Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा पुलिस का कारनामा ! मुख्यमंत्री योगी के हटाए थानेदारों की फिर कर डाली ताजपोशी

बांदा पुलिस का कारनामा ! मुख्यमंत्री योगी के हटाए थानेदारों की फिर कर डाली ताजपोशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी पुलिस का प्रयागराज जोन इस वक्त काफी चर्चा में है। पहले अतीक अहमद से जुड़ी केस डायरी के गायब होने में लापरवाही व दूसरे गंभीर आरोपों को लेकर प्रयागराज के एसएसपी निलंबित हुए। फिर महोबा के एसएसपी पाटीदार, न सिर्फ निलंबित हुए, बल्कि उनके खिलाफ हत्या का प्रयास का गंभीर मामला भी दर्ज हुआ। पुलिस उनको तलाश रही है। इसी बीच अब चित्रकूटधाम मंडल का बांदा जिला सुर्खियों में आ गया है। सीएम योगी की सख्ती पर हटे, फिर जम बैठे इसकी वजह है कि कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध खनन पर सख्ती के बाद हटाए गए थानेदारों की दोबारा ताजपोशी। सभी थानेदारों को फिर से मलाईदार थानों की बागडौर थमा दी गई है। कुछ को दूसरे जिलों में भेजकर पोस्टिंग दी गई, तो कुछ बांदा में ही खनन क्षेत्र वाले थानों पर मलाई बटोर रहे हैं। बात साफ है कि सीएम केे आदेश भी दम तोड़ रहे हैं। 8 दिसंबर...
सीतापुर : गैंगरेप आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दरोगा समेत आरोपी घायल

सीतापुर : गैंगरेप आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दरोगा समेत आरोपी घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में लगभग एक सप्ताह पूर्व एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करके उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों की गोली से एक दरोगा घायल हो गए, वहीं बदमाश भी घायल हुआ है। पुलिस ने एक बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते चलें कि पुलिस इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंगरेप के बाद कर दिया वीडियो वायरल बताते चलें कि जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कुछ युवकों ने गैंगरेप किया था। इसके बाद गैंगरेप का वीडियो भी वायरल कर दिया था। मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी शिबू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी कौशल को भी पकड़ लिया है। ये भी पढ़ें : शर्मन...
UP : लखनऊ-कानपुर के कमिश्नर और महोबा के डीएम समेत कई के तबादले

UP : लखनऊ-कानपुर के कमिश्नर और महोबा के डीएम समेत कई के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कई आला प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन ने देर रात किए तबादलों में राजधानी लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर को हटा दिया है। वहीं बुंदेलखंड के महोबा के जिलाधिकारी को भी हटा दिया गया है। तबादलों के क्रम में दो पीपीएस समेत 9 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। रंजन कुमार लखनऊ तो राजशेखर कानपुर आयुक्त बने बताया जाता है कि यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रहे आईएएस राजशेखर को अब कानपुर का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं परिवहन आयुक्त धीरज साहू अब प्रबंध निदेशक का भी कार्यभार संभालेंगे। इसी तरह लखनऊ के मंडलायुक्त रहे मुकेश मेश्राम को हटाकर अब प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महोबा जिले के डीएम हटे, सत्येंद्र कुमार नए जिलाधिकारी वहीं महोबा के जिले अवधेश तिवारी को हटा दिया गया है। अब सत्येंद्र कुमार को महोबा...
Update : बांदा दिल दहलाने वाली घटना, दो साल की बेटी का गला दबाकर मां ने लगाई फांसी

Update : बांदा दिल दहलाने वाली घटना, दो साल की बेटी का गला दबाकर मां ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला कस्बे में आज मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक महिला ने अपनी 2 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने उस वक्त यह कदम उठाया जब उनका पति घर पर नहीं था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  चिल्ला कस्बे की घटना, पारिवारिक कलह वजह घटना का कारण प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पता चला है कि महिला के पति ने दो शादियां कर रखी थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी की आंखें नम सी नजर आईं। ये भी पढ़ें : जानिए ! बांदा के नवागत DM आनंद कुमार सिंह को.. बताया जाता है कि चिल्ला कस्बा निवासी शिवदास निषाद की पत्नी रजनी (2...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना के 32 नए केस मिले, 1416 कुल संख्या

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना के 32 नए केस मिले, 1416 कुल संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 32 नए कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में कुल पाजिटिव केस की संख्या 1416 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 714 हो गए हैं। पाजिटिव निकले लोगों को होम आइसोलेशन या फिर सरकारी अस्पतालों में आइसोलेट कराया गया है। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से मंगलवार को जारी की गई डेली रिपोर्ट में बताया कि 32 नए पाजिटिव केस मिले हैं। मास्क का उपयोग करने की अपील इनमें मेडिकल कालेज, सिविल लाइन, एसडीएफसी बैंक में एक-एक और जामू कमासिन, पीडब्लूडी कालोनी, सीएचसी बबेरू, गुगौली में एक-एक केस मिले हैं। वहीं इटवां गांव में तीन, कटरा बाजार में 1, तिंदवारी में 2, चिल्ली गांव बड़ोखर 4, नरैनी में एक, सीएचसी स्टाफ बबेरू 1, शंकर नगर 1, बन्योटा एक, जिला अस्पताल एक, बंगालीपुरा एक, चैक बाजार दो, छोटी बाजार एक, बिसंडा एक, कालूकुआं एक, शांति नगर एक, आवास विक...
PM Modi जन्मदिन सप्ताह : प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह ने कहा-पीएम मोदी तपस्वी

