Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

फिल्मी अंदाज में करण ने दी पीएम मोदी को बधाई, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है..

फिल्मी अंदाज में करण ने दी पीएम मोदी को बधाई, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पीएम नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने शिकरत की। समारोह के उस पल की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं। जो फिल्मी सितारे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इन्ही सितारों में एक नाम है करण जौहर का। करण ने सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की और समारोह में बुलाने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा किया। करण ने लिखा- ''फिर से शुभकामनाएं। बुलावे के लिए बोला शुक्रिया   इस खास मौके पर मुझे बुलाने के लिए बहुत शुक्रिया। ये हमारे देश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है आप अपने पद पर देश का प्रतिनिधित्व जारी रखेंगे। दुनियाभर में जब मैं आपकी तारीफें सुनता हूं तो मैं गर्व महसूस करता हूं। सम्मानित ऑफिस में दूसरे चैप्टर की शुरुआत करने पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। साथ में मैं ये भी...
केंद्रीय मंत्रालयों का बंटवारा, नंबर दो की भूमिका में अमित शाह तो राजनाथ सिंह बने रक्षामंत्री

केंद्रीय मंत्रालयों का बंटवारा, नंबर दो की भूमिका में अमित शाह तो राजनाथ सिंह बने रक्षामंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पाॅलीटिकल डेस्कः मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मंत्रालय के बंटवारे के साथ ही नंबर दो की कुर्सी का संशय भी खत्म हो गया। देश के गृह मंत्रालय का जिम्मा अमित शाह को दिया गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सियायी गलियारों में नंबर दो पर राजनाथ होंगे या शाह इसकी चर्चा बनी हुई थी। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में भी सबसे ज्यादा चर्चा इसी की थी कि राजनाथ का कद बरकरार रहता है या उनकी जगह शाह लेंगे। वित्त मंत्रालय देखेंगी सीतारमण   राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है तो निर्मला सीतारमण को वित्त। बाकी पिछली सरकार के मंत्रियों का विभाग यथावत है। इसके अलावा पीयूष गोयल को रेल, सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, स्मृति ईरानी को कपड़ा ...
सुषमा स्वराज ने अपने विदाई संदेश में पीएम मोदी को कहा शुक्रिया..

सुषमा स्वराज ने अपने विदाई संदेश में पीएम मोदी को कहा शुक्रिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः मोदी की नई सरकार में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जगह मिलेगी या नहीं इसकी तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह में साफ हुई। हालांकि पीएम मोदी चाहते थे कि सुषमा सरकार में शामिल हो लेकिन वह तैयार नहीं हुई। फिलहाल सुषमा स्वराज ने गुरुवार को मोदी कार्यकाल के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों के शपथ के बाद ट्विटर पर एक विदा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया। पीएम मोदी की पिछली सरकार में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। सुषमा ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। ट्विटर पर प्रशंसकों में मायूसी  उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार 2.0 ने गुरुवार को शपथ भी ले लिया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, 'प्रधानमंत्रीजी, आपने 5 वर्षों तक मुझे विद...
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश की देश की सरकार में एक बार फिर अहमियत दिखी। लोकसभा सीटों के हिसाब से मोदी और शाह ने अपने मंत्रिमंडल में यूपी के सांसदों को तरजीह दी है। मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चेहरे उत्तर प्रदेश के हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में मोदी समेत 9 सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संख्या में उत्तर प्रदेश के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के सात और बिहार के छह प्रतिनिधियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नई मोदी सरकार में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से तीन-तीन प्रतिनिधियों को मंत्री बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश के दो-दो सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा कर्नाटक से चार चेहरों को शामिल किया गया है।...
पहली पंक्ति में बैठने को नहीं मिली जगह तो इन पूर्व सीएम ने शपथ ग्रहण समारोह से बना ली दूरी

पहली पंक्ति में बैठने को नहीं मिली जगह तो इन पूर्व सीएम ने शपथ ग्रहण समारोह से बना ली दूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा हर तरफ है। समारोह की भव्यता की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इसमें शामिल दिग्गजों की भी उतनी ही चर्चा है जो किसी न किसी वजह से इससे दूरी बनाए रहे हैं। देश के कुछ नेताओं ने इस समारोह से दूरी बनाए रखी। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडीसा के सीएम नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने शामिल न होने के पीछे अपनी व्यवस्तताओं का हवाला दिया। कहा, प्रोटोकाॅल के मुताबिक नहीं थी जगह   राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार समारोह में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें तय प्रोटोकॉल के अनुरूप सीट नहीं मिली। खबरों के मुताबिक शरद पवार ने तय प्रोटोकॉल के अनुरूप सीट नहीं मिलने से नाराज होकर ऐसा किया। एनसीपी की ओर से गुरूवार रात यह जानकारी दी गई है। ये भी पढ़ेंः ममता के बाद अब पटनायक भी, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में...
तलाक के दर्द से गुजरी मुस्लिम महिला नगमा ने पीएम मोदी को फिर कुछ इस अंदाज में भेजीं शुभकामनाएं

