुल राय के खिलाफ 1 मई को लंका थाने में रेप समेत धारा 420, 376, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। घोसी सीट से गठबंधन प्रत्याशी हैं अतुल राय  बताते चलें कि बीती 29 अप्रैल को घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी अतुल राय पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस युवती ने खुद वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया था कि बसपा नेता अतुल राय ने उसकी मां और भाई का अपहरण कर लिया और अब वीडियो डिलीट करने की धमकी दे रहा है। साथ ही ऐसा न करने पर दोनों की हत्या करने की धमकी भी दे रहा है।...
प्रियंका गांधी का बीजेपी पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार बांटने का आरोप, स्मृति पर भी हमला..

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार बांटने का आरोप, स्मृति पर भी हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी और स्मृति ईरानी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने कहा है कि अमेठी में प्रधानों को वोट डलवाने के लिए 20-20 हजार रिश्वत दी जा रही है। शनिवार को अमेठी में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल वाले अमेठी के लोगों को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। एक नुक्कड़ सभा में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि 'यहां गलत प्रचार हो रहा है और पैसा बंट रहा है।' वहीं प्रियंका ने स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि वह अमेठी में आकर नाटक करती हैं। प्रियंका ने स्मृति के लिए कहा, नाटक करती हैं यहां आकर   बीजेपी पर हमलवार प्रियंका ने कहा कि यह बड़ी हंसी वाली बात है कि वे (भाजपाई) सोच रहे हैं कि इतने पैसे देकर वह पुश्तों से चला रहा कांग्रेस और अमेठी के लोगों के सच्चे रिश्ते को खरी...
मोदी को क्लीन चिट देने पर एकमत नहीं था चुनाव आयोग, वोटिंग से लिया गया निर्णय..

मोदी को क्लीन चिट देने पर एकमत नहीं था चुनाव आयोग, वोटिंग से लिया गया निर्णय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव आयोग तीन मामलों में क्लीन चिट दे चुकी है, लेकिन पिछले दो मामलों में मिली क्लीन चिट में चुनाव आयोग का फैसला एकमत से नहीं था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम को क्लीन चिट दिए जाने का फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया था। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक मोदी को क्लीन चिट देने का फैसला 2-1 के बहुमत से लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अलावा दो अन्य चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने इस बारे में वोटिंग की थी। खबर के मुताबिक इनमें से एक आयुक्त प्रधानमंत्री के पक्ष में नहीं थे। अब इस खबर के सामने आने के बाद चर्चाएं जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2-1 से हुआ था फैसला  रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग अधिनियम, 1991 की धारा-10 में कहा गया है कि 'जहां तक संभव हो चुनाव आयोग का कामकाज सबकी सहमति से चलना चाहिए। यह प्रावधान ...