Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार

Big Heart : Bollywood Actress जैकलीन फर्नांडीज ने स्टाफ मेंबर को Gift की कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को शानदार अभिनय और फिटनेस ही नहीं, बल्कि उनकी दरियादिली के लिए भी पहचाना जाता है। बॉलीवुड की 'सनशाइन गर्ल' कही जाने वाली जैकलीन के बारे में कहा जाता है कि उनके आसपास हमेशा माहौल खुशनुमा रहता है। अब हाल ही में जैकलीन ने दरियादिली दिखाते हुए अपने स्टाफ का दिल जीत लिया है। जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर को गिफ्ट में कार दी है। यही वजह है कि एक्ट्रेस जैकलीन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उनका वीडियो और फोटोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। बताते हैं कि जैकलीन ने अपने स्टाफ के एक मेंबर को सरप्राइज गिफ्ट दिया है। यह स्टाफ बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से ही लगातार उनके साथ हैं। खास बात यह है कि कार को बतौर एक सरप्राइज सेट पर दिया गया है। जैकलीन इसमें एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में दिख रही हैं। बताते ...
Update : बांदा के बबेरू में सनसनीखेज वारदात, शराबी पति ने पत्नी का चाकू से गला रेता, रेफर

Update : बांदा के बबेरू में सनसनीखेज वारदात, शराबी पति ने पत्नी का चाकू से गला रेता, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसाई पति ने शादी के मात्र 8 माह बाद ही अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसका गला रेत डाला। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां आ पहुंचे। परिजनों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे पकड़ लिया। महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कहा कि  कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया कि उसे शक हो गया था कि उसकी पत्नी के ससुर से अवैध संबंध हो गए हैं। इसी शक में वह बहशी बन बैठा।  पत्नी के चरित्र पर था शराबी को शक बताया जाता है कि बब...
बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना काल में प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद जगत माता जगदंबे की प्रतिमाओं के विसर्जन में जमकर गुलाल उड़ा। जुलूस भी निकला और डीजे भी बजा। इतना ही नहीं जगत माता के जयकारों के साथ रंग और गुलाल भी जमकर उड़ा। हजारों की संख्या में देवी भक्तों की भीड़ मातारानी के दर्शन के लिए विसर्जन रूट पर सड़क के दोनों छोरों पर खड़ी रही। सुबह 10 बजे से विमानों में सवार मां दुर्गा की प्रतिमाएं पद्माकर चौराहा व बलखंडीनाका स्थित श्रीधाम में एकत्र होना शुरू हुईं। टोकन वितरण बाद दोपहर तकरीबन 2 बजे इन विमानों को विसर्जन घाट की ओर रवाना किया गया। ढोल नगाड़ों-देवी गीतों की धुन पर नाचते-गाते दुर्गा पंडालों के आयोजक विसर्जन को निकले। रास्तेभर गुलाल हवा में उड़ाया गया। ये भी पढ़ें : ‘मैं बम से उड़ा दूंगा बस अड्डा..’ प्यार में फंसे अपराधी की हकीकत ने उड़ाए सबके होश विसर्जन जुलूस के रा...
बांदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जा रहा डीजे पलटा, 8 घायल

बांदा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जा रहा डीजे पलटा, 8 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के डेरा में कुछ श्रद्धालु कस्बे से मूर्ति लेकर विसर्जन को केन नदी जा रहे थे। इसी दौरान केन पुल के पहले लोडर चालक की लापरवाही से लोडर पलट गया। इससे उसपर चालक समेत सवार 8 लोग घायल हो गए। घायल जिला अस्पताल रेफर चालक को गंभीर हालत में बांदा ले जाया गया। वहीं एक अन्य घायल को पैलानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों के नाम शोभित (17), शिवांशु (14), शिजल (10), सुमित (20), रोहित (25) आदि बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, सूचना पर पैलानी के तहसीलदार राजीव निगम ने जसपुरा में घायलों का हाल जाना। ये भी पढ़ें : बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई.....
बीच शहर 100 से ऊपर बाइक की रफ्तार ! दो दोस्तों की मौत

बीच शहर 100 से ऊपर बाइक की रफ्तार ! दो दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : इधर रावण का पुतला दहन हुआ और उधर मेला देखकर लौट रहे दो बाइक सवार दोस्त रफ्तार की भेंट चढ़ गए। दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे और बाइक की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। ई-रिक्शा सामने आने पर बाइक पर नियंत्रण नहीं रहा और टक्कर से दोनों दोस्त बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। एक ने मौके पर ही सिर में गंभीर चोट लगने से दम तोड़ दिया। दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में सांसें थम गईं। यह हादसा कानपुर शहर में एक्सप्रेस रोड पर मजार के पास हुआ। दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे दोनों बताया जाता है कि बीती रात बाइक से लौट रहा सुतरखाना तारवाला हाता के रहने वाले चंद्रशेखर राठौर का बेटा राजा बाबू (18) और उसका दोस्त आशीष राठौर (20) दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। रावण का पुतला दहन होने के बाद नरोना चौराहे से दोनों विपरीत दिशा से एक्सप्रेस रोड से घर जा रहे थे। हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे। रास्ते मे मजार के...
‘मैं बम से उड़ा दूंगा बस अड्डा..’ प्यार में फंसे अपराधी की हकीकत ने उड़ाए सबके होश

