Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार

बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मवई बुजुर्ग मंडी समिति के पास करीब पांच हजार नकली खाद की बोरियां पकड़ीं। इस दौरान तीन लोग मौके से पकड़े गए। तीनों के खिलाफ आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। मंडी समिति के पास व मवई बुजुर्ग के पास कार्रवाई बताया जाता है कि बुधवार शाम प्रशासन को मवई बुजुर्ग और तिंदवारी रोड स्थित पेट्रोलपंप के सामने गोदामों में भारी मात्रा में नकली खाद रखी होने की सूचना मिली। सूचना पर डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल तथा जिला कृषि अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मवई बुजुर्ग में 3 गोदामों में 3500, 3 पर रिपोर्ट मवई बुजुर्ग में 3 गोदामों में करीब 3500 बोरी नकली खाद डंप मिली। मौके से गोदाम मालिक ओमप्रका...
Police Failure : बांदा में DM और सदर MLA के आवास के बीच छात्रा से लूट

Police Failure : बांदा में DM और सदर MLA के आवास के बीच छात्रा से लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में आज दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिस सक्रियता की पोल खोलकर रख दी। लूट की यह घटना दिनदहाड़े हुई और वह भी जिले के आला अधिकारी डीएम और जनप्रतिनिधि सदर विधायक के आवास के बीच में। पीड़िता छात्रा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता साकेत बिहारी मिश्रा की भांजी है। छात्रा की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी बताया जाता है कि कांग्रेस जिला प्रवक्ता की भांजी छात्रा अंकिता तिवारी डिग्री कालेज में पढ़ती है। वह आज दोपहर करीब 12 बजे कालेज से अपने घर कटरा के लिए जा रही थी। छात्रा ने बताया कि इसी बीच रास्ते में कुछ लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया। ये भी पढ़ें : बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते...
महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : कभी-कभी पढ़े लिखे लोगों के साथ भी ठगी की ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि जिनपर एकाएक यकीन करना संभव नहीं होता। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो ठगों ने एक महिला कर्मचारी को अपने जाल में ऐसा फांसा कि उन्होंने ठगों को 80 हजार की नगदी और जेबर तक दे डाले। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि 101 कदम चलकर जाओ तो आगे देवी मिलेंगे, बिना डरे लौट आना। वापस लौंटी तो ठग रुपए लेकर चंपत हो चुके थे। तब महिला को एहसास हुआ कि उनको बेवकूफ बनाकर ठगा जा चुका है। अब पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। यह घटनाक्रम राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर शहर में हुआ। बातों में उलझाकर ठगा बताया जाता है कि शहर आनंद नगर मोहल्ले की रहने वाली माया देवी सिंचाई विभाग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह अपने घर के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थीं। इसी बीच उनको दो ल...
By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बैकवर्ड कार्ड, नौगांव सादात में संगीता चौहान

By Election-2020 : BJP List – बांगरमऊ में बैकवर्ड कार्ड, नौगांव सादात में संगीता चौहान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले उप चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे चर्चित उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा ने बैकवर्ड कार्ड खेलते हुए चुनाव मुकाबले को ज्यादा रौचक बना दिया है। दरअसल, भाजपा ने बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार को अपना प्रत्याशी बनाया है। कटियार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और जिले में उनकी अच्छी साख है। हालांकि, इससे पहले पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का नाम भी चर्चा में था। घाटमपुर से उपेंद्र पासवान को टिकट इसी तरह अमरोहा की नौगांव सादात सीट से मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह बुलंदशहर सदर सीट से उषा सिरोही और टूंडला से प्रेमपाल धनगर तथा कानपुर की घाटमपुर सीट से उपेंद्र पासवान को मैदान में उतारा है। वहीं मल्हानी सीट से मनोज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हा...
चित्रकूट : किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, मां ने कहा-हुआ था गैंगरेप

चित्रकूट : किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, मां ने कहा-हुआ था गैंगरेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : कर्वी कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मां ने यह कहते हुए सनसनी फैला दी है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। इसी को लेकर उसने आहत होकर जान देने का कदम उठाया है। उधर, पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि चित्रकूट में कर्वी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास फांसी लगा ली। घर में सुबह लगाई फांसी, मां ने बताई दास्तां सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। रोती हुई मां ने पुलिस को बताया है कि बीती 8 अक्टूबर को दोपहर में तीन युवक उनकी बेटी को बाइक से अगवा करके ले गए थे। ये भी पढ़ें : महोबा ब्रेकिंग : चुनावी रंजिश में प्रधान को गोली से उड़ाया, हड़कंप इसके बाद उसके साथ गैंगरेप हुआ था। बाद में हाथ-पैर बांधने क...
लखनऊ : विधानसभा के सामने महिला ने आग लगाई, हालत बेहद गंभीर

लखनऊ : विधानसभा के सामने महिला ने आग लगाई, हालत बेहद गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक महिला ने आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने खुद को आग लगा ली। आत्मदाह का प्रयास करने वाली इस महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा बताया जा रहा है। बताते हैं कि महिला का नाम अंजना तिवारी था जिसने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम आइशा रख लिया था। उसका पति सउदी अरब में नौकरी करता है। आरोप है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।  धर्म बदलकर आइशा रखा था नाम बताया जाता है कि विधान भवन गेट के सामने अंजना तिवारी उर्फ आइशा निवासी महराजगंज, रायबरेली ने वैवाहिक संबंध खराब होने के साथ दहेज उत्पीड़न खुद को आग लगा ली है। हालांकि, पुलिस इसकी वजह तलाशने में लगी है।  ये भी पढ़ें : UP : मार्निंग वाक पर वारदात, BJP विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या से हड़कंप जानकारी मिली है कि पहले मह...
बांदा में चाचा ने किया भतीजे का अपहरण, 16 मांगी फिरौती, ऐसे हुआ खुलासा

बांदा में चाचा ने किया भतीजे का अपहरण, 16 मांगी फिरौती, ऐसे हुआ खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अपहरण का एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि अपहरणकर्ता कोई और नहीं उसका चाचा ही है। इस मामले में पीड़ित परिवार से 16 लाख की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने घटनाक्रम का 48 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। घटना की इलाके में काफी चर्चा है। लोग पुलिस के काम की प्रशंसा भी कर रहे हैं। वहीं अपह्रत माता-पिता भी अपने बेटे के सकुशल बच जाने से राहत की सांस ले रहे हैं। खुरहंड से पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ा पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि क्षेत्र के ग्राम छिलोलर से शनिवार 10वीं के छात्र मनीष का अपहरण हो गया था। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ खबर का असर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल पर छापा, BSA बोले, करेंगे सख्त कार्रवाई अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से 16 लाख रुपए की फिरौती म...
बांदा : दहेज के लिए 22 साल की बहू को जला डाला, मुकदमा होते ही फरार

बांदा : दहेज के लिए 22 साल की बहू को जला डाला, मुकदमा होते ही फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दहेज के दानव लाख कानूनी सख्ती के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं हैं। जिले में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें ससुरालियों ने अपनी 20 साल की बहू को दहेज न मिलने के कारण जला डाला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बहू बाल-बाल बच गई। विवाहित को अब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का पैर आग से झुलसा बताया जाता है कि ग्राम खमरखा के रहने वाले पवन यादव की शादी चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के भरथौल गांव की रहने वाली कविता यादव के साथ हुई थी। कविता के पिता राजा भैया ने अपनी क्षमता अनुसार दान-दहेज दिया था। बताते हैं कि कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। ये भी पढ़ें : UP : दो नाबालिग समेत 3 की करंट से मौत, एक गंभीर  कहा ज...
बांदा में मिला पति का शव, कानपुर में पत्नी ने काट लीं हाथ की नसें

बांदा में मिला पति का शव, कानपुर में पत्नी ने काट लीं हाथ की नसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : पति की मौत से आहत एक महिला ने आज अपनी जान देने की कोशिश की। महिला ने अपने हाथों की नसें काट लीं। हालांकि, समय रहते परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि घाटमपुर के बसंत विहार के रहने वाले रविमोहन (35) का शव बीते दिनों बांदा में मिला था। पति की मौत से दुखी थी पत्नी बताते हैं कि रवि चाचा को खाना देने हैलट जाने के दौरान गायब हो गए थे। इसके बाद उनका शव मिला था। तभी से घामटपुर के बसंत विहार में रहने वाली उनकी पत्नी रेनू (30) बेहद उदास और गमगीन थीं। ये भी पढ़ें : लखीमपुर : सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की निकली कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस टीम में भी हड़कंप इसी बीच कानपुर देहात के घाटमपुर कस्बे के बसंत विहार में महिला रेनू ने हाथ की नसें काटकर कमरे में आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, खून बहता देख...
UP : दो नाबालिग समेत 3 की करंट से मौत, एक गंभीर

UP : दो नाबालिग समेत 3 की करंट से मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। सार्वजनिक शौचालय बनाने का काम कर रहे दो नाबालिग लड़कों समेत 3 लोगों की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर करंट से मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीतापुर के सकरन क्षेत्र का मामला दरअसल, यह मामला सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के दुगाना गांव का है। बताते हैं कि दुगाना गांव मे ग्राम पंचायत निधि से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो रहा था। यह शौचालय गांव के मुलायम यादव के खेत में चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय पर स्लेब पड़नी थी। इसके लिए चुन्ना (40), अनिल (35), विनीत (15), नीरज (14) वहां मजदूरी का काम कर रहे थे। ये भी पढ़ें : सीतापुर : बड़ी उम्र के पति को शादी के 3 माह बाद छोड़ प्रेमी सं...