तलाक के दर्द से गुजरी मुस्लिम महिला नगमा ने पीएम मोदी को फिर कुछ इस अंदाज में भेजीं शुभकामनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश की दूसरी बार बागडौर संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक मुस्लिम महिला नगमा ने फिर एक पेंटिंग तैयार की है। साथ ही इस मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी की तरक्की के लिए रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हुए अल्लाह से दुआ मांगी है। नगमा ने पीएम मोदी को अपनी पेंटिंग भेंट करने इच्छा जाहिर की है। बताते चलें कि इससे पहले उनके पति ने कथिततौर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की पेंटिंग बनाने पर उनको घर से निकाल दिया था। बताया जाता है कि यूपी के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव की रहने वाली तलाक शुदा मुस्लिम महिला नगमा ने देश की दोबारा कमान संभालने वाले पीएम मोदी को पेंटिंग भेंट की है। रोजा रखकर मांगी तरक्की की दुआ भी  नगमा ने बताया है कि उन्होंने रोजा रखते हुए अल्लाह से मोदी जी की तरक्की के लिए दुआ भी मांगी है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में...
बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री ने दो करोड़ की डील-दो पल में ठुकराई, लॉजिक सुनकर आप भी कहेंगे वाह..

बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री ने दो करोड़ की डील-दो पल में ठुकराई, लॉजिक सुनकर आप भी कहेंगे वाह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः पैसों के लिए हिंदी सिनेमा के अभिनेता-अभिनेत्री टीवी पर कभी डाक्टर बनकर तो कभी कुछ बनकर किसी भी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने से पहले नहीं सोचते कि आम लोगों के लिए उनका झूठ कितना नुकसानदायक साबित होगा। फिर चाहे तंबाकू प्रोडक्ट ही क्यों न हों, लेकिन साउथ की एक बला की खूबसूरत अभिनेत्री साईं पल्लवी ने ऐसी मिसाल कायम की है कि जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके फैंस बढ़कर कमेंट्स दे रहे हैं। चर्चा में रहने के बाद तोड़ी चुप्पी   दरअसल, फेयरनेस क्रीम के एस विज्ञापन को साउथ की इस खूबसूरत अभिनेत्री साईं पल्लवी ने करने से अचानक ही इंकार दिया था। इसे लेकर वह खूब चर्चा में रहीं थीं, लेकिन अब पल्लवी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। इस तेलगु अभिनेत्री पल्लवी ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि आखिर उन्होंने क्यों फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से अचानक इंकार कर दिया ...
बांदा में 8वीं के छात्र का शव फांसी पर लटका मिला, पिता का आरोप- पड़ोसी की पिटाई से आहत होकर दी जान

बांदा में 8वीं के छात्र का शव फांसी पर लटका मिला, पिता का आरोप- पड़ोसी की पिटाई से आहत होकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव में रहने वाले एक किशोर का शव फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र का नाम संदीप (16) पुत्र धन्नू रैकवार है। बताते हैं कि कमरे के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। शाम को घर लौटे पिता ने उसके शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक के पिता धन्नू ने बताया है कि संदीप गांव में प्राइवेट स्कूल में कक्षा-8 में पढ़ता था। पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले पड़ोसी ने बालक की पिटाई की थी। तभी से उसका बेटा आहत था और गुमशुम था। इसलिए उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। चोरी का पड़ोसी ने लगाया था आरोप   उसने आरोप लगाया कि लगभग एक पखवारा पड़ोस के एक घर में चोरी हुई थी। पड़ोसी ने संदीप पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पीटा था। साथ में एक अन्य युवक की भी पिटाई की थी। उस वक्त 100 नंबर पुलिस ने म...
बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दोस्त शादी में शामिल होने जा रहे एक स्नातक छात्र की बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले वाले बालभूषण पटेल का बेटा रोहित पटेल (27) गुरुवार शाम अपने दोस्त की बारात में शामिल होने कैरी गांव जा रहा था। बताते हैं कि बिसंडा कस्बे के पास स्थित गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिसंडा और कालिंजर क्षेत्र में हुए हादसे  घायलवस्था में उसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिसंडा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया है रोहित स्नातक का छात्र था और इस वक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में जुटा था। उधर, एक अन्य हादसे में कालिंजर के पंचमपुर गांव निवासी राजाबाबू (20) पुत्र चुनूबाद राजपूत को सढ़ा ग...
प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे..

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल किया गया है उसकी तस्वीर साफ हो रही है। शाम को मोदी समेत उनके मंत्री शपथ लेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भव्य आयोजन पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के कैबिनेट में पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावेड़कर, सदानंद गौड़ा, जी किशन रेड्डी, हरसिमरत कौर, मुख्तार अब्बास नकवी, नितिन गडकरी, किशनपाल गुर्जर, थावरचंद गहलोत, राव इंद्रजीत सिंह और रामदास अठावले शामिल होंगे। इनसे पीएम मोदी करेंगे मुलाकात   इन चेहरों के अलावा जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए फोन गया है। उनमें उनमें अर्जुन मेघवाल, दमोह से भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल, निर्मला सीतारमण, बाबुल सुप्रियो, स्मृति ईरानी, किरण रिजिजू और कैलाश चौधरी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने से पहले...