Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Update : बांदा में युवक ने पत्नी की गर्दन काटी, कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

Update : बांदा में युवक ने पत्नी की गर्दन काटी, कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को जिले के बबेरू कस्बे में एक ह्रद्यविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, अमलोहरा गांव के रहने वाले किन्नर यादव ने अपनी 30 साल की पत्नी का सिर फरसे से काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर हाथ में लेकर कोतवाली पहुंच गया। उसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। रोकने की कोशिश करने वालों पर आक्रमण इस दौरान लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने परसा हाथ में लेकर उनको दौड़ा लिया। इस दौरान उसने एक संविदा लाइनमैन को भी परसा मारकर घायल कर दिया। पत्नी हैं कि किन्नर यादव और उनकी पत्नी विमला के दो बेटे हैं। आरोपी पटाखा बनाने की फैक्ट्री में मजदूर है। बताते हैं कि घटना का कारण आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। विद्युत लाइनमैन को भी घायल किया बताया जाता है कि आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उसने ...
बांदा : थाने में अचानक IG को सामने देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

बांदा : थाने में अचानक IG को सामने देख पुलिस कर्मियों के होश उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के आईजी/डीआईजी के.सत्यानारायणा ने तिंदवारी थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में आईजी के अचानक पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यवस्थाएं ठीक की गईं। आईजी को सामने देख थाने के पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि, सबकुछ ठीक रहा। इस दौरान आईजी नारायाणा ने थाने की हवालात, वहां लगे सीसीटीवी, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा।आईजी नारायाणा ने कोविड डेस्क के साथ ही थाना परिसार में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को भी जांचा-परखा। साथ ही थाने में बनने वाली नई निर्माणाधीन पुरुष बैरक और विवेचना कक्ष का भी निरीक्षण किया। पैदल गश्त और आम लोगों की समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि लंबित विवेचनाओं को समय रहते निस्तारित किया जाए। आईजी ने थाना प्रभारी से अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ सम्मेलन और उनकी समस्याओ...
UP : मार्निंग वाक पर वारदात, BJP विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या से हड़कंप

UP : मार्निंग वाक पर वारदात, BJP विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज शुक्रवार सुबह मार्निंग वाक पर निकले बीजेपी विधायक के रिश्तेदार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताते हैं कि गोली मारने वाले बदमाश स्कूटी पर सवार थे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटैज के सहारे बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वाले मुरादनगर विधानसभा से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र की है। गाजियाबाद के पटेलनगर में वारदात बताया जाता है कि गाजियाबाद के सिहानीगेट क्षेत्र में पटेलनगर इलाके में नरेश त्यागी (58) सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने उनकी कटपटी...
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गुरुवार देर शाम एक दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री एवं लोकजन पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस वक्त दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी खुद उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए दी। बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी जानकारी उन्होंने अपने पिता की याद में बेहद भावुक ट्वीट किया। चिराग ने लिखा कि , 'पापा.. अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमें पता है आप जहां भी हैं, सदैव मेरे साथ ही हैं।' उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वीपी सिंह से लेकर मोदी तक की कैबिनेट में किया काम बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री पासवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। राजनीति में लंबा समय बिताने वाले पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इं...
बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाॅश इलाके में प्रमुख सड़क पर एक माॅल संचालक गेट बनाकर कब्जा करने को लेकर 'समरनीति न्यूज' द्वारा प्रकाशित खबर का आज गुरुवार को बड़ा असर हुआ। प्रशासन ने खबरों का संज्ञान लिया और माॅल संचालक के गेट व झंडे आदि को जेसीबी से हटा दिया गया। साथ ही अधिकारियों ने माॅल संचालक को चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिन के भीतर सिद्दीकी कांप्लेक्स के सामने सड़क पर रखे जनरेटरों को भी हटा लिया जाए। वरना उनको जब्त कर लिया जाएगा। दरअसल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल और सीओ सिटी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह और सीओ श्री मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को सचेत कर दिया गया था। इस मौके पर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अतिक्र...
दुस्साहस : कानपुर में चोरों ने पुलिस चौकी से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर ATM तोड़ा 

