Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में छोटी दिवाली पर दो पक्षों में चली गोली, एक की हालत गंभीर

Youth shot dead in Banda on day of choti Diwali 

समरनीति न्यूज, बांदा : दिपावली के मौके पर जिले में नशेबाजी के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोग डर के मारे घरों में छिप से गए। त्यौहार की तैयारी कर रहे लोग सहम गए। घायल को परिवार के लोग गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, देर रात बांदा पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश शंकर मीणा ने थाना पुलिस को निर्देशित किया है।

घायल को जिला अस्पताल लाया गया

जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सिंधनकला गांव निवासी रामहित (35) का शुक्रवार शाम को कुछ लोगों से विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें : बांदा में खुलेआम ओवर-रेट बिक रही अंग्रेजी-देशी शराब, सवालों के घेरे में आबकारी विभाग 

बताते हैं कि दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे। विवाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज से शुरू हुआ और बाद में गोली चलने तक की नौबत आ गई। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तमंचे से रामहित को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा और तड़पने लगा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पैलानी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका