Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के कमासिन में दीवार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, 4 रेफर

Two sides clashed in breaking of wall in Banda's commission, 4 refer

समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : आज शुक्रवार को कस्बे के पश्चिमी थोक में सुबह 7 बजे जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त संघर्ष हो गया। दोनों ही यादव बिरादरी के परिवार थे और दोनों ओर से करीब आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच करते हुए पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। उधर, चार घायलों को चिकित्सकों ने बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की FIR दर्ज की

बताया जाता है कि आज सुबह करीब 7 बजे आशा देवी पत्नी बच्चू यादव अपने बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान वहां दीवार टूटी थी जिसपर महिला ने पड़ोसी श्याम किशोर को उलाहना दिया।

ये भी पढ़ें : बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार

देखते ही देखते दोनों पक्षों के दूसरे लोग भी वहां जुट गए और विवाद बढ़ गया। इसके बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। बताते हैं कि श्याम किशोर पक्ष ने लाठी कुल्हाड़ी से हमला करते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों को घायल कर दिया। वहीं वहीं दूसरे पक्ष के हमले में श्यामकिशोर व उसका बेटा घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल से यदुराज, बच्चू यादव, आशा देवी व मनीषा देवी को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें : महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप