Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार

बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के आज सोमवार सुबह महिला की हत्या की एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी। एक महिला का नग्न शव खेतों में स्कूल के पीछे पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान हैं, जो उसके साथ हैवानियत की कहानी कह रहे हैं। मौके के हालात और शव की स्थिति साफ कह रही है कि महिला से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का पति भी फरार है। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर खरोंच और चोटों के निशान बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह बदौसा के बंगालीपुरा मोहल्ला के रहने वाले भैरम नाम के शख्स से हुई थी। सुनील का मायका अतर्रा कस्बे में था। शादी के बाद से पति-पत्नी में बहुत ज्यादा बनी नहीं थी। उनके एक 5 साल की बेटी थी जिसे मां सुनीता ने मायके में रख छोड़ा था। आज सुबह सुनीता का शव निर्वस्त्र हालत में मोहल्ले ...
बांदा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों का हुआ सम्मान

बांदा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों का हुआ सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज रविवार को बांदा में नारी शक्ति केंद्र द्वारा बालिका सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता कहा कि बालिका शक्ति ही हमारे समाज की रीढ़ है। इसके बिना भारतीय समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। जिलाधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 1000 बालकों की तुलना में 863 बालिकाएं हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ इस स्थिति को सुधारना होगा। कार्यक्...
महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप

महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले से रविवार को बड़ी वारदात सामने आई है। एक ग्राम प्रधान की दिनदाहड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश वजह बताई जा रही है। वारदात अजनर थाना क्षेत्र के अकोना गांव में हुई। आरोप है कि अकोनी के प्रधान राजू कुशवाह को पूर्व प्रधान एवं हिस्ट्रीशीटर सुखराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि वारदात उस वक्त हुई जब ग्राम प्रधान राजू ड्रोन कैमरे से चकबंदी कराने गांव पहुंचे थे और वहां कलई डलवा रहे थे। बताते हैं कि पूर्व प्रधान ने पहले उनको लाठी-डंडों से पीटा। फिर उनको गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। ...
कानपुर : हिस्ट्रीशीटर के भाई-बेटों ने की ओला चालक की हत्या

कानपुर : हिस्ट्रीशीटर के भाई-बेटों ने की ओला चालक की हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के ईदगाह गूदड़ बस्ती में हिस्ट्रीशीटर के भाई और बेटों ने मिलकर एक ओला चालक की चापड़ से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गए। इस वारदात को शनिवार देर रात अंजाम दिया गया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि ब्रह्मनगर के रहने वाले अमित (35) ओला टैक्सी चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी अलका के अलावा दो बच्चे और दो छोटे भाई हैं। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में नामजद था ओला चालक उनके भाई गौतम का कहना है कि शनिवार देर रात उनको पता चला कि उनके भाई का झगड़ा हो गया है। जानकारी पर वे लोग भागकर गूदड़ बस्ती पहुंचे। बताया कि वहां देखा कि हिस्ट्रीशीटर बबलू घिस्से के बेटे अभिषेक व भाई संजय समेत करीब आधा दर्जन लोग उनके भाई पर चापड़ से बेरहमी से हमला कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : बिग ब्रेकिंग कानपुर : जेड स्क्वायर माॅल में देर रात...
कानपुर में दो जगहों पर आग से लाखों का नुकसान, कई दुकानें जलकर राख

कानपुर में दो जगहों पर आग से लाखों का नुकसान, कई दुकानें जलकर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में दो जगहों पर लगी आग से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं उनमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की एक घटना बिरहाना रोड पर हुई तो दूसरी बाबूपुरवा के बाकरगंज बाजार में हुई। दोनों जगहों पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इलेक्ट्रॉनिक शाप में आग लगने से लाखों का सामान राख बताया जाता है कि बिरहाना रोड में देर रात इलेक्ट्रॉनिक शाप में आग लगने से उसमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान लाजपत नगर निवासी राकेश आहूजा की थी। दुकान का नाम फ्रेंड्स रेडियो एंड ग्रामोफोन था। ये भी पढ़ें : Unlock-5 : यूपी में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खास खबर.. आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। इसी तरह बाबूपुरवा के बाकरगंज बाजार में शनिवार देर रात आग लगने की घटना हुई। बताते हैं कि आग से 9 दुकान जलकर राख हो गईं। आग से विजय साहू की...
Unlock-5 : यूपी में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खास खबर..