‘मैं बम से उड़ा दूंगा बस अड्डा..’ प्यार में फंसे अपराधी की हकीकत ने उड़ाए सबके होश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक युवक ने रोडवेज बस अड्डे के टोल फ्री नंबर पर काल करके धमकी दे डाली। उसने कहा कि 'मैं बम से उड़ा दूंगा बस अड्डा, रोक सको तो रोक लो', इतना सुनते ही रोडवेज कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में उसे रोडवेज बस अड्डे के कैंपस से ही गिरफ्तार भी कर लिया। फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाया आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ में जो हकीकत सामने आई, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। अरशद अली खान उर्फ मन्नू उर्फ आरिफ अली खान नाम के इस शख्स ने राहुल सिंह ठाकुर के नाम से एक फर्जी वोटर आईजी कार्ड बनवा रखा था। आपराधिक प्रवृति के इस शख्स का मकसद और भी चौंकाने वाला था। दरअसल, यह पूरा मामला कानपुर के झकरकट्टी बस अड्डे से जुड़ा है। फोन काल से मच गया हड़कंप बताया जाता है कि रविवार दोपहर एक युवक ने रोडवेज के ट्रोल फ्री नंबर पर फोन किया। उसने धमकी दी कि वह बस अड्डे को बम ...
Update : तमंचों के साथ FB और Whatsapp पर फोटो डालने वाले दो गिरफ्तार

Update : तमंचों के साथ FB और Whatsapp पर फोटो डालने वाले दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी इलाके में तमंचों के साथ FB और Whatsapp पर फोटो डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। बताते हैं कि दोनों ने लगभग एक महीने पहले तमंचे के साथ फोटो डाली थीं। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फोटो में नजर आने वाले युवकों की पहले पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तीसरा बिहार की एक जेल में बंद है। कैंट एएसपी ने मामले में दी जानकारी मामले में एएसपी कैंट सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि मामले के सुर्खियों में आने के बाद चकेरी चौकी प्रभारी तरूणराज पांडे ने लाल बंगला बाजार से दो युवकों को पकड़ा। ये भी पढ़ें : राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर ...
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे पत्नी-बेटे समेत कोरोना पाॅजिटिव

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे पत्नी-बेटे समेत कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी और बेटे में भी कोरोना संक्रमण मिला है। बताते हैं कि डाक्टरों की सलाह पर पुलिस कमिश्नर और उनका परिवार अब होम आइसोलेट हो गया है। हालांकि, जानकारी के अनुसार सभी में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर पांडे ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। कोरोना के हल्के लक्षण मिले बताते चलें कि इससे पहले कई अन्य अधिकारी और मंत्री, विधायक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि 17 सितंबर के बाद यूपी में कोरोना केस में काफी कमी आई है। फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 30 हजार से कम ही है। कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से कोरोना संक्रमण से जुड़ी एक अच्छी खबर दी है। उन्हो...
सपा शासन काल में कोआरपेरिटव बैंक भर्ती घोटाले के आरोपियों पर होगा मुकदमा

सपा शासन काल में कोआरपेरिटव बैंक भर्ती घोटाले के आरोपियों पर होगा मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। यूपी में सपा सरकार के शासन में हुए बहुचर्चित कोआपरेटिव बैंक नियुक्ति घोटाले में अब आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होगा। एसआईटी ने की थी सिफारिश इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुकदमा दर्ज करने की आदेश दे दिए हैं। दरअसल, विशेष अनुसंधान दल यानि एसआइटी मामले में भ्रष्टाचार के दोषी तत्कालीन दो प्रबंध निदेशकों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करेगी। बताते चलें कि हाल ही में एसआइटी की ओर से इस मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की थी। ये भी पढ़ें : बांदा कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते अधिकारी-बाबू का वीडियो वायरल, सस्पैंड  ...
UP Big News : भर्ती की तैयारी में दौड़ रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौत

UP Big News : भर्ती की तैयारी में दौड़ रहे 5 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्क : रविवार सुबह यूपी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। फौज में भर्ती की तैयारी के लिए दौ़ड़ लगा रहे पांच युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस देर से पहुंची तो ग्रामीणों ने मौके पर जाम भी लगाया। कार सवार को पुलिस ने पकड़ा हालांकि, बाद में समझाने पर भीड़ शांत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पांच युवक आज सुबह रोज की तरह वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बदायूं रोड पर कुनार गांव के पास दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनको रौंद दिया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। गुस्साए लोगों ने बदायूं-मुरा...