Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

भगोड़े नीरव मोदी को नहीं मिली लंदन में जमानत, वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने चौथी वार खारिज की याचिका

भगोड़े नीरव मोदी को नहीं मिली लंदन में जमानत, वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने चौथी वार खारिज की याचिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्क: देश के बैंकों से करोड़ों रुपए लेकर लंदन फरार हीरा व्यवसायी नीरव मोदी को अभी जेल में ही रहना होगा। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव की जमानत याचिका चौथी बार खारिज कर दी है। भगोड़ा नीरज मोदी पिछले 15 महीने से फरार है। नीरव इस समय लंदन की जेल में बंद है। उसने कई  बैंकों को 13 हजार करोड़ का चूना लगाया था। नीरव मोदी की साजिश की वजह से पीएनबी बैंक की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। पीएनवी का शेयर लुढ़क कर जमीन पर पहुंच गया था। जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया था। हालांकि इस बीच नीरव मोदी देश छोड़कर फरार होने में सफल हो गया, लेकिन तभी से भारत सरकार नीरव मोदी स्वदेश लाने की कोशिश में जुट गई थी। नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी हुई थी। अबतक 3 बार खारिज हो चुकी है याचिका लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट तीन बार नीरव की याचिका खारिज कर चुकी है। कोर्ट को लगता ह...
महाराष्ट्र में 4 माह के भीतर 808 अन्नदाताओं ने गले लगाई मौत, बीते साल से फिर भी 88 कम..

महाराष्ट्र में 4 माह के भीतर 808 अन्नदाताओं ने गले लगाई मौत, बीते साल से फिर भी 88 कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेत किसान, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सरकार के लाख दावे के बावजूद किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल जनवरी से अप्रैल तक में महाराष्ट्र में  808 किसानों ने आत्महत्या की है। इस लिहाज से चार किसान रोजाना आत्महत्या कर रहे थे। हालांकि यह पिछले साल के शुरुआती चार महीने के आंकड़ों से 88 कम है। पिछले साल अप्रैल तक 896 किसानों ने खुदकुशी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के विदर्भ में इस साल सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की। पिछला साल रहा है चुनौतीपूर्ण   अप्रैल के अंत तक यहां किसानों की आत्महत्या के 344 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में जल का संकट चरम पर है। जल संकट से जूझ रहे मराठवाड़ा में 269 किसानों ने, उत्तरी महराष्ट्र में 161 और पश्चिमी महाराष्ट्र में 34 किसानों ने आत्महत्या की है। कोंकण क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या का कोई मामला सामने नहीं आया है...
लखनऊ से बुुंदेलखंड तक हड़कंप, सीबीआई की बालू माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री गायत्री व एमएलसी रमेश समेत..

लखनऊ से बुुंदेलखंड तक हड़कंप, सीबीआई की बालू माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री गायत्री व एमएलसी रमेश समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुर/बांदाः अवैध खनन को लेकर एक बार भी यूपी में सीबीआई की छापेमारी हुई। सीबीआई ने सपा सरकार में खनिज मंत्री रहे गायत्री प्रजापति समेत अधिकारियों व नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। बताते हैं कि इस दौरान कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई। गायत्री के अलावा सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के हमीरपुर स्थित आवास समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 22 स्थानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है। जेल में हैं गायत्री, भतीजे से हुई पूछताछ   गायत्री के अमेठी के आवास विकास में स्थित घर में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे और दस्तावेजों की जांच की। सीबीआई ने अपने साथ गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति को ले रखा था। सुरेंद्र ने ही सारे कमरों और आलमारियों की चाबी सीबीआई को उपलब्ध कराई। सीबीआई के अधिकारियों ने सभी कमरों में जाकर के आलमारियों से कागजात व अन्य अभिलेख जब्त कर लिए ...
अरूणाचल प्रदेश में मिला लापता एनए-32 विमान मलवा, सवार 13 लोगों का अभी पता नहीं

अरूणाचल प्रदेश में मिला लापता एनए-32 विमान मलवा, सवार 13 लोगों का अभी पता नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः 9 दिन से लापता वायुसेना का विमान एएन-32 का कुछ हिस्सा मिला है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में विमान का कुछ हिस्सा मिला है। विमान के बाकी हिस्सों की तलाश जारी है। इस विमान ने 3 जून असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था। इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे। भारतीय वायु सेना ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि विमान का मलबा एमआई 17 विमान ने ढूंढा है। एमआई 17 अभी विमान की लोकेशन के ऊपर है। जमीन से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर है मलबा यह स्थान सियांग जिले के पयूम में स्थित है। जो मलबा वायुसेना ने ढूढा है वह जमीन से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर है।  फिलहाल अब यह पता लगाया जा रहा है कि जो मलबा मिला है क्या वह लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान का ही है। विमान का मलबा लिपो से 16 किलोमीटर उत्तर में मिला है और यह इलाका टाटो के उत्तर पूर्व में स्...
बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि फोन पर ज्यादा बात करने से मना करने पर विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे जलाकर मार डाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव निवासी ममता (24) पत्नी गोरेलाल की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसका भतीजा धर्मेद्र (20) भी बचाने में झुलस गया। परिवार के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका की भतीजी कुसुम ने बताया है ...
कानपुर में किडनी कांड में एक और बड़ी कार्रवाई, फोर्टिस की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास गिरफ्तार, जेल गई

