Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मिशन शक्ति का आगाज, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

Mission power inaugurated from Banda Collectorate, Minister in charge inaugurated

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए शक्ति मिशन का आज बांदा में भी शुभारंभ हो गया। इसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कलेक्ट्रेट सभागार में की। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री ने कहा कि महिला के प्रति अपराध करने वाले लोगों को अब सोचना होगा।

Mission power inaugurated from Banda Collectorate, Minister in charge inaugurated

किसी भी कीमत पर उनको छोड़ा नहीं जाए।

कलेक्ट्रेट सभागार से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, नोडल आफिसर डीआईजी रेलवे पुष्पाजंलि, आयुक्त गौरव दयाल ने भी कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता भी मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि मिशन का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करना है।

Mission power inaugurated from Banda Collectorate, Minister in charge inaugurated

जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह से कहा कि जिले में संचालित ऐसे नर्सिंग होम व पैथोलॉजी जहां भ्रूण हत्या जैसे अपराध हो रहे है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यह मिशन 180 दिन तक चलेगा। इस मौके पर समूह की चयनित बिजली बिल कलेक्शन की 6 दीदीयों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

ये भी पढ़ें : बांदा में अब डायल-112 पर नजर आएंगी महिला पुलिस जवान..