Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

लखनऊ-बांदा-सुल्तानपुर के एसपी समेत 14 IPS के तबादले

लखनऊ-बांदा-सुल्तानपुर के एसपी समेत 14 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गुरुवार को पुलिस महकमे में बडा़ एक्शन लेते हुए फेरबदल किया है। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के एसएसपी वैभव कृष्ण को सस्पैंड करने के साथ ही 14 अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस खबर के आते ही पुलिस महकमे में खलबली सी मच गई। इसके बाद खबर आई कि लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का एसएसपी नियुक्त कर दिया गया है। इस दौरान कई अधिकारियों को साइड लाइन कर दिया गया है। वहीं कुछ को प्रमुख पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। बदलाव के क्रम में लखनऊ से लेकर बांदा और गाजियाबाद, नोएडा तक परिवर्तन किया गया है। ताबड़तोड़ तबादलों से महकमे में खलबली राजधानी लखनऊ से उनकी विदाई कर दी गई। वहीं गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को आगरा 15वीं पीएसी भेज दिया गया है। सिद्धार्थ शंकर मीणा बांदा के नए एसपी बताते चलें कि एसएसपी गाजियाबाद उन्हीं ...
कानपुरः ज्वैलरी शॉप में 18 लाख के जेवर-नगदी चोरी से हड़कंप

कानपुरः ज्वैलरी शॉप में 18 लाख के जेवर-नगदी चोरी से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिधनू कस्बे के सतबरी रोड पर स्थित न्यू आजाद नगर में स्थित ज्वैलरी शॉप में चोरों ने 18 लाख के जेवर और नगदी चोरी कर ली। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन लोग इस बात को लेकर अचंभित हैं कि इलाके में इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई। व्यापारियों ने पुलिस से 48 घंटे में घटना के खुलासे की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर समय पर खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। घटना की जानकारी पर एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही फारेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत तलाश किए। बीती रात घटना, आज नदी में डूबी मिली कार बताया जाता है कि कानपुर के लालबंगला निवासी राजेश कुमार वर्मा की बिधनू के न्यू आजाद नगर (सतबरी रोड) पर जय मां काली ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। बताते हैं...
यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा

यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः खुराफाती लोग कहीं से भी बवाल कर डालते हैं। यूपी के कासगंज से पंजाब पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर किस्म के खुराफाती व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति कासगंज से सोशल मीडिया के जरिया पंजाब में कांग्रेस की महिला सांसद को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। कई बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरा और अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करके यूपी के कासगंज से गिरफ्तार किया। यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को लेकर वापस लौट गई। बताते हैं कि पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश में एक दिन लगातार इलाके में डेरा डाले हुए थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस वापस रवाना हो गई। महिला सांसद ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट बताया जाता है कि पंजाब के मिढोर महोली के एसएस न...
बांदा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गौ सेवा को आगे आएं युवा, खत्म होगी अन्ना समस्या

बांदा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गौ सेवा को आगे आएं युवा, खत्म होगी अन्ना समस्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्ना प्रथा बुंदेलखंड की एक बड़ी समस्या है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस समस्या से तभी निपटा जा सकता है कि जब युवा आगे आएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को गौ सेवा के लिए आगे आना होगा, तभी यह समस्या समाप्त हो सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि युवाओं को चाहिए कि कहा कम से कम एक गाय की सेवा करे, उसका पालन-पोषण करें। इससे बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा की समस्या जड़ से समाप्त हो सकेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अलग बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे पर कहा कि भाजपा शुरू से छोटे राज्यों के पक्ष में रही है। अतर्रा में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पहुंच जताया शोक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य का मुद्दा दो राज्यों के बीच का है। इसके निर्माण की प्रक्रिया विचाराधीन है। प्रदेश अध...
बांदा में शीतलहर के कारण 9-10 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी के आदेश

बांदा में शीतलहर के कारण 9-10 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी के आदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलाधिकारी हीरा लाल के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 9 और 10 जनवरी को छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश शीतलहर के चलते जारी किया गया है। इस संबंध में बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से छुट्टी की मांग उठाते हुए एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों पर छुट्टी का आदेश जारी किया। बताते चलें कि बीते एक माह से बुंदेलखंड में ठंड के चलते हालात बेहद खराब हैं। शीतलहर और बरसाते के साथ ओले भी गिर रहे हैं। ऐसे में लोगों की हालत खराब है। बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाओं सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से एक मामले में मांग उठाई गई। कहा गया कि खराब नेटवर्क एवं मानव संपदा ऐप के ठीक प्रकार से कार्य ना करने के कारण अध्यापक...
बांदा में बहू की संदिग्ध मौत, शक के घेरे में सास