दुस्साहस : कानपुर में चोरों ने पुलिस चौकी से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर ATM तोड़ा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर में चोरों ने दुस्साहस की पराकाष्ठा कर डाली। पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर दूरी पर लगे एक एटीएम में घुसकर उसकी मशीन तोड़ डाली। इतना ही नहीं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काटे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, गनीमत रही कि चोर एटीएम से कैश नहीं निकाल पाए। बताया जाता है कि कानपुर दक्षिण में श्याम नगर चौकी से करीब 100 मीटर दूर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच है। बाहर बैंक का एटीएम लगा है। एटीएम में घुसने से पहले सीसीटीवी भी तोड़े बताते हैं कि आज गुरुवार को तड़के सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने ATM मशीन के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़ते हुए उनके तार काट डाले। इसके बाद चोरों ने एटीएम मशीन का कैश चैनल तोड़कर उसमें से कैश निकालने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : सीतापुर : बड़ी उम्र के पति को शादी के 3 माह बाद छोड़ प्रेमी संग भागी युवती को जिंदा जलाया, हा...
कानपुर : होटल में नर्स से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, जेई का बेटा भी शामिल

कानपुर : होटल में नर्स से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, जेई का बेटा भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में नर्स से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई बर्रा पुलिस ने बाईपास के पास से की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बर्रा पुलिस ने आज गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी, नौबस्ता केशवनगर के रहने वाले आशीष और कल्याणपुर केशवपुरम के अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष का पिता झांसी विकास प्राधिकरण में जेई के पद पर तैनात बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह था पूरा मामला बताते चलें कि कल्याणपुर की रहने वाली एक नर्स ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को उनकी एक सहेली अपने बाई के जन्मदिन के बहाने उनको एक होटल में ले गई थी। स्कूटी से दोनों बर्रा-2 सचान चौराह...
सीतापुर में खेत की मेढ़ पर विवाद, गोलियां चलीं-एक घायल

सीतापुर में खेत की मेढ़ पर विवाद, गोलियां चलीं-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में खेत की मेढ़ को लेकर आज दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से गोलियां चल गईं। इससे गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तमंचे कहां से आए इसका भी पता किया जा रहा है। दोनों पक्षों से घायल हुए लोग बताया जाता है कि जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद कस्बे में रहने वाले मो अल्तमश का बजेहरा गांव निवासी अवधेश व उनके बेटों से विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और लाठियां चलीं। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लोग तमंचे लेकर मौके पर जा पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। इस दौरान गोली चलने से मान सिंह (21) पुत्र अवधेश यादव हो गया। वहीं मारपीट...
बांदा में 4 साल की मासूम बच्ची समेत 12 नए कोरोना संक्रमित

बांदा में 4 साल की मासूम बच्ची समेत 12 नए कोरोना संक्रमित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें एक साल की बच्ची भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2192 हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस 342 बताए जा रहे हैं। यह जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी जांच रिपोर्ट से मिली है। बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमित मिले मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है। मरीजों को दबाएं दी जा रही हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। संक्रमितों का इलाज हुआ शुरू बताया जाता है कि कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में कुल 12 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार शास्त्रीनगर में 1, पसरहर गांव में 4 साल की मासूम बच्ची समेत दो संक्रमित मिले हैं। इसी तरह अतर्रा क्षेत्र में महोतरा गांव में 1, अलीगंज में 2, अलिहा गांव में 2, कालूकुआं में...
बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : न्यायालय की ओर से गठित किए गए महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की प्रथम पूर्ण बैठक आज बुधवार को आयोजित हो गई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। वहीं सीओ सिटी आलोक मिश्रा और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। पदाधिकारियों का चयन कर उनको शपथ दिलाई गई। बाबूलाल गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें बाबूलाल गुप्ता को अध्यक्ष/प्रबंधक, बद्री प्रसाद धुरिया को मंत्री, मयंक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और श्रीप्रकाश एडवोकेट को विधिक सलाहकार पद के लिए चुना गया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर की पत्रिता को बनाए रखने के लिए व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त ...