Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में मायावती का बसपा में बड़ा बदलाव, राजभर को प्रदेश की कमान

Mayawati made a big change in BSP in UP, made Bhima Rajbhar state president of UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में हाल ही में हुए उप चुनाव में अपना खाता तक न खोल सकी बसपा अब 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। दीपावली के मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। बसपा ने यूपी में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलते हुए आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर व मऊ निवासी भीम राजभर को प्रदेश की कमान सौंप दी है। बता दें कि अबतक मुनकाद अली के हाथों में प्रदेश की बागडोर थी।

बसपा के सामने आस्तित्व बचाने की चुनौती

बसपा के इस कदम को यूपी में जीत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले राजभर वोट बैंक को अपने फेवर में करने के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन मायावती के इस कदम को बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इस बदलाव की जानकारी खुद मायावती ने ट्वीट करते हुए दी है।

ये भी पढ़ें : इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के एक पुराने और जुझारू-अनुशासित सिपाही भीम राजभर को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको बधाई और शुभकामनाएं। बताते चलें कि बसपा इस वक्त अपने आस्तित्व के सबसे बड़े संकट से जूझ रही है। लगातार हार और वोटबैंक में विपक्षियों की सेंध से पार्टी के सामने खुद को बचाए रखने की बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें : बलिया कांड : भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधायक को दी सुधरने की चेतावनी, मुख्य आरोपी को जेल