बांदा में बहू की संदिग्ध मौत, शक के घेरे में सास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पिता ने उनकी सास पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती थीं महिला बताया जाता है कि भूरागढ़ निवासी रानी (20) पत्नी माता देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उनके पति मतईया सब्जी की बारी लगाकर अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार शाम को रानी और उनके पति मतईया सब्जी बारी में थे। बताते हैं कि इस दौरान दोनों म...
पुलिस भर्तीः लंबाई पूरी करने को सिर पर फेवीकाल से चिपाई थर्माकोल-नैपकीन वाली विग

पुलिस भर्तीः लंबाई पूरी करने को सिर पर फेवीकाल से चिपाई थर्माकोल-नैपकीन वाली विग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा नौकरी पाने के लिए कुछ भी करने से गुरैज नहीं करते। ऐसे ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला कानपुर में सामने आया है। जहां एक युवक अपनी कम लंबाई की भरपाई के लिए सिर पर थर्माकोल-नैपकीन और कागज वाली विग चिपकाकर भर्ती होने पहुंचा। भर्ती प्रक्रिया पूरी करा रहे पुलिस कर्मियों की पैनी नजर से वह बच नहीं सका और पकड़ा गया। पूरा मामला खुलने के बाद हर कोई दंग रह गया। बताते हैं कि उक्त युवक को भर्ती कराने की यह तरकीब दो सिपाहियों ने ही उसे बताते हुए भर्ती कराने का जिम्मेदारी भी ली थी। बदले में युवक से 50 हजार रुपए पर डील हुई थी। बताते चलें कि कानपुर पुलिस लाइन में इस वक्त यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत युवाओं की नाप-जोख हो रही है। ऐसे में अलीगढ़ पंच विहार कालोनी के रहने वाले अभ्यर्थी पंकज कुमार नाप-जोख कर रहे पुलिस कर्म...
बांदा में वृद्ध महिला की सिर कटा शव मिला, हत्या की आशंका

बांदा में वृद्ध महिला की सिर कटा शव मिला, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं महिला के भतीजे की ओर से उसकी हत्या की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि जंगली जानवरों के हमले में वृद्धा की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर के गांव में हुई घटना बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के रामसनेही का पुरवा (बरुआ कालिंजर) में कुंती देवी (75) बीते 40 वर्षों से मायके में रहती थीं। वृद्धावस्ता में वह अपने भाई रामकिशोर के खेत में ट्यूबेल के कमरे में सोया करती थीं। रात भी इसी तरह वहां सोई थीं। सुबह जब पुत्रवधू कलावती उनके लिए खाना लेकर पहुंची तो देखा कि वह खून से लतपत हालत में पलंग के नीचे पड़ी थीं। उनका सिर धड़ से अलग ...
बांदा में ट्रक-रोडवेज बस की भीषण टक्कर में 15 घायल, महिला परिचालक भी..

बांदा में ट्रक-रोडवेज बस की भीषण टक्कर में 15 घायल, महिला परिचालक भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए हादसे में एक रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें महिला परिचालक समेत 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर वहां आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट और बगिया गांवों के बीच मंगलवार देर शाम रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर हुई। चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा रोडवेज के चालक और महिला परिचालक समेत 15 यात्री घायल हुए। हादसा तब हुआ जब बांदा डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुं...
बांदाः व्यापारी की नृशंस हत्या, आंख फोड़कर-जीभ काट ले गए बदमाश

बांदाः व्यापारी की नृशंस हत्या, आंख फोड़कर-जीभ काट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सीमावर्ती छतरपुर जिले के सरबई कस्बे में ट्रेडर्स व्यापारी की बेरहमी पूर्वक धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। निर्दयी हत्यारों ने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए उसकी आंखें फोड़ दीं और जुबान काट ले गए। मंगलवार तड़के उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो हालत देखकर कोहराम मच गया। परिजन उनको लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मामले की जांच मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस कर रही है। बांदा से सटे एमपी के छतरपुर जिले में वारदात हत्या की यह नृशंस वारदात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई गांव की है। बताते हैं कि बीती रात वहां रहने वाले कामता गुप्ता उर्फ लाला (56) पुत्र भूरालाल गुप्ता अपनी दुकान के छप्पर के नीचे सो रहे थे। आज ...