कानपुर में किडनी कांड में एक और बड़ी कार्रवाई, फोर्टिस की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास गिरफ्तार, जेल गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से खुलासे के बाद किडनी कांड में अब एसआईटी टीम लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एसआईटी टीम ने किडनी कांड में एक ओर आरोपी नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास को भी गिरफ्तार कर लिया है जो इस गौरखधंधे में बिचौलिये की भूमिका निभाती थी। एसआईटी की टीम ने सोनिका को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि तीन दिन पहले ही एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसआरआई अस्पताल (दिल्ली) के सीईओ डा दीपक शुक्ला को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सोनिका के खिलाफ सबूत मिले   पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अलग तरह से की। बताते हैं कि एसपी क्राइम राजेश यादव ने फरीदाबाद से सोनिका डबास पत्नी अशोक डबास को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजकर बुलाया। यहां फजलगंज थाने में सोनिका से कई सवाल पूछे ग...
बुंदेलखंड के हमीरपुर में भीषण हादसा, पांच बारातियों की मौत-कई घायल

बुंदेलखंड के हमीरपुर में भीषण हादसा, पांच बारातियों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बारातियों को ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों और मृतकों को जिले के मौदहा अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा जिले के सिसोलर क्षेत्र के चांदी कला गांव के पास हुआ है। पेड़ से बोलेरो टकराने से हुआ हादसा  मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को किसी तरह गाड़ी से निकलवाकर अस्पताल भेजा। वहां ले जाते समय पांच लोगों ने दम तोड़़ दिया। बताते हैं कि ये सभी लोग मध्यप्रदेश में बड़ालेवा गांव के रहने वाले थे और वहां रहने वाले हरकत प्रजापति के बेटे की बारात करके लौट रहे थे। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। वहीं मृतकों में गाड़ी चालक भी शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में 11 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, कब्रिस्ता...
महिला ने ऑनलाइन लोगों को उल्लू बनाकर ठगे 35 लाख, पति की शिकायत पर गिरफ्तार

महिला ने ऑनलाइन लोगों को उल्लू बनाकर ठगे 35 लाख, पति की शिकायत पर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक महिला ने खुद को दीनहीन बताकर लोगों को उल्लू बनाकर लाखों की ठगी कर डाली। ऑनलाइन महिला ने यह कारनामा करके मोटी रकम कमाई। दरअसल, महिला ने मदद की अपील की और 17 दिन में 50 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) जुटा लिए। फिलहाल लोगों के ठगने के आरोप में उस महिला को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि महिला की गिरफ्तारी उसी के पति की शिकायत पर हुई है। इस मामले में दुबई पुलिस के अधिकारी का कहना है कि महिला ने सोशल साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी पोस्ट के माध्यम से कई लोगों को ठगा और 17 दिनों में रकम जुटाई। बच्चों की तस्वीरें लगाकर मांगी मदद   महिला पर आरोप है कि उसने खुद को एक असफल शादी का शिकार बताया। साथ ही खुद के बच्चों की परवरिश के लिए लोगों से मदद की अपील की। अब दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सले...
सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार, पत्रकार कन्नौजिया को तुरंत रिहा करने के आदेश

सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार, पत्रकार कन्नौजिया को तुरंत रिहा करने के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही पत्रकार प्रशांत कनौजिया को तुरंत रिहा करने को कहा। रिहाई के आदेश के बाद प्रशांत कनौजिया के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बिल्कुल गलत ठहराया है। कोर्ट ने पूछा, किन धाराओं में हुई गिरफ्तारी   याचिकाकर्ता के वकील ने बताया है कि कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर यूपी सरकार से पूछा कि 'ट्वीट क्या है, इससे मतलब नहीं है, सवाल है कि किस प्रावधान के तहत गिरफ्तारी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, हमने रिकॉर्ड देखा है, एक नागरिक के स्वतंत्रता के अधिकार में दखल दिया गया है। राय भिन्न हो सकती हैं'। ये भी पढ़ेंः बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रकार प्रशांत क...
राहुल का तंज- मेरे खिलाफ झूठ लिखने वाले पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो खाली हो जाएंगे अखबार/न्यूज चैनलों के दफ्तर

राहुल का तंज- मेरे खिलाफ झूठ लिखने वाले पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो खाली हो जाएंगे अखबार/न्यूज चैनलों के दफ्तर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि 'अगर मेरे खिलाफ झूठी या मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखने वाले या आरएसएस/बीजेपी प्रायोजित प्रोपैगेंडा चलाने वाले पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाए तो अधिकतर अखबार/न्यूज चैनलों के दफ्तर खाली हो जाएंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कही बात  इतना ही नहीं इन दफ्तरों को स्टाफ की गंभीर कमी का सामना करना पड़ जाएगा। राहुल ने लिखा है कि यूपी के सीएम का व्यवहार मूर्खतापूर्वक है और गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा करने की जरूरत है।' बताते चलें कि इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती भी योगी सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। यह है पत्रकार से जुड़ा पूरा मामला  मालूम हो कनौजिया की पत्नी जगीशा ने स...