PM Modi जन्मदिन सप्ताह : प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह ने कहा-पीएम मोदी तपस्वी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को जहां राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं आज मंगलवार को जरुरतमंदों को चश्में वितरित किए गए। राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा सप्ताह के मौके पर लोगों को चश्में वितरित करने के साथ ही प्रदेश और केंद्र की सरकारों की उपलब्धियां भी बताईं। पीएम मोदी के चलते ही घर-घर गैस चूल्हा और शौचालय बने प्रदेश अध्यक्ष ने सरकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तपस्वी हैं और उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम ही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति के चलते ही संभव हो सका कि हर गरीब के घर में गैस वाला चूल्हा तथा घर-घर शौच...
इस उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं अमीषा पटेल, फोटोज ने मचाया धमाल

इस उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं अमीषा पटेल, फोटोज ने मचाया धमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : गदर जैसी फिल्म से अपने अभिनय का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज भी काफी बोल्ड और खूबसूरत फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तहलता मचा रही हैं। हालांकि, अमीषा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करके अपने फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज को उनके फैंस खूब लाइक करते हैं और अलग-अलग ढंग से रिएक्ट भी करते हैं। ये भी पढ़े : Bollywood Actress उर्वशी रौतेला की सिंगल शर्ट फोटो ने मचाया धमाल यहां तक कि युवा उनकी फिटनेस और बोल्डनेस को देखकर उनके कायल हो जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैंस फालोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही में 44 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करके फिर फैंस को हिला दिया है। ये भी पढ़े : Bollywood एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) की ले...
मेरठ : फोन फ्रैंडशिप का शिकार युवती, चलती कार में गैंगरेप, दो पकड़े गए

मेरठ : फोन फ्रैंडशिप का शिकार युवती, चलती कार में गैंगरेप, दो पकड़े गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठ : फोन फ्रैंडशिप की शिकार एक महिला को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। महिला के साथ उसके प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ चलती कार में गैंगरेप कर डाला। पीड़ित महिला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हैं। बताते हैं कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। यह पूरा मामला मेरठ के थाना मेडिकल थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद सुनसान रास्ते में छोड़कर फरार हुए बताया जाता है कि मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के गायनिक वार्ड में कार्यरत महिला की दोस्ती फोन पर एक युवक से हो गई। दोनों के बीच शुरू हुआ बातों का सिलसिला इतना आगे बढ़ गया कि धीरे-धीरे कथित प्यार में बदल गया। ये भी पढ़े : मेरठ में कोरोना जांच में खेल, निजी लैब के 8 पॉजिटिव में 6 निगेटिव निकले दोनों के बीच मिलना-जुलना भी होने लगा। इसी बीच युवक ने महिला को मिलन...
भ्रष्टाचार : बांदा RTO का आशीर्वाद, तो DM के दरवाजे पर बना बस अड्डा

भ्रष्टाचार : बांदा RTO का आशीर्वाद, तो DM के दरवाजे पर बना बस अड्डा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के आरटीओ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का असर अब जिले के कलेक्टर यानि जिलाधिकारी की चौखट पर भी दिखाई देने लगा है। जी हां, जिलाधिकारी बांदा के सरकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर प्राइवेट बसों का अवैध अड्डा बन गया है। बिना परमिट चलती हैं चित्रकूट-मध्यप्रदेश के लिए बसें वह भी बीच सड़क पर। खबरों के बाद कार्रवाई के नाम पर कुछ बसों का चालान करके औपचारिकता की जाती है, लेकिन फिर वही स्थिति हो जाती है। वीवीआईपी कही जाने वाली डीएम कालोनी वाली सड़क पर चित्रकूट, कटनी और मध्यप्रदेश को चलने वाली प्राइवेट बसें बिना रोक-टोक के खड़ी होती हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन बसों का कोई परमिट नहीं है। सबकुछ खुलेआम बे-नियम हो रहा है। वह भी सीना ठोककर। अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरटीओ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत किस स्तर की है कि बस वाले, डीएम के बंगले के पास सड़क पर लाकर ब...
कानपुर : एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार दो की मौत-तीन घायल

कानपुर : एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार दो की मौत-तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार देर रात नील गायों के झुंड से टकरा गई। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि टक्कर के बाद कार पलटा खा गई। वहीं तीनों घायलों को कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। नील गायों के झुंड से टकराने के बाद पलटी कार बताया जाता है कि फरीदाबाद सहारन के रहने वाले मोहम्मद आफताब परिवार के साथ हरदोई के बांगरमऊ (उन्नाव) जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मंगलवार तड़के सुबह अरौल के पास उनकी कार नील गायों का झुंड से जा टकराई। इसके बाद तेज रफ्तार कार पलटा खा गई। हादसे में मोहम्मद आफताब के अलावा सज्जाद खान की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : गुलाम से आजाद हुई कांग्रेस..सोनिया गांधी का बड़ा फैसला   वहीं कार सवार अफरोज ...