कानपुर शहर में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड, आरोपी दे रहे थे धमकी, हाथ पर हाथ धरे बैठी थी पुलिस
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश सरकार भले ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही हो, लेकिन प्रदेश में बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी संजीदा है इसका अंदाजा कानपुर की एक भयावह घटना से हो गया। जहां एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की धमकियों से तंग आकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस की भूमिका हाथ पर हाथ धरे बैठने वाली रही। पीड़िता के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया और वे धमकियां देते रहे। मामला कानपुर शहर के रायपुरवा मोहल्ले का है।
कानपुर के रायपुरवा इलाके का है मामला
बताते हैं कि शुक्रवार रात रायपुरवा थाना क्षेत्र में गैंगरेप के आरोपियों की धमकियों से तंग आकर रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, रायपुरवा में रहने वाले एक कारपेंटर की 13 साल की बेटी को 13 जुलाई क...