Unlock-5 : यूपी में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल, पढ़िए पूरी खास खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संक्रमण के संकट के चलते मार्च से यूपी में बंद चल रहे स्कूलों को लेकर खास खबर सामने आई है। 19 अक्टूबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं। हालांकि, पहले चरम में फिलहाल कक्षा-9 से लेकर कक्षा-12 तक की क्लास ही चलेंगी। यह क्लास भी डबल शिफ्ट यानि दो पालियों में चलेंगी। बताते हैं कि कक्षा-9 और कक्षा-10 के विद्यार्थी पहली पाली में पढ़ाई करेंगे। इसके बाद कक्षा-11 और कक्षा-12 के विद्यार्थी दूसरी पाली में पढ़ाई करेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके, इसलिए पहले दिन क्लास के सिर्फ 50 फीसद बच्चे ही बुलाए जाएंगे। बाकी के 50 फीसद बच्चे अगले दिन बुलाए जाएंगे। अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य सबसे खास बात यह है कि यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को स्कूल-कालेज बुलाने के लिए अभिभावकों की लिखित तौर पर सहमति ल...
हाथरस केस CBI ने किया टेकओवर, योगी सरकार की थी सिफारिश

हाथरस केस CBI ने किया टेकओवर, योगी सरकार की थी सिफारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी का चर्चित हाथरस केस अब सीबीआई ने टेकओवर कर लिया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। अब जल्द ही सीबीआई इस केस की जांच अपने स्तर से शुरू कर देगी। अबतक हाथरस केस की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। अबतक एसआईटी कर रही थी मामले की जांच हालांकि, एसआईटी टीम को यूपी सरकार ने 10 दिन और समय दिया था, लेकिन अब मामले में सीबीआई जांच भी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार या सोमवार से सीबीआई मामले में अपने जांच शुरू कर देगी। जांच का जिम्मा सीबीआई की गाजियाबाद टीम को सौंपा गया है। 3 अक्टूबर को सीएम योगी ने की थी सिफारिश बताते चलें कि सीएम योगी ने बीती 3 अक्टूबर को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हालांकि, गैंगरेप पीड़िता की भाभी की ओर से कहा गया था कि वे लोग सीबीआई जांच नहीं चाहते हैं, बल्कि केस की न्यायिक जांच जज की निगर...
बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देर शाम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय तुलसी स्वरूप होटल में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने अवगत कराया कि विगत दिनों अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अमित गुप्ता मनीष के ताऊ केदारनाथ गुप्ता का निधन हो गया। इसी तरह अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजू त्रिपाठी राज के पिता नीलकंठ त्रिपाठी का भी देहांत हो गया। सभी व्यापारियों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन रहकर आत्मा की शांति को प्रार्थना की व्यापारियों ने दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, जिला महामंत्री अमित सेठ भोलू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, मंडल महामंत्री...
कानपुर : डीएम कंपाउंड में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर : डीएम कंपाउंड में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज शनिवार को हुई एक बड़ी घटना में एक प्रेमी युगल ने डीएम कंपाउंड में फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, दोनों प्रेमी युगल के परिवार डीएम कंपाउंड में ही रहते थे। दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले तो परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे बताया जाता है कि डीएम कंपाउंड में रहने वाले स्वर्गीय होरीलाल का तीसरे नंबर का बेटा रवि उर्फ पिंटू का पास में रहने वाले मदन कन्नौजिया की बेटी शिखा से प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। ये भी पढ़ें : बांदा में मोहब्बत दीवानी : प्रेमिका के घर पहुंचे प्रधान जी, आपत्तिजनक हाल में पकड़े जाने छत कूदकर भागे परिवार के लोग दोनों के कई बार न मिलने के लिए डांट भी चुके थे। इसी बीच दोनों बीती देर रात करीब डेढ़ बजे अपने-अपने घर से...
सीतापुर : डूबते बेटे को बचाकर खुद डूबा पिता, तलाश जारी

सीतापुर : डूबते बेटे को बचाकर खुद डूबा पिता, तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : राजधानी लखनऊ के पास स्थित सीतापुर जिले में आज शनिवार सुबह घाघरा नदी में 11 साल का बेटा नहाते वक्त डूबने लगा। बेटे को डूबता देख पिता ने नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह बेटे को बचा लिया। बेटा तो बच गया, लेकिन पिता का कुछ पता नहीं चला। परिवार में सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने देखा तो बेटे को बचाने को लगाई छलांग बताया जाता है कि जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गोदहा गांव के रहने वाले रामप्रवेश अपने 11 साल के बेटे रामनिवास और परिवार के दूसरे लोगों के साथ घाघरा नदी पर नहाने गए थे। नहाते वक्त उनका 11 साल का बेटा नदी में डूबने लगा। पिता ने देखा तो उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्होंने अपने बेटे रामनिवास को तो बचा लिया, लेकिन खुद डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ रमेशचंद्र मिश्र ने का कहना है कि डूबे हुए रामप्रवेश की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा ग...