Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

पुण्यतिथिः बांदा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माला चढ़ाते कांग्रेसी।

समरनीति न्यूज, बांदाः देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पुण्यतिथि को एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को संचार क्रांति का जनक बताया। स्व. श्री गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि स्व. राजीव जी ने ही 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर लोकतंत्र में युवा विचारों को समाहित करने का काम किया था।

स्व. गांधी की उपलब्धियों को किया याद  

शुक्ला ने कहा कि 21वीं सदी के भारत निर्माण में स्व. राजीव जी की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। उनका योगदान अतुलनीय है। कहा कि कंप्यूटर क्रांति से लेकर पंचायतीराज की स्थापना और विज्ञान, टेक्नालाजी तथा अंतरिक्ष से लेकर रक्षा क्षेत्र महान उपलब्धियां स्व. राजीव गांधी की ही देन हैं। इस मौके पर कांग्रेस संगठन प्रभारी दीप्ति यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में विकासशील और सार्क देशों का नेतृत्व करके एक नया मुकाम बनाया।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

साथ ही पड़ोसी देश की मदद को शांति सेना भेजकर एकता और सद्भावना जी ऐसी मिसाल कायम की, जिसे किसी भी कीमत पर भूलाया नहीं जा सकता है। कहा कि स्व. गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए काम करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इस मौके पर शिवबली सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राममिलन पटेल, बी लाल, राजकुमार गर्ग, मो इदरीश खां, संतोष द्विवेदी, जीलानी दुर्रानी, सुखदेव गांधी, कैलाश जड़िया, लियाकत खां आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ेंः बांदा में बेटी ने हेड मास्टर पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शिक्षक